BPSC Syllabus 2023 | बीपीएससी सिलेबस हिंदी में (Updated)

BPSC Syllabus 2023 In Hindi : बिहार लोक सेवा आयोग, सब डिवीजनल ऑफिसर, रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर के साथ – साथ ग्रुप B के करीब 281 पदों के लिए अधिसूचना को जारी किया है, ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यदि आप इसमें अपना चयन सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आपको BPSC Syllabus 2023 In Hindi और BPSC Exam Pattern के बारे में पता होना बहुत ही आवश्यक है, इस लिए हम आज इस लेख के माध्यम से बीपीएससी सिलेबस 2023 और एग्जाम पैटर्न के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जो परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगी।

BPSC Syllabus Hindi
BPSC Syllabus Hindi

BPSC Syllabus 2023 In Hindi- संक्षिप्त विवरण

संस्था का नामबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
परीक्षा का नामसब डिवीजनल ऑफिसर, रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर इत्यादि।
परीक्षा का स्तरराज्य स्तरीय
आवेदन मोडऑनलाइन
परीक्षा का मोडऑफलाइन
श्रेणीGoverment Exam Syllabus
कुल पदों की संख्या281 पद
लेख का नामBPSC Syllabus In Hindi
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.bpsc.bih.nic.in/

यह भी पढें

  1. UPPSC Syllabus 2023 In Hindi
  2. JPSC Syllabus In Hindi
  3. HPSC HCS Syllabus 2023 In Hindi
  4. UKPSC PCS Syllabus In Hindi
  5. RPSC RAS Syllabus In Hindi
  6. MPPSC SSE Syllabus in Hindi

चयन प्रक्रिया

BPSC परीक्षा में सलेक्शन लेने के निम्नलिखित चरण से गुजरना होगा।

  1. प्रारंभिक परीक्षा
  2. मुख्य परीक्षा
  3. साक्षात्कार

इन तीनों चरणों में उत्तीर्ण होने के बाद अपका चयन अंतिम मेधा सूची के आधार पर आपके द्वारा चुने गए पद पर हो जाएगा।

BPSC परीक्षा पैटर्न

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किया गया परीक्षा पैटर्न कुछ इस प्रकार से है –

  1. प्रांरम्भिक परीक्षा का प्रश्न पत्र द्विभाषी यानी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
  2. इस परीक्षा में सभी प्रश्नों की प्रकृत बहुविकल्पीय प्रकार की होगी।
  3. यह परीक्षा 150 अंको के लिए आयोजित की जाएगी।
  4. इसके लिए आपको कुल 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
  5. इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान 0.25 किया गया है।

आइए सारणी के अनुसार समझने का प्रयास करते हैं –

क्रमांकविषयप्रश्नों की संख्यासमयावधि
1सामान्य अध्ययन1502 घण्टे
कुल150 अंक2 घंटे।

BPSC Mains Exam Patttern

मुख्य परीक्षा का परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –

  1. मुख्य परीक्षा मुख्य रूप से लिखित परीक्षा होगी।
  2. इस परीक्षा में कुल पांच प्रश्न पत्र होंगे।
  3. प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए आपको कुल 3 (तीन) घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
  4. जैसा की पहले होता था कि वैकल्पिक विषय के लिए आपकी लिखित परीक्षा होती थी, परंतु अब यह परीक्षा बहुविकल्पीय रूप में आयोजित की जाएगी, इस प्रश्न पत्र के अंक मुख्य परीक्षा के अंतिम मेधा सूची में दर्ज नहीं होंगे, यह परीक्षा सिर्फ सामान्य हिंदी की तरह ही क्वालिफाइंग प्रश्न पत्र होगी।
पेपर का नाममेंस परीक्षा- सब्जेक्टिव
(Descriptive questions)
मेंस (Mains) पेपर की संख्या5
मेंस (Mains) विषय1.सामान्य हिंदी – अनिवार्य रूप से पास होना (Qualifying Paper)(100 अंक)
2.सामान्य अध्ययन 1 (300 अंक)
3.सामान्य अध्ययन 2 (300 अंक)
4.निबंध (300 अंक)
5.वैकल्पिक विषय (100 अंक) (Qualifying Paper)
मेंस (Mains) परीक्षा का समयप्रत्येक विषय के लिए 3 घण्टा

BPSC Pre Syllabus In Hindi

  1. सामान्य विज्ञान
  2. भारत का विकास
  3. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व और घटनाएँ
  4. बिहार का इतिहास और भारतीय इतिहास
  5. आजादी के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में बदलाव
  6. भारत की स्वतंत्रता
  7. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और बिहार की भूमिका
  8. रीजनिंग
  9. भारत में राष्ट्रवाद की प्रकृति
  10. भूगोल
  11. बिहार का भूगोल और इतिहास
  12. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार की भूमिका
  13. भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था इत्यादि विषय से प्रश्न पूछें जाते हैं।

BPSC Pre Syllabus 2023 In Hindi – से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

  1. साइंस और टेक से भी कुछ प्रश्न पूछे जाते है।
  2. इतिहास के अंतर्गत, उम्मीदवारों को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
  3. इतिहास और भूगोल दोनों विषयों में उम्मीदवारों को बिहार के इतिहास और बिहार के भूगोल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
  4. भूगोल के अंतर्गत भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग सहित बिहार और भारत के सामाजिक और आर्थिक भूगोल पर आधारित प्रश्न पूछें जाएंगे।
  5. भारतीय अर्थव्यवस्था और राजनीति के तहत, भारतीय राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, भारत और बिहार में योजना इत्यादि से प्रश्न पूछें जायेगे।
  6. ये कुछ महत्वपूर्ण बिंदु थे जो BPSC की प्री परीक्षा में उम्मीदवारों के लिए उपयोगी साबित होंगे।

BPSC Mains Syllabus 2023 In Hindi

प्री चरण को पास करने वाले उम्मीदवार बीपीएससी मेन्स परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे, आयोग मेन्स परीक्षा के लिए, रिक्त भर्ती का लगभग 10 गुना उम्मीदवारों को बुलाता है।

  1. सामान्य अध्ययन के प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओ में होंगे।
  2. हिंदी विषय एक क्वालीफाइंग पेपर है इसको बस पास करना है।
  3. हिंदी विषय के 100 अंक में से कम से कम 30 अंक लाने अनिवार्य है।
  4. फाइनल मेरिट में हिंदी विषय के नंबर को नही जोड़ा जाएगा।
  5. फाइनल मेरिट मेंस के केवल 3 विषयो के आधार पर बनाई जाएगी।

साक्षात्कार

  1. मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के अंतिम चरण यानि इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
  2. इंटरव्यू 120 अंको का होता हैं।
  3. फाइनल मेरिट कुल 1020 अंक (साक्षात्कार के लिए 120 अंक और 900 मुख्य परीक्षा) के आधार पर तैयार की जाती है।
  4. इंटरव्यू, उम्मीदवारों के व्यक्तित्व के पहलूओं की जांच करने के लिए लिया जाता है।

वैकल्पिक विषय सिलेबस

  1. हिन्दी भाषा और साहित्य
  2. अंग्रेजी भाषा और साहित्य
  3. उर्दू भाषा और साहित्य
  4. बांग्ला भाषा और साहित्य
  5. संस्कृत भाषा और साहित्य
  6. अरबी भाषा और साहित्य
  7. फारसी भाषा और साहित्य
  8. पाली भाषा और साहित्य
  9. मैथिली भाषा और साहित्य
  10. कृषि
  11. पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान
  12. मानव विज्ञान
  13. वनस्पति विज्ञान
  14. रसायन विज्ञान
  15. सिविल इंजीनियरिंग
  16. वाणिज्यिक शास्त्र तथा लेखा विधि
  17. कानून
  18. समाजशास्त्र
  19. इतिहास
  20. गणित
  21. मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  22. दर्शनशास्त्र
  23. भौतिकी
  24. प्रबन्धन
  25. अर्थशास्त्र
  26. विद्युत् इंजीनियरिंग
  27. भूगोल
  28. भू-विज्ञान
  29. श्रम एवम् समाज कल्याण
  30. राजनीति विज्ञान तथा अन्तर्राष्ट्रीय संबंध
  31. मनोविज्ञान
  32. लोक प्रशासन
  33. सांख्यिकी
  34. जंतु विज्ञान

BPSC Mains Hindi Syllabus 2023

मेंस में हिंदी विषय अनिवार्य है, यदि आप प्री पास कर चुके है और मेरिट में बना रहना चाहते है तो हिंदी विषय मे आपको पास होना ही होगा, हिंदी में पास होने के लिए 100 में से 30 नंबर लाने होते है।

हिंदी विषय में आने वाले प्रश्न निम्न प्रकार से है-

  1. निबंध: 30 अंक
  2. व्याकरण: 30 अंक
  3. वाक्य विन्यास: 25 अंक
  4. संक्षेपण: 15 अंक

BPSC Mains GS Paper I Syllabus 2023

  1. भारत का आधुनिक इतिहास
  2. बिहार में संथाल विद्रोह
  3. बिरसा आंदोलन
  4. चंपारण सत्याग्रह
  5. भारत छोड़ो आंदोलन
  6. भारतीय संस्कृति
  7. मौर्य और पाल कला की मुख्य विशेषताएं
  8. देश की आजादी में गांधी, रविन्द्र नाथ टैगोर और नेहरू की भूमिका
  9. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं
  10. सांख्यिकीय विश्लेषण
  11. बिहार के संदर्भ में देश का इतिहास
  12. पश्चिमी और तकनीकी शिक्षा का परिचय और विस्तार
  13. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका
  14. ग्राफ और आरेख इत्यादि।

BPSC Mains GS Paper II Syllabus 2023

  1. भारतीय अर्थव्यवस्था
  2. भारत का भूगोल
  3. भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका।
  4. भारतीय राजनीति (बिहार समेत भारत में राजनीतिक व्यवस्था के आधार पर प्रश्न)
  5. भारत और बिहार के भौतिक, आर्थिक और सामाजिक आधार के प्रश्न इत्यादि।

BPSC Syllabus 2023 Download PDF

यदि आप पीडीएफ डाऊनलोड करना चाहते हैं, तो आप इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अलावा आप हमारे द्वारा दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी  BPSC Syllabus Download PDF 2023 कर सकते हैैं।

BPSC Syllabus In Hindi से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

BPSC प्री परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाते है?

BPSC प्री परीक्षा में कुल 150 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाते हैं।

BPSC परीक्षा पास करने के कितने चरण है?

प्रीलिम्स – 150 अंकों के लिए 1 बहुविकल्पीय प्रकार का पेपर होता है।
मेन्स – 5 वर्णनात्मक (descriptive) पेपर (2 क्वालिफाइंग + 3 मेरिट रैंकिंग)
इंटरव्यू – 120 अंक का होता है।

BPSC परीक्षा को अंग्रेजी भाषा मे दे सकते है या नही?

BPSC परीक्षा में प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आते हैं, BPSC में आप अंग्रेजी भाषा में परीक्षा दे सकते हैं।

BPSC प्री परीक्षा के लिए कितना समय मिलता है?

BPSC प्री परीक्षा के लिए 2 घण्टे / 120 मिनट का समय मिलता है।

BPSC परीक्षा में इंटरव्यू होता है या नहीं?

BPSC मेंस परीक्षा में इंटरव्यू होता है और इंटरव्यू 120 अंक का होता है।

BPSC मेंस में हिंदी विषय मे पास होने के लिए कम से कम कितने अंक लाने होंगे?

हिंदी विषय में पास होने के लिए कम से कम 30 अंक लाने होंगे।

यह अधिसूचना कुल कितने पदों के लिए जारी की गई है?

यह अधिसूचना कुल 281 पदों के लिए जारी की गई है।

आशा है आपको BPSC Syllabus 2023 In Hindi और BPSC Exam Pattern से संबंधित यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।