HPSC HCS Syllabus In Hindi : HPCS full form In Hindi का मतलब हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सिविल सर्विसेज के लिए भर्ती आयोजित करता है, जिसमें उच्चतम श्रेणी के पद होते हैं।
ऐसे में यदि आप इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहते हैं तो आपको HPSC HCS Syllabus 2022 In Hindi तथा HPSC HCS Exam Pattern के बारे में जानना अत्यंत ही आवश्यक है।

HPSC Syllabus – संक्षिप्त विवरण
संस्था का नाम | Haryana Public Service Commission (HPSC) |
पद का नाम | Civil Services |
कुल पद | 156 |
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://hpsc.gov.in |
लेख का नाम | HPSC Syllabus 2022 |
HPSC HCS Selection Process
यदि आप इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहते हैं तो आपको यहाँ पर भी तीन चरणों से गुजरना होगा, जो कि निम्नलिखित हैं –
- प्रारंभिक परीक्षा (बहुविकल्पीय टाइप)
- मुख्य परीक्षा (डिस्क्रिप्टिव (लिखित परीक्षा)
- साक्षात्कार
यदि आप इन चरणों में उत्तीर्ण होते हैं तथा आखिरी कट- ऑफ को पर कर लेते हैं तो आपका सेलेक्शन HPSC Civil Services में होगा।
HPSC HCS Exam Pattern
हरियाणा सरकार ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिविल सर्विसेज की परीक्षा का आयोजन किया है, इसमें लेख में मैं आपको सारणी के माध्यम से परीक्षा पैटर्न से पूरी तरह से रूबरू कराऊंगा।
- प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्नों का संकलन बहुविकल्पीय होगा।
- इस परीक्षा में ऋणात्मक अंकन का प्रावधान 1/4 किया गया है।
- प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न पत्र से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- जिसमें से दूसरा पेपर क्वॉलिफाइंग पेपर होगा, जिसमें से आपको 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
- प्रत्येक पेपर के लिए आपको दो-दो घंटे का समय दिया जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) |
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समयावधि |
सामान्य अध्ययन | 100 | 100 | 2 घंटे |
CSAT | 100 | 100 | 2 घंटे |
कुल | 200 | 200 | 4 घंटे |
मुख्य परीक्षा (Mains Exam) |
प्रश्न पत्र संख्या | विषय | समयावधि | अंक |
प्रश्न पत्र संख्या l | अंग्रेजी (अंग्रेजी निबंध सहित) | 03 घंटे | 100 |
प्रश्न पत्र संख्या ll | हिंदी (देवनागरी लिपि में हिंदी निबंध सहित) | 03 घंटे | 100 |
प्रश्न पत्र संख्या lll | सामान्य अध्ययन | 03 घंटे | 200 |
प्रश्न पत्र संख्या lV | वैकल्पिक विषय | 03 घंटे | 200 |
कुल | 600 अंक |
Interview/Personality Test : इन दोनों चरणों से गुजरने के बाद उत्त्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, आइए सारणी के माध्यम से समझते हैं कि आखिरकार इसका प्रक्रम क्या रहेगा –
क्रमांक. | विषय | कुल अंक |
1. | साक्षात्कार | 75 |
कुल अंक | प्रारंभिक + मुख्य परीक्षा + साक्षात्कार | 675 |
HPSC HCS Syllabus 2022 In Hindi – प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
यदि कोई अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहते है तो उसे HPSC HCS Syllabus 2021 In Hindi के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है, जो कि विधिवत है –
सामान्य अध्ययन :
- भारतीय और विश्व भूगोल।
- भारत का इतिहास
- भारतीय राजनीति और भारतीय अर्थव्यवस्था।
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं।
- सामान्य विज्ञान।
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
- भारतीय संस्कृति
- सामान्य मानसिक क्षमता।
- सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संस्थान
- हरियाणा की अर्थव्यवस्था और लोग और हरियाणा की भाषा इत्यादि।
CSAT :
- गणितीय कार्य
- श्रृंखला,
- तार्किक वेन आरेख,
- सादृश्यता
- शब्द-आधारित समस्याएं,
- कोडिंग-डिकोडिंग
- दिशा परीक्षण
- कथन एवं निष्कर्ष
- गैर-मौखिक तर्क आदि।
Haryana Civil Services Syllabus 2022 In Hindi – मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा में चार प्रश्न पत्र को संकलित किया गया है, जिसमें की चारों प्रश्न पत्र डिस्क्रिप्टिव हैं, उन्ही चार प्रश्न पत्र में एक प्रश्न पत्र में आपको वैकल्पिक विषय का भी प्रावधान किया गया है।
Interview/Personality Test : जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया था कि इसमें दोनों परीक्षाओं को उत्त्तीर्ण करने के बाद आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, और फाइनल कट ऑफ को तैयार करके सिलेक्शन दिया जायेेगा।
HCS Syllabus 2022 Pdf Download In Hindi
यदि आप HCS Syllabus 2022 Pdf Download In Hindi करना चाहते हैं, तो आप इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Haryana Civil Services HCS Online Form 2022
आप इस भर्ती में ऑनलाइन फॉर्म से संबंधित कोई जानकारी चाहते हैं या आवेदन करना चाहते हैं तो आप Haryana Civil Services HCS Online Form 2022 पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।
इस भर्ती में कुल 156 पदों के लिए अधिसूचना को जारी किया गया है।
हाँ, प्रारंभिक परीक्षा में 1/4 ऋणात्मक अंकन का प्रावधान है।
हाँ, इस परीक्षा में वैकल्पिक विषय चुनने का प्रावधान है।
आशा है कि आपको HPSC HCS Syllabus 2022 In Hindi और HPSC HCS Exam Pattern से संबंधित यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
इसके अलावा इसी तरह की अन्य जानकारियों के लिए हमारे पोर्टल सरकारी अलर्ट पर रोज विजिट करें।
hpsc mains k liye kya kya or kon si books pde
Jo jo UPSC k liy pdhna pdta h same book iske liy bhi h
Agr koi aur jankari chahiy to AAP meri Insta I’d se mujhese connect ho skti h
hpsc mains k liye kya kya or kon si books pde
Hcs mains ke leya kon kon se book pda