Airforce Agniveer Vayu Intake Recruitment 2023: भारत में कक्षा बारहवीं और डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार जो डिफेंस सेक्टर में नौकरी पाने चाहते हैं, उनके के लिए भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस प्रमुख भर्ती के लिए योग्य तथा इच्छुक हैं, वे 27/07/2023 से नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Agniveer Vayu Recruitment 2023 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप Indian Air Force Recruitment 2023 Notification PDF नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
Airforce Agniveer Vayu Intake Recruitment 2023 – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | भारतीय वायु सेना |
पद का नाम | अग्निवीर |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पदों की संख्या | अघोषित |
आधिकारिक वेबसाइट | https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 27/07/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 17/08/2023 शाम 5 बजे तक। |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 17/08/2023 |
Airforce Agniveer Vayu Intake Recruitment परीक्षा तिथि | 17/10/2023 |
Airforce Agniveer Vayu Intake Recruitment एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से पहले |
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 250/- रुपये |
एससी/एसटी | 250/- रुपये |
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान |
आयु सीमा
न्यूनतम आयु | 17.5 वर्ष |
अधिकतम आयु | 21 वर्ष |
जन्मतिथि | 27/06/2003 से 27/12/2006 के बीच |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
अग्निवीर (वायु सेवन) | सूचना जल्द जारी की जाएगी |
Indian Airforce Agniveer Recruitment 2023 – योग्यता
विज्ञान वर्ग
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण और अंग्रेजी में 50% प्राप्त होने चाहिए अंक या
- इंजीनियरिंग में 03 साल का डिप्लोमा (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रुमेंटेशन टेक्नोलॉजी / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) डिप्लोमा कोर्स में न्यूनतम 50% अंकों के साथ अंग्रेजी में 50% अंक प्राप्त होने चाहिए या
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से नॉन वोकेशन विषय भौतिकी और गणित के साथ 2 साल का वोकेशन कोर्स 50% अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- इसके अलावा योग्यता से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।
विज्ञान वर्ग के अलावा उम्मीदवारों की योग्यता
- उम्मीदवार को कक्षा 12वीं में न्यूनतम 50% अंक के साथ अंग्रेजी विषय में 50% अंक प्राप्त होने चाहिए या
- न्यूनतम 50% अंक के साथ 02 वर्ष का वोकेशन कोर्स और अंग्रेजी में 50% अंक प्राप्त होने चाहिए
- इसके अलावा योग्यता से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।
Airforce Vayu Intake Recruitment 2023 – शारीरिक दक्षता
- लंबाई : 152.2 सेमी
- चेस्ट का फुलाव : 05 सेमी
Indian Airforce Recruitment 2023 – अग्निवीर को मिलने वाली सुविधाएं
- अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायुसेना में अग्निवीर 04 वर्ष के लिए कार्यरत रहेंगे।
- 04 वर्ष की सेवा के बाद अग्निवीरों को असम राइफल्स में 10% का आरक्षण दिया जाएगा।
- उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश तथा अन्य प्रदेशों के द्वारा अग्निवीर को प्रदेश पुलिस भर्ती में महत्ता दी जाएगी।
- सेवा के दौरान अग्निवीरों को LIC के द्वारा 48 लाख का जीवन बीमा दिया जाएगा।
- सेवा से निवृत्त होने के बाद अग्निवीर को “अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट” दिया जाएगा।
- अग्निवीरों को एक साल में 30 दिनों की छुट्टी दी जाएगी लेकिन सिक लीव मेडिकल सलाह पर दी जाएगी।
- 04 वर्ष की सेवा के पूरा होने के बाद सैनिकों को कॉर्पस फंड के रूप में 5.02 लाख की धनराधि दी जाएगी।
- सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त होने वाले अग्निवीर को 1 करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी।
Airforce Agniveers Vayu Intake 01/2024 Recruitment – वेतनमान
वर्ष | महीना वेतन | कैश धनराशि | 30% अग्निवीर कॉर्पस फंड |
प्रथम | 30,000/- | 21,000/- | 9,000/- |
द्वितीय | 33,000/- | 23,100/- | 9,900/- |
तृतीय | 36,500/- | 25,580/- | 10,950/- |
चतुर्थ | 40,000/- | 28,000/- | 12,000/- |
Airforce Agniveer Vayu Intake Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया
अगर आप Airforce Agniveer Vayu Intake Recruitment 2023 के लिए योग्य हैं, और आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती अधिसूचना जरुर पढ़ें, इसके अलावा उम्मीदवार यह भी ध्यान दें, कि इस भर्ती के लिए 27/07/2023 से 17/08/2023 के बीच आवेदन कर सकते हैं, अब नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, जिसका डायरेक्ट लिंक तालिका में मौजूद है.
- आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
- उम्मीदवार लिंक एक्टिव होने पर “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे, उम्मीदवार यहां पर “Login” करने के बाद आवेदन हेतु मांगी गई सभी जानकारी दें।

- इसके बाद अब आपको Airforce Agniveer Vayu Intake Recruitment Registration Fees जमा करनी होगी, इसे आप ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले यह सुनिश्चित करें, कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटी नहीं है.
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आप अपने आवेदन को सबमिट करके उसका प्रिंट अपने पास जरुर सुरक्षित रखें।
Air India
Good job
Air man
Abhi or bayuseba me nikli he kya bharti
Sir ur category kr liye kitni posts hai
Ok
hi