भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 01 जनवरी से 07 जनवरी तक के साप्ताहिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को लेकर आएं हैं तथा इस करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।
भविष्य में UP POLICE, SSC GD एवं विभिन्न अन्य पदों पर भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षाएं हेतु तथा साथ ही जो भी अभ्यर्थी अन्य सरकारी भर्ती की तैयारी में जुटे हुए हैं, वे साप्ताहिक करेंट अफेयर्स के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को नियमित तौर पर जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि साप्ताहिक करेंट अफेयर्स का यह लेख उम्मीदवारों को एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद करेगा तथा इस लेख के माध्यम से उम्मीदवार देश-विदेश में होने वाली नये घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Weekly Current Affairs 01 January to 07 January : इस सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
प्रश्न. किस राज्य में नीम के पेड़ों को डाइबैक रोग से पहचाना गया है ?
उत्तर: तेलंगाना
प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) किस दिन अपना स्थापना दिवस मनाती है ?
उत्तर: 28 दिसंबर
प्रश्न. 29 दिसंबर 2022 को, भारत ने किस देश को दो और जलविद्युत परियोजनाओं – 25 मेगावाट काबेली B-1 और 20 मेगावाट लोअर मोदी से अधिशेष 40 मेगावाट बिजली निर्यात करने की अनुमति दी ?
उत्तर: नेपाल
प्रश्न. भारत सरकार ने उड़द और अरहर दालों के मुक्त आयात को किस वर्ष तक बढ़ा दिया ?
उत्तर: 31 मार्च 2024
प्रश्न. 29 दिसंबर 2022 को पहले के.आर. गौरी अम्मा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है ?
उत्तर: एलीडा ग्वेरा
प्रश्न. हाल ही में, किस आक्रामक प्रजाति के प्रसार ने जलाशयों में झींगों के लिए खतरा पैदा कर दिया ?
उत्तर: सीप
प्रश्न. बेंजामिन नेतन्याहू ने दिसंबर 2022 में छठी बार किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली ?
उत्तर: इजराइल
प्रश्न. किसने वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट दिसंबर 2022 में जारी की?
उत्तर: RBI
प्रश्न. ओमेगा सेंटॉरी में उच्च तापमान वाले सितारों की पांच पीढ़ियों का पता चला था। ओमेगा सेंटॉरी की खोज सर्वप्रथम किस वर्ष की गई थी ?
उत्तर: 1677
प्रश्न. भारत अपनी पहली अपशिष्ट-से-हाइड्रोजन परियोजना कहाँ स्थापित करेगा ?
उत्तर: पुणे
प्रश्न. विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले इतिहास में पहले भारतीय कौन बने हैं ?
उत्तर: कोनेरू हम्पी
प्रश्न. स्थानीय परिषद द्वारा परियोजना को मंजूरी दिए जाने के बाद किस शहर में ब्रिटिश भारतीय सेना का स्मारक बनाया जाएगा?
उत्तर: ग्लासगो
प्रश्न. 30 दिसंबर 2022 को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा रेलवे स्टेशन से हावड़ा को किस स्टेशन से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई ?
उत्तर: न्यू जलपाईगुड़ी
प्रश्न. किसे महिला T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार 2022 के लिए नामांकित किया गया है ?
उत्तर: स्मृति मंधाना
प्रश्न. दिल्ली सरकार ने अपनी सौर नीति 2022 के मसौदे को मंजूरी दे दी। 2022 की नीति 2016 की नीति द्वारा प्रस्तावित स्थापित क्षमता को 2,000 मेगावाट से 6,000 मेगावाट तक किस वर्ष तक संशोधित करती है ?
उत्तर: 2025
प्रश्न. किसने श्रीनगर में छात्रों के साथ ‘जश्न-ए-चिल्लई कलां’ मनाया ?
उत्तर: CRPF
प्रश्न. निम्न में से किसने प्रज्ज्वला चैलेंज लॉन्च किया ?
उत्तर: ग्रामीण विकास मंत्रालय
प्रश्न. नीलगिरी तहर के संरक्षण की भारत की पहली परियोजना आकार लेती है। नीलगिरि तहर किस राज्य का राजकीय पशु है ?
उत्तर: तमिलनाडु
प्रश्न. हाल ही में किस IIT ने वार्टन क्यू एस एजुकेशन अवार्ड 2022 जीता है ?
उत्तर: IIT मद्रास
प्रश्न. हाल ही में किस देश में पहली मेट्रो सेवा प्रारंभ हुई है?
उत्तर: बांग्लादेश
प्रश्न. हाल ही में उत्तराखंड में कहां “कयाकिंग कैनोइंग अकादमी” की स्थापना होगी ?
उत्तर: टिहरी
प्रश्न. हाल ही में आदिवासी मंत्रालय ने फ्यूचर इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए किसके साथ साझेदारी की है ?
उत्तर: अमेजन कंपनी
प्रश्न. हाल ही में किसे इम्यूनोलॉजी में यूरोप की शीर्ष प्रतिभाओं के रूप में सम्मानित किया गया है ?
उत्तर: महिमा स्वामी
प्रश्न. हाल ही में लोकायुक्त विधेयक 2022 पारित करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है ?
उत्तर: महाराष्ट्र
प्रश्न. हाल ही में कहां पहला अंतरराष्ट्रीय समुद्र तट महोत्सव आयोजित हुआ है ?
उत्तर: केरल
प्रश्न. हाल ही में भारत और किस देश के बीच मुक्त व्यापार समझौता लागू हुआ है ?
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में किस राज्य के 2 मंदिरों में “प्रसाद परियोजना” की आधारशिला रखी ?
उत्तर: तेलंगाना
प्रश्न. हाल ही में किसे आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है ?
उत्तर: अर्शदीप सिंह (पुरुष) एवं यास्तिका भाटिया और रेणुका सिंह (महिलाओं में)
प्रश्न. हाल ही में किस राज्य में 2 वर्ष बाद धनु यात्रा का आयोजन हुआ है ?
उत्तर: ओडीशा
प्रश्न. हाल ही में किसने “स्टे सेफ” ऑनलाइन अभियान प्रारंभ किया है ?
उत्तर: अश्विनी वैष्णो (केंद्रीय औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक सूचना मंत्री)
प्रश्न. हाल ही में REC लिमिटेड ने कहा “बिजली उत्सव” का आयोजन किया है ?
उत्तर: असम (बक्सा जिला)
प्रश्न. किस राज्य में 2 वर्ष बाद धनु यात्रा का आयोजन हुआ है ?
उत्तर: ओडिशा
प्रश्न. किस संस्थान को विज्ञान पर G20 कार्य समूह का सचिवालय बनाया जाएगा ?
उत्तर: IISc बेंगलुरु
प्रश्न. उत्तराखंड राज्य के किस शहर में “कयाकिंग कैनोइंग अकादमी” की स्थापना की जाएगी ?
उत्तर: टिहरी
प्रश्न. किस केंद्रीय मंत्री के द्वारा सीमा सुरक्षा बल का एक मोबाइल ऐप ‘प्रहरी’ और मैनुअल लॉन्च किया गया है ?
उत्तर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी
प्रश्न. हाल ही में IOCL ने उत्तर प्रदेश और किस राज्य में तीव्र TB उन्मूलन परियोजना प्रारंभ की है ?
उत्तर: छत्तीसगढ़
प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में “ई – सुश्रुत” अस्पताल प्रबंधन का उद्घाटन किया है ?
उत्तर: उत्तर प्रदेश
प्रश्न. किस राज्य में पहली बार ट्रिपल टेस्ट सर्वे किया जाएगा?
उत्तर: उत्तर प्रदेश
प्रश्न. वैश्विक परिवार दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है ?
उत्तर: 1 जनवरी
प्रश्न. कॉफी बोर्ड के अनुसार, तत्काल कॉफी निर्यात और पुन: निर्यात में वृद्धि के कारण 2022 में भारत से कॉफी निर्यात कितने प्रतिशत बढ़कर 4 लाख टन हो गया ?
उत्तर: 1.66%
प्रश्न. किसे सामजिक उपलब्धि के लिए ‘रविंद्र नाथ टैगोर साहित्य पुरुस्कार’ से सम्मानित किया गया है ?
उत्तर: एस. के. राय
प्रश्न. किस देश में पहली मेट्रो सेवा प्रारंभ हुई है ?
उत्तर: बांग्लादेश
प्रश्न. किस राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में “ई – सुश्रुत” अस्पताल प्रबंधन का उद्घाटन किया है ?
उत्तर: उत्तर प्रदेश
प्रश्न. किस राज्य के मंत्रिमंडल ने कृषि में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 367.19 करोड़ रूपये को मंजूरी दे दी है ?
उत्तर: ओडिशा
प्रश्न. किस IIT ने “Wharton QS Education Award 2022” जीता है ?
उत्तर: IIT मद्रास
प्रश्न. भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने किस राज्य में ‘मिशन 929’ शुरू किया है ?
उत्तर: त्रिपुरा
यह भी पढ़ें
- दिसम्बर माह के सम्पूर्ण करेंट अफेयर्स
- साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 08 दिसम्बर 14 दिसम्बर
- साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 01 दिसम्बर 07 दिसम्बर
प्रश्न. DRDO ने 1 जनवरी 2023 को अपने स्थापना दिवस की कौन सी वर्षगांठ मनाई ?
उत्तर: 65वीं
प्रश्न. कौनसा विंटेज वाहनों (दोपहिया और चौपहिया दोनों) के लिए अलग पंजीकरण प्रक्रिया करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया ?
उत्तर: ओडिशा
प्रश्न. गुजरात के किस शहर को 1 जनवरी, 2023 को अपना पहला इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) मोबाइल डिवाइस मिला ?
उत्तर: अमरेली
प्रश्न. हाल ही में, टाटा समूह के दिग्गज आर.के. कृष्णकुमार का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष पद्म श्री से सम्मानित किया गया था ?
उत्तर: 2009
प्रश्न. 1 जनवरी 2023 को सत्येंद्र नाथ बोस की 129वीं जयंती मनाई गई। उन्हें किस वर्ष पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था ?
उत्तर: 1954
प्रश्न. 1 जनवरी 2023 को कोरेगांव भीमा की लड़ाई की कौनसी वर्षगांठ मनाई गई ?
उत्तर: 205वीं
प्रश्न. किसने राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों के लिए यो-यो टेस्ट अनिवार्य कर दिया है ?
उत्तर: BCCI
प्रश्न. प्रधानमंत्री मोदी 6 और 7 जनवरी, 2023 को दिल्ली में मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। जून 2022 में प्रथम सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था ?
उत्तर: धर्मशाला
प्रश्न. प्रधान मोदी 13 जनवरी 2023 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से किस शहर के लिए दुनिया के सबसे लंबे नदी क्रूज, “गंगा विलास” का शुभारंभ करेंगे ?
उत्तर: डिब्रूगढ़
प्रश्न. 3 जनवरी 2023 को, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अगले एक वर्ष के लिए राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSS) के लाभार्थियों को प्रति माह कितने किलोग्राम चावल मुफ्त में वितरित करने का निर्देश दिया ?
उत्तर: 5
प्रश्न. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस राज्य में मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे मोपा के नामकरण के लिए कार्योत्तर स्वीकृति दी ?
उत्तर: गोवा
प्रश्न. हिमाचल विधानसभा का अगला स्पीकर कौन बनने वाला है ?
उत्तर: कुलदीप सिंह पठानिया
प्रश्न. मणिपुर का कौन-सा समुदाय हर साल फसल के मौसम के बाद गान-नगाई उत्सव मनाता है ?
उत्तर: ज़ेलियारॉन्ग
प्रश्न. भारत का 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव किस राज्य में होगा?
उत्तर: कर्नाटक
प्रश्न. हाल ही में समाचारों में देखा गया शब्द “वीरोवोर” क्या है ?
उत्तर: ऐसे जीव जो वायरस खाते हैं
प्रश्न. कौनसा देश 46वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का थीम देश होगा ?
उत्तर: स्पेन
प्रश्न. 5 जनवरी 2023 को भारत ने किस देश के साथ नई दिल्ली में 36वीं सामरिक वार्ता आयोजित की ?
उत्तर: फ्रांस