पश्चिम बंगाल कर्मचारी चयन आयोग (WBSSC) द्वारा स्नातक/स्नाकोत्तर की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए कक्षा 9वीं एवं 10वीं अथवा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए सहायक शिक्षक के 35,726 पदों की भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई थी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद लिखित परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड आज आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है।
WBSSC सहायक शिक्षक कक्षा 9वीं एवं 10वीं की लिखित परीक्षा 07 सितंबर 2025 तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं की लिखित परीक्षा 14 सितम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी, ऐसे में जो उम्मीदवार पश्चिम बंगाल कर्मचारी चयन आयोग (WBSSC) द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक के लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
West Bengal Staff Selection Commission (WBSSC)
WBSSC Assistant Teacher Admit Card 2025
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की शुरुआत : 16/06/2025
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 21/07/2025
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 21/07/2025
- कक्षा 09वीं एवं 10वीं परीक्षा तिथि : 07/09/2025
- कक्षा 11वीं एवं 12वीं परीक्षा तिथि : 14/09/2025
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 17/08/2025
- आंसर की जारी होने की तिथि : अघोषित
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : अघोषित
आवेदन फ़ीस
- जनरल/ओबीसी/ अन्य राज्य : 500/- रुपये
- एससी/एसटी : 200/- रुपये
- डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.
आयु लिमिट
- न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
- इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स – कुल पोस्ट : 35,726
| पद का नाम | कुल पदों की संख्या |
|---|---|
| सहायक शिक्षक (कक्षा 9-10) | 23,212 |
| सहायक शिक्षक (कक्षा 11-12) | 12,514 |
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| सहायक शिक्षक (कक्षा 9-10) | अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर के डिग्री में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। इसके साथ बी.एड. परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, या अभ्यर्थी ने BA.Ed. / B.Sc.Ed. में से कोई एक किया हो। |
| सहायक शिक्षक (कक्षा 11-12) | उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर डिग्री में कम से कम 50% अंक होने चाहिए, और बी.एड. परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, या अभ्यर्थी के पास 50% अंकों सहित स्नातकोत्तर डिग्री के साथ BA B.Ed. या B.Sc B.Ed. में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए। |
WBSSC Assistant Teacher एडमिट कार्ड पर मौजूद विवरण की जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- पिता का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- फोटो और हस्ताक्षर
- महत्वपूर्ण निर्देश.
WBSSC Assistant Teacher एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट https://www.westbengalssc.com/otr/recruitment/ पर जाएं।
- “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें (उम्मीदवार की आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें)।

- उसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- जिसको आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक्स
| एडमिट कार्ड डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| अधिसूचना डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| टेलीग्राम से जुड़ें | क्लिक करें |
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना है?
- 🎫 एडमिट कार्ड प्रिंट किया हुआ रंगीन या सादा।
- 🆔 आईडी प्रूफ आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर ID कार्ड इत्यादि।
- 🖊️ पेन काले या नीले बॉलपॉइंट पेन यदि निर्देश में दिया गया हो तो।
परीक्षा से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
- अपने साथ परीक्षा एडमिट कार्ड ले जायें।
- परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न ले जायें ।
- एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो तुरंत बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
WBSSC Assistant Teacher admit card 2025 FAQ
17 अगस्त 2025 को यह एडमिट कार्ड जारी हुआ है।
यदि आपके आवेदन की जानकारी से अलग आपका एडमिट जारी हुआ है तो तुरंत बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
यदि प्रवेश पत्र पर आपका photograph (फोटो) साफ़ नहीं दिख रही है, तो परीक्षा में जाते समय वही रंगीन फोटो साथ ले जाएँ जो आपने फॉर्म भरते समय लगाई या अपलोड की थी।
नहीं, बिना वैध एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपके पास सही एडमिट कार्ड हो।