उत्तराखंड में रह रहे तमाम युवाओं के लिए उत्तराखंड सरकार ने सब इंस्पेक्टर के साथ दो अन्य के करीब 221 पदों के लिए अधिसूचना को जारी कर दिया है, ऐसे में जो अभ्यर्थी इस फॉर्म के लिए इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट या नीचे हमारे द्वारा दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे में मैं आपको Uttarakhand SI Syllabus 2023 तथा परीक्षा पैटर्न के बारे में अच्छी तरह से रूबरू कराऊँगा, ताकि आपको परीक्षा में सिलेबस से संबंधित किसी कोई भी समस्या ना हो। इसके अलावा आप हमारे पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड फारेस्ट गार्ड सिलेबस हिंदी में प्राप्त कर सकते हैं.
उत्तराखंड SI भर्ती से सम्बंधित संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम : उत्तराखंड सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023
- भर्ती बोर्ड का नाम : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी)
- पद का नाम : सब इंस्पेक्टर, गुल्मनायक, अग्निशमन अधिकारी।
- श्रेणी : Goverment Exam Syllabus
- आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट : https://sssc.uk.gov.in/
यह भी पढ़ें
Uttarakhand Sub Inspector के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
इस पद के लिए आपको चार चरणों से गुजरना होगा –
- पीएसटी
- PET
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
इसके बाद आपका चयन अंतिम मेधा सूची के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा
PET & PST
आइए सारणी के माध्यम से महिला और पुरूष अभ्यर्थियों के लिए PET & PST के प्रकरणों को समझने का प्रयास करते हैं –
वर्ग | पुरुष | महिला |
लंबाई | 167.70 सेमी. | 152 सेमी. |
चेस्ट | 78.8-83.8 सेमी. | NA |
क्रिकेट बाल थ्रो | 50 मीटर | 20 मीटर |
लम्बी कूद | 13 फीट | 08 फिट |
चिनिंग अप | 05 बार | 05 बार |
दौड़ | 05 किलोमीटर 30 मिनट में | 200 मीटर 40 सेकंड में |
दंड – बैठक | ● 40 दण्ड 02 मिनट 30 सेकंड में ● 50 बैठक 60 सेकंड में | NA |
स्कीपिंग | NA | 60 बार 01 मिनट में |
शटल रेस (25×4) | NA | 29 सेकंड में |
Uttarakhand SI Exam Pattern
इस भर्ती का परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –
- यह परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम के जरिए सम्पन्न कराई जाएगी
- यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसके लिए आपको कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
- इस परीक्षा में 1/4 ऋणात्मक अंकन का प्रावधान किया गया है।
- इस परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का प्रक्रम बहुविकल्पीय होगा।
आइए सारणी के माध्यम से से परीक्षा पैटर्न को समझने का प्रयास करते हैं –
क्रमांक | विषय | अंक | समयावधि |
1 | हिंदी | ||
2 | सामन्य ज्ञान | ||
सामान्य अध्ययन उत्तराखंड से संबंधित | |||
कुल | 100 अंक | 2 घण्टे |
Uttarakhand SI Syllabus
यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको Uttarakhand SI Syllabus में किसी भी प्रकार की दुविधा नहीं होनी चाहिए, यदि आपके मन में उत्तराखंड एस आई पाठ्यक्रम 2023 से संबंधित कोई भी असहजता है तो आप हमारे इस लेख को पूरा पढ़े।
सामान्य हिंदी
- संधि
- विलोम शब्द
- पर्यायवाची
- वाक्यांश के लिए एक शब्द
- मुहावरे
- लेखक रचनाओं
- सामान्य अशुद्धियां
- लिंग
- वचन
- संज्ञा से लेकर अव्यय तक
- निपात इत्यादि
सामान्य ज्ञान तथा उत्तराखंड से संबंधित सामान्य ज्ञान
- इतिहास में संस्कृति और धर्म, स्वतंत्रता आंदोलन, भारत के बारे में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य, विरासत, कला और नृत्य इत्यादि।
- खेलकूद में चैंपियनशिप/विजेता/शर्तें/खिलाड़ियों की संख्या आदि से संबंधित प्रश्न।
- इतिहास, रक्षा, युद्ध और पड़ोसी, पुरस्कार और लेखक, खोजें, रोग और पोषण।
- लेटेस्ट करेंट अफेयर्स, भाषाएं, राजधानियां और मुद्राएं।
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राष्ट्रीय: पक्षी/पशु/खेल/फूल/गान/गीत/ध्वज/स्मारक इत्यादि।
- भूगोल में मिट्टी, नदियाँ, पहाड़, बंदरगाह, अंतर्देशीय, बंदरगाह आदि से संबंधित प्रश्न।
Uttarakhand SI Syllabus PDF Download
उत्तराखंड दारोगा पीडीएफ को डाउनलोड के लिए आप उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर या हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक के जरिए पाठ्यक्रम को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
यह अधिसूचना कुल 221 पदों के लिए निकाली गई है।
हाँ, इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन 1/4 का प्रावधान है।
इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस परीक्षा के लिए आपको कुल 2 घंटे का समय प्रदान किया गया है।