Uttar Pradesh Police Recruitment 2023 – कॉन्स्टेबल के पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, जानें अब तक की अपडेट

Uttar Pradesh UPSSF Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश में पुलिस बनने की चाह रखने वाले युवा उम्मीदवारों के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड खुशखबरी लेकर आया है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक इन पदों की भर्ती उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) में होगी। इस भर्ती का प्रस्ताव डीजीपी मुख्यालय की ओर से यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेजा जा रहा है।

Uttar Pradesh UPSSF Recruitment 2023

Uttar Pradesh UPSSF Recruitment 2023 : इतने पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा कुल 1145 पदों पर इस भर्ती का आयोजन कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) में भर्ती हुए जवानों को धार्मिक स्थलों, एयरपोर्ट, मेट्रो, न्यायालयों आदि की सुरक्षा करने के लिए तैनात किया जाएगा, तथा राज्य सरकार द्वारा कराए जाने वाले महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में इन जवानों को तैनात किया जाएगा।

अलग अलग रैंक पर होगी भर्ती

यूपी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) में अलग-अलग स्तर के कुल 5124 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमे कॉन्स्टेबल के 1145 पद रहेंगे, तथा मुख्यालय के 87 पद भी शामिल हैं। इस भर्ती हेतु वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार के द्वारा 276 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती

उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही के 35,700 पदों पर भर्ती के लिए घोषणा की थी। लेकिन अभी तक आयोग द्वारा कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं कि गई है। ऐसा अनुमान लगाया लगाया जा रहा है कि आयोग द्वारा एक महीने के भीतर ही अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। UP Police Recruitment 2023 के अंतर्गत आरक्षी नागरिक पुलिस के 26,210 पद आरक्षी पीएसी के 8,540 पद, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 829 पद, जेल वार्डर के 1,582 पद, फायरमैन के 1,007 पद, व कम्प्यूटर ऑपरेटर के 693 पद शामिल हैं।

  1. Sir mujhe nokri chaiye

    Reply
    • Sir mujhe naukri chahiye

      Reply
  2. Sir mujhe Naukri chaey

    Reply
    • Sir me garib gar se hu muje nokari chahiye

      Reply
कमेन्ट करें