राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने हेतु अधिसूचना जारी की गई थी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून 2025 से 16 जून 2025 तक किया गया था, जिसकी मेरिट लिस्ट आज आयोग द्वारा जारी कर दी गई है।
मेरिट सूची में फॉर्म नंबर, अभ्यर्थियों के नाम, उनके पिता के नाम और मेरिट अंक शामिल हैं, विश्वविद्यालय द्वारा दस्तावेज़ों का सत्यापन 08 जुलाई से 10 जुलाई 2025 तक किया जाएगा, अभ्यर्थियों को अपने-अपने पाठ्यक्रम में सीट सुनिश्चित करने के लिए 10 जुलाई 2025 तक प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य है, जो भी उम्मीदवार इस मेरिट लिस्ट में पास हुये हैं, वे अंतिम तिथि से पहले अपना प्रवेश शुल्क जमा कर ले।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की शुरुआत : 07/05/2025
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 04/06/2025
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 04/06/2025
- परीक्षा तिथि : 11 जून से 16 जून 2025
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : परीक्षा से पहले
- मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि : 07/07/2025
- शुल्क जमा करने की तिथि: 10 जुलाई 2025
आवेदन फ़ीस
- सामान्य वर्ग (General Category):
एक विषय: ₹770, दो विषय: ₹990, तीन विषय: ₹1210
एससी/एसटी वर्ग (SC/ST Category):
एक विषय: ₹600, दो विषय: ₹770, तीन विषय: ₹990 - डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.
आयु लिमिट
- न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
- अधिकतम आयु : NA
- इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
How to Download URATPG Merit List 2025
अपने संबंधित पीजी कोर्स की URATPG 2025 मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले, यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘URAT PG 2025’ टैब पर क्लिक करें।
- नई विंडो खुलने पर फिर से ‘URAT PG 2025’ टैब पर क्लिक करें।
- अब आप univraj.org/uratpgPanel पोर्टल पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
- वहां आपको ‘Merit List’ और ‘Merit by Programs’ के टैब दिखाई देंगे।
- ‘Merit List’ टैब पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन मेनू से ‘Round 1’ चुनें।
- इसके बाद अलग-अलग कोर्सेस की पीडीएफ सूची दिखाई देगी। आप अपने कोर्स से संबंधित पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक्स
| मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| टेलीग्राम से जुड़ें | क्लिक करें |