UPTET UP GK Questions : उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण परीक्षा नियामक 28 नवंबर को यूपीटीईटी की परीक्षा आयोजित करने वाला है, ऐसे में इसके लिए आयोग एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने वाला है, एडमिट कार्ड इस सप्ताह जारी होने की पूरी उम्मीद है। यूपीटेट परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवार तैयारियों में जुटे हैं।
ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको उत्तरप्रदेश के सामान्य ज्ञान से संबंधित उन 25 प्रश्नों से अवगत कराएंगे, जो इस साल यूपीटीईटी की परीक्षा में आ सकते हैं। इसके अलावा आप इन उत्तर प्रदेश के सामान्य प्रश्नों का अभ्यास करके अपने सामान्य ज्ञान की तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं और यूपीटीईटी के साथ ही उत्तर प्रदेश की किसी अन्य परीक्षा में भी बेहतर स्कोर कर सकते हैं।

UPTET परीक्षा में आ सकते हैं UP GK से ये महत्वपूर्ण 25 प्रश्न
- उत्तर प्रदेश का राज्य सूचना केंद्र किस शहर में स्थित है? – लखनऊ
- उत्तर प्रदेश में कुल कितने रेल डिवीजन हैं? – 9
- हिंडन हवाई अड्डा राज्य के किस शहर में स्थित है? – गाजियाबाद
- उत्तर- पूर्वी रेलवे का मुख्यालय किस शहर में स्थित है? – गोरखपुर में
- उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला इत्र और सुगंधित तेल के लिए प्रसिद्ध है? – जौनपुर
- उत्तर प्रदेश स्कूल ऑफ पेपर टेक्नोलॉजी किस जिले में स्थित है? – सहारनपुर
- सूती वस्त्र उद्योग में उत्तर प्रदेश का देश में कौन-सा स्थान है? – तीसरा
- उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की स्थापना कब कि गई थी? – 1972
- मनरेगा के तहत राज्यवार रोजगार उपलब्ध कराने में उत्तर प्रदेश का देश में कौन-सा स्थान है? – दूसरा
- राज्य में आंवले का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला जिला कौन सा है? – प्रतापगढ़
- किसान मित्र योजना का प्रारंभ कब हुआ था? – 18 जून, 2001
- उत्तर प्रदेश के किस जिले में नॉलेज पार्क की स्थापना की गई? – ग्रेटर नोएडा
- उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक रूप से पाई जाने वाली जनजाति कौन सी है? – गोंड समूह की
- उत्तर प्रदेश के किस शहर में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित किया गया है? – बुलंदशहर में
- राज्य के कौन से जनपद में अल्प समुदाय का सर्वाधिक केंद्रीकरण है? – रामपुर
- उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल कौन थीं? – सरोजिनी नायडू
- राज्य के किस क्षेत्र से चारकुला लोकनृत्य का संबंध है? – ब्रजमंडल से
- उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम वर्षा किस जिले में होती है? – मथुरा
- गोविंद बल्लभ सागर परियोजना कहां स्थित है? : पिपरी (सोनभद्र)
- उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का गठन कब किया गया था? – 1 जून, 1972
- भारत में सर्वप्रथम हवाई डाक सेवा 18 फरवरी, 1971 को किस शहर से प्रारंभ की गई थी? – उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज)
- जेवर हवाई अड्डा किस शहर में स्थित है? – गौतमबुद्ध नगर में
- उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाला सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है? – एनएच-19
- उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद जिला किसके निर्माण के लिए विश्वविख्यात है? – चूड़ियों के लिए
- उत्तर प्रदेश के किस जिले में सीमेंट कारखाना स्थापित है? – सोनभद्र
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, UPTET परीक्षा से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
Good
Perfume and essential oils
Kannauj
Good
Good
Jankareebhut Achchi de rhe hi
Sir English ke practice set bhi Kra dijiye