UPTET Hindi Practice Set 4 : UPTET की परीक्षा 28 नवम्बर 2021 को आयोजित होने वाली है। ऐसे में परीक्षार्थियों को नीचे दिए गए UPTET Hindi Language Practice Set को अवश्य हल करना चाहिए. जिससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी का आकलन करने के साथ-साथ तैयारी को और गति, मजबूती प्रदान कर सकते हैं. इसलिए नीचे दिए गए यूपीटीईटी हिंदी भाषा प्रैक्टिस सेट को अवश्य हल करें.
हिंदी भाषा के इस प्रैक्टिस सेट में 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन किया गया है, जो इस साल यूपीटीईटी की परीक्षा में आ सकते हैं। इसलिए आप हिंदी के इन प्रश्नों का अभ्यास करके अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं।
UPTET 2021 हिंदी भाषा प्रैक्टिस सेट 4
प्रश्न 1. ‘आगरा’ का बहुवचन होगा
- आगरे
- आगरों
- आगरें
- बहुवचन नहीं होगा
उत्तर: 4
प्रश्न 2. जिन शब्दों में प्रयोग के अनुसार कोई परिवर्तन नही होता है , उन्हें कहा जाता है
- पद
- विकारी शब्द
- अविकारी शब्द
- पदबंध
उत्तर: 3
प्रश्न 3. ‘विद्यालय’ शब्द में है
- स्वर सन्धि
- व्यंजन सन्धि
- विसर्ग संधि
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 1
प्रश्न 4. ‘पवन’ शब्द का सन्धि-विच्छेद होगा
- प + वन
- पव + अन
- पो + अन
- पव + न
उत्तर: 3
प्रश्न 5. हिन्दी में वचन होते हैं
- एक
- दो
- तीन
- अनगिनत
उत्तर: 2
प्रश्न 6. शब्द के सही रूप का चयन कीजिए
- त्रिष्णा
- तिरिष्णा
- तृश्णा
- तृष्णा
उत्तर: 4
प्रश्न 7. ‘कवि’ का स्त्रीलिंग रूप होगा
- कवित्रि
- कवि *
- कवयित्री
- कवियत्री
उत्तर : 3
प्रश्न 8. संस्कृत के वे शब्द जो हिन्दी में बिना किसी परिवर्तन के प्रयुक्त होते हैं कहलाते हैं
- संस्कृत
- तद्भव
- तत्सम
- देशज
उत्तर: 3
प्रश्न 9. जब किसी समास में दोनों शब्द प्रधान हों तो उसको कहते हैं
- द्वन्द्व समास
- प्रधान समास
- द्विगु समास
- तत्पुरुष समास
उत्तर : 1
प्रश्न 10 .शुद्ध शब्द है
- उज्जवल
- उज्वल
- उजवल
- उज्ज्वल
उत्तर: 4
प्रश्न 11. ‘अनुरक्त’ का विलोम शब्द है
- आरक्त
- विरक्त
- निरक्त
- आसक्त
उत्तर : 2
प्रश्न 12. निम्न में से किस समूह में सभी शब्द तत्सम है?
- शर्करा, पवन, ज्येष्ठ, अग्नि
- काष्ठ, घृत, घोड़ा, कारीगर
- ओष्ठ, किताब, नानी, चाकू
- निष्ठुर, चम्मच, हाथी, कार्य
उत्तर: 1
प्रश्न 13. किस शब्द में ‘कु’ उपसर्ग नहीं है?
- कुरूप
- कुशल
- कुचाल
- कुरूप
उत्तर: 2
प्रश्न 14. ‘इन’ प्रत्यय का प्रयोग किस शब्द में हुआ है
- पुजारिन
- चिह्न
- कठिन
- मीन
उत्तर: 1
प्रश्न 15. ‘नगर में रहने वाला’ को कहा जाता है
- शहरी
- नागर
- शरणागत
- नर-नारी
उत्तर: 2
प्रश्न 16. जातिवाचक संज्ञा नहीं है
- शैशव
- लकड़ी
- लोहा
- पुस्तक
उत्तर: 1
प्रश्न 17. निम्न में से किस वाक्य में सम्प्रदान कारक है?
- मेरा घर स्टेशन से बहुत दूर है
- राम घर पर सो रहा है
- राजा ने निर्धनों को कम्बल दिए
- निसार खेलता है
उत्तर: 3
प्रश्न 18. ‘वह स्वतः ही जान जाएगा’ में ‘वह’ सर्वनाम है
- पुरुषवाचक सर्वनाम
- निजवाचक सर्वनाम
- सम्बन्धवाचक सर्वनाम
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम
उत्तर: 2
प्रश्न 19. जिसमें पहला पद संख्यावाचक हो और जो किसी विशेष का बोध कराए उसे कहते हैं
- कर्मधारय समास
- द्वन्द्व समास
- अव्ययीभाव समास
- द्विगु समास
उत्तर: 4
प्रश्न 20. द्वन्द्व समास है
- अंधकूप
- लम्बोदर
- नर-नारी
- शरणागत
उत्तर: 3
प्रश्न 21. संयुक्त क्रिया का उदाहरण कौन-सा वाक्य है?
- रस्सी जल गई
- सीमा पढ़ रही है
- तुम प्रतिदिन पढ़ने आया करो
- बच्चा सोता है
उत्तर: 3
प्रश्न 22. सरल’ या ‘साधारण’ वाक्य किसे कहते हैं?
- जो छोटा हो
- जिसका अर्थ सरलता से समझ आ जाए
- जिसमें एक कर्त्ता और अनेक क्रियाएँ हो
- जिसमें एक उद्देश्य, एक विधेय और एक ही क्रिया हो
उत्तर: 4
प्रश्न 23. मोहन बाजार जा रहा है’ इस वाक्य में उद्देश्य है
- मोहन
- घूमना
- खरीददारी
- बाजार
उत्तर: 1
प्रश्न 24. निम्न में से मिश्रित वाक्य है
- वर्षा हो रही है
- मै पढ़ता हूँ और वह खेलता है
- सुधीर पढ़ता है
- मैंने सुना है कि नीना पास हो गई है।
उत्तर : 4
प्रश्न 25. ‘शेर को सामने देख कर….. यह वाक्य किस मुहावो से पूर्ण होगा?
- मैं सातवें आसमान पर पहुँच गया
- मैं आग बबूला हो उठा
- मैनें आसमान सिर पर उठा लिया
- मेरे प्राण सूख गए
उत्तर: 4
प्रश्न 26. सही मुहावरा है
- नेत्रों में मिट्टी डालना
- आँखों में रेत फॅकना
- आँखों में धूल झोंकना
- आँखों में कचरा डालना
उत्तर: 3
प्रश्न 27. ‘हाथ न आना’ इस मुहावरे का निकटतम अर्थ है
- पकड़ में न आना
- बहुत बड़ा होना
- हाथों का व्यायाम करना
- हाथ फैलाना
उत्तर: 1
प्रश्न 28. ‘सिर फिर जाना’ का अभिप्राय है
- अहंकारी हो जाना
- सर दर्द हा जाना
- पीछे मुड़कर देखने लगना
- चक्कर आ जाना
उत्तर: 1
प्रश्न 29. किसी के कथन को उद्धृत करते समय किस विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है?
- विस्मयवाचक चिह्न
- प्रश्नवाचक चिह्न
- अवतरण का उद्धरण चिह्न
- निर्देशक चिह्न
उत्तर: 3
प्रश्न 30. सही विराम चिह्नों वाला वाक्य है जो पत्र आज आया है, कहाँ है?
- जो पत्र आज आया है , कहाँ है ?
- जो पत्र आज आया है, कहाँ है!
- जो पत्र आया है , कहा है ।
- जो पत्र आया है कहा है ।
उत्तर: 1
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, UPTET परीक्षा से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
29 sahi h
28/30
26/30
29 right hai
28
29/30
29sahi hai
24 sahi hai
29/30
?
28/30
29
30/30
30/30Easy Questions,Aise hi Questions aayenge Sir/Madam!
No
No
????to phir itna easy kyo
Ha yahi aayega kisi ko batana mat out ho gaya paper
30/30
Isi type ke question aayege kya mam/sir
Bhaut easy questions the 30shi h
30/30 sahi h
Very good
Good questions
29 tak sahi hai
Very good
good question 25/30
Good questions 28 sahi hai
Ryt good puestion
Okkk