UPTET Hindi Language Questions : उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण परीक्षा नियामक 28 नवंबर को UPTET की परीक्षा आयोजित करने वाला है, ऐसे में इसके लिए आयोग ने 19 नवंबर 2021 को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है, यदि आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट से या फिर हमारे द्वारा दिए गए लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको हिंदी भाषा विषय से जुड़े 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों से अवगत कराएंगे, जो इस साल यूपीटीईटी की परीक्षा में संभवतः आ सकते हैं। इसके अलावा आप इन हिंदी भाषा के प्रश्नों का अभ्यास करके अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना कर यूपीटेट में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

UPTET 2021 हिंदी भाषा प्रैक्टिस सेट 3
प्रश्न 01. ‘अभ्यागत’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?
- अ
- अभ्य
- अभि
- अभ्या
उत्तर : 3
प्रश्न 02. ‘रमणीय’ में कौन-सा प्रत्यय है?
- अनीय
- ईय
- रम
- णीय
उत्तर : 1
प्रश्न 03. ‘बोरौं सबै रघुवंश कुठार की धार में बारन बजि सरत्यहिं बान की वायु उड़ाव के लच्छन लच्छ करौं अरिहा समरत्यहिं ॥
इन काव्य पंक्तियों में कौन-सा रस हैं?
- रौद्र रस
- वीभत्स रस
- भयानक रस
- वीर रस
उत्तर : 1
प्रश्न 04. “श्री गुरु चरन सरोज रज, निज मन मुकुर सुधार। बरनौ रघुवर बिमल जसु, जो दायक फल चारि ॥” में छन्द है।
- दोहा
- सोरठा
- रोला
- बरवै
उत्तर : 1
प्रश्न 05. भाषा-विज्ञान की पद्धति नहीं है
- किण्डरगार्टन
- डैकाली
- मॉण्टेसरी
- अभिक्रमित अनुदेशन
उत्तर : 4
प्रश्न 06. ‘बालक की प्रारम्भिक शिक्षा उसकी मातृभाषा में दी जाए’ यह मानना है
- मॉण्टेसरी का
- फ्रॉबेल का
- महात्मा गाँधी का
- किलपैट्रिक का
उत्तर : 3
प्रश्न 07. व्याकरण शिक्षण के लिए उपयुक्त नहीं है
- आगमन प्रणाली
- अव्याकृति प्रणाली
- निगमन प्रणाली
- कक्षाभिनय प्रणाली
उत्तर : 4
प्रश्न 08. ‘आनन्द कादम्बिनी’ पत्रिका का प्रकाशन कहाँ से होता है?
- बनारस
- मिर्जापुर
- इलाहाबाद
- लखनऊ
उत्तर : 2
प्रश्न 09. आदिकाल की रचना है
- अखरावट
- दीपशिखा
- छत्रसाल दशक
- खुमान रासो
उत्तर : 4
प्रश्न 10. हिन्दी गद्य-शिक्षण की पाठ-योजना में उद्देश्य कथन आता है।
- पूर्वज्ञान के पश्चात्
- प्रस्तावना प्रश्न के पश्चात्
- आदर्श वाचन के पश्चात्
- मौन वाचन के पूर्व
उत्तर : 2
प्रश्न 11. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का निबन्ध संग्रह है
- माटी का फूल
- चिन्तामणि
- क्षण बोले कण मुस्काए
- आलोक पर्व
उत्तर : 2
प्रश्न 12. राष्ट्रवादी कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को ‘उर्वशी’ के लिए ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ किस वर्ष प्रदान किया गया?
- 1971 में
- 1972 में
- 1973 में
- 1974 में
उत्तर : 2
प्रश्न 13. ‘निरामिष’ किसे कहते हैं?
- माँस रहित भोजन
- मोक्ष का इच्छुक
- रात्रि में विचरण करने वाला
- मृत्यु का इच्छुक
उत्तर : 1
प्रश्न 14. ‘शहद’ शब्द है
- तत्सम्
- तद्भव
- देशज
- आगत
उत्तर : 4
प्रश्न 15. ‘वनिता’ का प्रयोग किस अर्थ में होता है?
- जंगल
- स्त्री
- पुस्तक
- व्यवसायी
उत्तर : 2
प्रश्न 16. ‘मुकुंद’ किसका पर्याय है?
- विष्णु
- शिव
- सूर्य
- कामदेव
उत्तर : 1
प्रश्न 17. “काहे री नलिनी तू कुम्हलानी. Ke तेरे ही नालि सरोवर पानी”
पंक्ति के रचनाकार कौन हैं?
- जायसी
- रैदास
- कबीर
- दादू
उत्तर : 3
प्रश्न 18. ‘कर्पट’ का तद्भव रूप है
- कपट
- कारपेट
- कपूर
- कपड़ा
उत्तर : 4
प्रश्न 19. निम्नलिखित में वर्तनी की दृष्टि से कौन-सा शब्द-युग्म शुद्ध है?
- बरात, बसंत
- बारात, बसंत
- बरात, वसंत
- बारात, वसंत
उत्तर : 2
प्रश्न 20. ‘अर्ध-स्वर’ हैं
- य, व
- इ. उ
- ॠ लृ
- ऋ ष
उत्तर : 1
प्रश्न 21. ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ मुहावरे का सही अर्थ है
- अपराधी का अपनी दाढ़ी खुजलाना
- अपराधी का शंकाग्रस्त रहना
- अपराधी की पहचान हो जाना
- अपराधी का अपनी पहचान छिपाना
उत्तर : 2
प्रश्न 22. ‘एक बार कही बात को दोहराते रहना’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है
- आगार
- प्राक्कथन
- पिष्टपेषण
- प्रस्तावना
उत्तर : 3
प्रश्न 23. ‘बुद्धिहीन’ शब्द व्याकरण की दृष्टि से किस संवर्ग में है,
- संज्ञा
- सर्वनाम
- विशेषण
- क्रिया
उत्तर : 3
प्रश्न 24. ‘छत से ईंट गिरी’ वाक्य में कौन-सा कारक है?
- अपादान
- सम्बन्ध
- अधिकरण
- सम्प्रदान
उत्तर : 1
प्रश्न 25. ‘महोर्मि’ का सन्धि विच्छेद है
- महत्+उर्मि
- महा+ऊर्मि
- महा+उर्मि
- महत्+मर्मि
उत्तर : 2
प्रश्न 26. ‘समष्टि’ का विपरीतार्थी शब्द है
- विशिष्ट
- अशिष्ट
- अपुष्टि
- व्यष्टि
उत्तर : 4
प्रश्न 27. प्लुत स्वर कौन-सा है?
- अउम
- ओउम्
- ओम्
- Deesce
उत्तर : 2
प्रश्न 28. प्रयोजन का समानार्थी शब्द नहीं है
- लक्ष्य
- हेतु
- नियोजन
- उद्देश्य
उत्तर : 3
प्रश्न 29. ‘ऋजु’ का विलोम शब्द है
- सरल
- त्रिकोण
- वक्र
- सीधा
उत्तर : 3
प्रश्न 30. निम्नलिखित विकल्पों में किस विकल्प में विशेषण का निर्देश अशुद्ध है?
- ढाई अपूर्णांक बोधक
- दूसरा क्रमवाचक
- वह नौकर कोई विशेषण नहीं है
- छब्बीसपूर्णांक बोधक
उत्तर : 3
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, यूपीटीईटी परीक्षा से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
Excellent work
Nice questions
Nice set
But label is low
Nice question
Very nice questions
Very nice question
Level is low
Nice question
Nice thanku
Nice question
Nice questions very helpful thanks
Nice questions
Nice
Nice questions thenkyou
24/30 very very useful question