UPTET Hindi Language Practice Set 02 : जो भी UPTET की तैयारी में जुटे हुए हैं उनके लिए UPTET की तरफ से परीक्षा की तारीख घोषित की जा चुकी है। UPTET परीक्षा की नई तारीख 23 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसलिए अब परीक्षा के बचे हुए अंतिम दिनों में तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को और भी तेज कर देना चाहिए।
इस लेख में हिंदी विषय के पिछली परीक्षाओं में पूछे गए 30 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को शामिल किया गया है। अतः परीक्षा में बैठने से पहले इन प्रश्नों को एक बार जरूर पढ़कर परीक्षा हाल में जाएं।
UPTET हिंदी विषय प्रैक्टिस सेट 02
प्रश्न : निर्बल भावनाओं पर विजय पाने के लिए क्या किए जाने की आवश्यकता बताई गई है?
- विजय पाने के लिए योजना बनाना
- ऐसी भावनाओं को मन में न आने देना
- अच्छे कर्मों से नाम अमर कर लेना
- सदा-सदा के लिए अमर हो जाना
उत्तर : 3
प्रश्न : शेष शब्दों से भिन्न शब्द पहचानिए
- सत्यवादी
- सद्गति
- सद्गुण
- सत्कर्म
उत्तर : 1
प्रश्न : गद्यांश में प्रयुक्त आध्यात्मिकता’ शब्द किन उपसर्ग-प्रत्ययों से बना है?
- आ, इ, कता
- अधि, इ, ता
- अधि, इक, ता
- आध्य, क, ता
उत्तर : 3
प्रश्न : बच्चों में भाषा सीखने की क्षमता
- जन्मजात होती है
- अर्जित की जाती है
- अनुकरणीय होती है
- बिल्कुल भी नहीं होती
उत्तर : 1
प्रश्न : भाषा सीखने और भाषा अर्जित करने में मुख्य अन्तर का आधार है
- साक्षरता
- भाषा-परिवेश
- पाठ्य सामग्री
- भाषा-आकलन
उत्तर : 2
प्रश्न : प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषा के आकलन में आप सर्वाधिक महत्त्व किसे देंगे?
- पोर्टफोलियो
- जाँच सूची
- लिखित परीक्षा
- प्रश्नावली
उत्तर : 1
प्रश्न : पढ़ने की प्रक्रिया में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है
- प्रवाह
- अर्थ
- अक्षर ज्ञान
- गति
उत्तर : 2
प्रश्न : बहुभाषिक कक्षा में मातृभाषा के प्रयोग को
- अनदेखा कर दिया जाना चाहिए।
- अस्वीकार किया जाना चाहिए
- स्वीकार किया जाना चाहिए
- अधिक महत्त्व नहीं दिया जाना चाहिए
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘नि:स्वार्थ’ शब्द का उपयुक्त विपरीतार्थी शब्द है
- परोपकारी
- स्वार्थी
- नि:स्वार्थी
- परार्थी
उत्तर : 2
निर्देश : निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए निम्नलिखित छः प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए
विविध प्रान्त हैं अपनी-अपनी भाषा के अभिमानी हम,
पर इन सबसे पहले दुनियावालों हिन्दुस्तानी हम
रहन-सहन में, खान-पान में, भिन्न भले ही हों कितने,
इस मिट्टी को देते आए, मिल-जुलकर कुर्बानी हम
सदियों से कुचले लाखों तूफान हमने पद तल से,
आज झुके कुछ टकराकर तो कल लगते फिर जागे से।
अण्डमान से कश्मीर भले ही दूर दिखाई दे कितना,
पर हर प्रान्त जुड़ा है अपना अगणित कोमल धागों से।
जिस ओर बढ़ाए पग हमने, हो गई उधर भू नव मंगल।
आजाद वतन के बाशिंदे, हर चरण हमारा है बादल।।
प्रश्न : समास की दृष्टि से शेष से भिन्न पद है
- मिलना-जुलना
- रहन-सहन
- अपनी-अपनी
- खान-पान
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘सदियों से कुचले लाखों तूफान हमने पद तल से’ पंक्ति में ‘तूफान’ का भाव है
- लड़ाइयाँ
- कठिनाइयाँ
- अधियाँ
- आक्रमण
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘पैर’ शब्द का समानार्थी नहीं है?
- चरण
- नव
- पग
- पद
उत्तर : 2
प्रश्न : कविता के अनुसार विविधताओं के बीच भी हम एक हैं, क्योंकि सबसे पहले हम
- स्वतन्त्र हैं
- भारतीय हैं
- स्वाभिमानी हैं
- वीर बहादुर हैं
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘अण्डमान से कश्मीर’ भारत में है
- दूरस्थ राज्य
- क्रान्तिकारी राज्य
- निकटस्थ राज्य
- बलिदानी राज्य
उत्तर : 1
प्रश्न : हम भारतीय जिधर भी अपने कदम बढ़ाते हैं वहाँ
- शुभ कार्य होते हैं
- शान्ति हो जाती है
- क्रान्ति हो जाती है
- देश स्वतन्त्र हो जाते हैं
उत्तर : 1
प्रश्न : भाषा- कौशल के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सही नहीं है?
- भाषा-कौशल एक क्रम में ही अर्जित किए जाते हैं
- भाषा-कौशल एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं
- भाषा-कौशल एक-दूसरे से सम्बन्धित हैं
- भाषा-कौशल एक क्रम में अर्जित नहीं किए जाते
उत्तर : 4
प्रश्न : वह कौन-सा वाचन है, जो गद्य में प्रयुक्त होता है, परन्तु पद्य में नहीं ?
- मौन वाचन
- अनुकरण वाचन
- आदर्श वाचन
- समवेत वाचन
उत्तर : 1
प्रश्न : छोटे बालकों की कल्पना शक्ति का विकास करने का सर्वाधिक उपयुक्त माध्यम है
- महापुरुषों की जीवनियाँ
- परियों की कहानियाँ
- रसानुभूति की कविताएँ
- पौराणिक कथाएँ
उत्तर : 2
प्रश्न : प्राथमिक स्तर पर छात्रों की भाषायी क्षमताओं का विकास करने का अर्थ है।
- भाषिक नियमों पर अधिकार
- भाषिक संरचनाओं पर अधिकार
- भाषा प्रयोग की कुशलता पर अधिकार
- भाषा अनुकरण की कुशलता पर अधिकार
उत्तर : 3
प्रश्न : भाषा कौशल की शिक्षण विधि है
- अनुकरण विधि
- भाषा प्रयोगशाला
- सामूहिक विधि
- ये सभी
उत्तर : 4
प्रश्न : भाषा सीखने और भाषा अर्जित करने में अंतर का मुख्य आधार है
- भाषा का परिवेश
- भाषा की जटिलता
- भाषा की प्रकृति
- भाषा का सौंदर्य
उत्तर : 1
प्रश्न : दीप्ति ने आठवीं कक्षा के बच्चों को समान भाव वाली कविता खोज कर सुनाने के लिए कहा। इसका प्रमुख कारण है
- बच्चों का मनोरंजन करने का निर्वहन।
- बच्चों के बोध स्तर का आकलन करना।
- बच्चों को समान भाव का अर्थ समझाना।
- बच्चों की श्रवण प्रक्रिया का आकलन करना।
उत्तर : 2
प्रश्न : राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 भाषा के. ……. का सबसे समृद्ध संसाधन मानती है।
- व्यवसाय को बच्चे।
- भाषा
- व्यक्तित्व
- अस्मिता
उत्तर : 3
प्रश्न : इनमें से कौन-सा शब्द शब्दकोश में सबसे पहले आएगा?
- सिलसिला
- सिम्त
- सीरत
- सिरजत
उत्तर : 2
प्रश्न : कक्षा छह में कविता- शिक्षण के दौरान……सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
- भिन्न-भिन्न समास
- भिन्न-भिन्न छंद
- भिन्न-भिन्न शब्द प्रयोग
- भिन्न-भिन्न भाव भूमि
उत्तर : 4
प्रश्न : कक्षा आठ के लिए साहित्य का चयन करते समय आप किस तत्त्व को सर्वाधिक महत्त्व देंगे/देंगी?
- रहस्य-रोमांच
- परी कथा
- पशु-पक्षी
- राजा-रानी
उत्तर : 1
प्रश्न : कक्षा सात में हिंदी भाषा के आकलन की दृष्टि से सबसे कम प्रभावी है
- बातचीत
- प्रश्न निर्माण
- श्रुतलेख
- अवलोकन
उत्तर : 3
प्रश्न : चौथा, पाँचवाँ कैसे विशेषण हैं?
- आवृत्तिसूचक
- क्रमवाचक
- समुदायबोधक
- परिमाणवाचक
उत्तर : 2
प्रश्न : किस शब्द में ‘इन’ प्रत्यय का प्रयोग सही नहीं हुआ है?
- कुँजड़िन
- नाईन
- नागिन
- ईसाइन
उत्तर : 1
प्रश्न : कौन-सा शब्द ‘इन्द्रधनुष’ का पर्याय नहीं है?
- सुरचाप
- सप्तवर्ण
- अमरेश्वर
- घनकोदण्ड
उत्तर : ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।