UPTET Hindi Language Practice Set 01 : जो भी UPTET की तैयारी में जुटे हुए हैं उनके लिए UPTET की तरफ से परीक्षा की तारीख घोषित की जा चुकी है। UPTET परीक्षा की नई तारीख 23 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसलिए अब परीक्षा के बचे हुए अंतिम दिनों में तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को और भी तेज कर देना चाहिए।
इस लेख में हिंदी विषय के पिछली परीक्षाओं में पूछे गए 30 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को शामिल किया गया है। अतः परीक्षा में बैठने से पहले इन प्रश्नों को एक बार जरूर पढ़कर परीक्षा हाल में जाएं।
UPTET हिंदी विषय प्रैक्टिस सेट 01
प्रश्न : निराला कृत ‘राम की शक्ति पूजा’ का आधार ग्रन्थ कौन है?
- कम्बन रामायण
- रामचरितमानस
- कृत्तिवास रामायण
- रामचन्द्रिका
उत्तर : 3
प्रश्न : अष्टछाप के कवियों में प्रथम नियुक्त कीर्तनकार कवि कौन थे?
- नन्ददास
- कृष्णादास
- सूरदास
- कुम्भनदास
उत्तर : 3
प्रश्न : चौपाई छन्द पर आधारित ‘रमैनी’ के रचनाकार हैं
- बिहारी
- रहीम
- भूषण
- कबीर
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘कपोत’ शब्द का पर्यायवाची बताइए
- परभृत
- पिक
- पारावत
- चंचरीक
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘चन्द्र सकलंक, मुख निष्कलंक’,
दोनों में समता कैसी।’
उक्त पद में कौन-सा अलंकार है?
- रूपक
- व्यतिरेक
- असंगति
- दीपक
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘बोल्गा से गंगा’ के लेखक का नाम बताइए
- रांगेय राघव
- धर्मवीर भारती
- राहुल सांकृत्यायन
- राजेन्द्र यादव
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘महादेव’ का पर्यायवाची शब्द चुनिए
- नारायण
- गरुड़ध्वज
- चन्द्रशेखर
- विश्वम्भर
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है ?
- कढ़ी
- चील
- सन्तान
- सरसों
उत्तर : 4
प्रश्न : प्रयोजन’ का समानार्थी शब्द नहीं है।
- हेतु
- लक्ष्य
- उद्देश्य
- नियोजन
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘ऋजु’ का विलोम शब्द है
- त्रिकोण
- सरल
- सीधा
- वक्र
उत्तर : 4
प्रश्न : उपर्युक्त गद्यांश में गाँधीवाद का आधार किसे बताया गया है?
- जनसेवा और आध्यात्म को
- राजनीतिक और आध्यात्मिक तत्त्व को
- राजनीतिक आध्यात्म और साम्प्रदायिकता को
- ईश्वर निष्ठा और मन की निर्मलता को
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तद्भव है ?
- खेत
- त्रिकुटी
- नाथ
- प्रभु
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द देशज है?
- लाश
- धड़ाम
- पतलून
- औरत
उत्तर : 2
प्रश्न : कनुप्रिया’ के रचनाकार कौन हैं?
- रांगेय राघव
- नागार्जुन
- धर्मवीर भारती
- भगवतीचरण वर्मा
उत्तर : 3
प्रश्न : प्लुत स्वर कौन-सा है ?
- अउम
- ओउम्
- ओम
- ओम्
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘आपबीती’ शब्द में समास है
- द्वन्द्व समास
- कर्मधारय समास
- द्विगु समास
- तत्पुरुष समास
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘ऋग्वेद’ का सन्धि विच्छेद क्या है ?
- ऋक् + वेद
- ऋ + वेद
- ऋग + वेद
- ऋगवेद
उत्तर : 1
प्रश्न : छात्रों के वर्तनीजन्य दोषों के निराकरण का उपयोगी उपागम है
- बुद्धि परीक्षण
- गृहकार्य का निरीक्षण
- छात्र शिक्षक संवाद
- उपचारात्मक शिक्षण
उत्तर : 4
प्रश्न : इ, ई, उ, ऊ किस प्रकार के स्वर हैं?
- संवृत
- अर्द्धसंवृत
- विवृत
- अर्द्धविवृत
उत्तर : 1
प्रश्न : मैथिल कोकिल किसे कहा जाता है?
- सेनापति
- विद्यापति
- पद्माकर
- घनानन्द
उत्तर : 2
प्रश्न : साहित्यिक अपभ्रंश को पुरानी हिन्दी नाम किसने दिया?
- रामचन्द्र शुक्ल
- हजारी प्रसाद द्विवेदी
- राहुल सांकृत्यायन
- महावीर प्रसाद द्विवेदी
उत्तर : 1
प्रश्न : किस शब्द में नञ् तत्पुरुष समास है ?
- अनभिज्ञ
- अनुकूल
- गंगाजल
- धर्माधर्म
उत्तर : 1
प्रश्न : यण सन्धि का उदाहरण है
- मतैक्य
- अत्युत्तम
- शयन
- तन्मय
उत्तर : 2
प्रश्न : हमें किसके अनुसार फल मिलता है?
- बुद्धि
- वंश
- समाज
- व्यवहार
उत्तर : 4
प्रश्न : कौन-सा शब्द भिन्न है?
- मित्र
- वीरता
- मित्रता
- मनुष्यता
उत्तर : 1
प्रश्न : सही शब्द चुनिए सबके प्रति …….. दृष्टि का भाव और व्यवहार होना चाहिए।
- भिन्न
- अलौकिक
- सामान्य
- समान
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘पीयूष’ का विलोम शब्द है
- अमृत
- विष
- क्षीर
- नीर
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘देश आज रो रहा है।’ पंक्ति का आशय है
- देश के नागरिक रो रहे हैं।
- देश में बाढ़ आई है।
- देश में शान्ति का वातावरण है।
- देश में अशान्ति का वातावरण है।
उत्तर : 4
प्रश्न : द्वेष का शमन किया जा सकता है
- धर्म द्वारा
- प्रेम द्वारा
- शासन द्वारा
- नीति द्वारा
उत्तर : 2
प्रश्न : द्विभाषिकता और ……… उपलब्धियों का गहरा सकारात्मक सम्बन्ध पाया जाता है।
- साहित्यिक
- वैज्ञानिक
- व्यावसायिक
- विद्वत
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘भ्रष्टाचार’ का सन्धि-विच्छेद है
- भ्रष्ट + आचार
- भ्रष्टा + चार
- भ्रष्ट + अचार
- भ्रष्ट + चार
उत्तर : ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।