UPTET Exam Pattern 2023 : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) के द्वारा उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती हेतु पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है और इस पात्रता परीक्षा हेतु नोटिफिकेशन का इंतजार उम्मीदवार काफी लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही यूपीटेट अधिसूचना 2033 जारी कर सकता है।
बहुत से उम्मीदवार के मन यूपीटेट क्या होता है? इसको लेकर प्रश्न उठते होंगे, तो हम आपको बता दें उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET), उत्तर प्रदेश में शिक्षक के पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक पात्रता परीक्षा हैं। उम्मीदवार इस पात्रता परीक्षा हेतु सिलेबस जरूर देखें तथा आज हम आपको UPTET Exam Pattern और इसमें होने वाले बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो उम्मीदवार इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

UPTET Exam Pattern 2023 – संक्षिप्त विवरण
लेख का नाम | यूपीटेट परीक्षा पैटर्न 2023 |
परीक्षा बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) |
पद का नाम | शिक्षक |
परीक्षा का स्तर | राज्यस्तरीय परीक्षा |
परीक्षा का प्रकार | पात्रता परीक्षा |
परीक्षा का माध्यम | ऑफ़लाइन |
श्रेणी | प्रमुख परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | http://updeled.gov.in/ |
UPTET Exam Pattern 2023
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटेट) का आयोजन दो पेपर के माध्यम से किया जाता है। प्रत्येक पेपर में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं तथा इन प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को कुल 02 घण्टा 30 मिनट का समय दिया जाता है। यूपीटेट परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नही किया जाता है, वहीं प्रत्येक प्रश्न को सही करने पर 01 अंक दिया जाता है।
UPTET First Paper Exam Pattern
यूपीटेट परीक्षा के पहले पेपर में कुल पांच विषयों जैसे- बाल विकास और पद्धति और शिक्षाशास्त्र, भाषा प्रथम- हिंदी, भाषा द्वितीय- अंग्रेजी/ उर्दू/ संस्कृत, गणित और पर्यावरण अध्यन से कुल 30-30 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल मिलाकर 150 प्रश्न बनाते हैं। इन प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय होता है तथा अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों को हल करने के लिए 20 घण्टे और 30 मिनट का समय दिया जाता है। आइये हम इसे निम्नलिखित टेबल के माध्यम से समझते हैं-
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
गणित | 30 | 30 |
भाषा प्रथम- हिंदी | 30 | 30 |
भाषा द्वितीय- अंग्रेजी/ उर्दू/ संस्कृत | 30 | 30 |
बाल विकास | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्यन | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
UPTET Second Paper Exam Pattern
आपको बता दें कि जो उम्मीदवार यूपी के कक्ष 1 से 5वीं तक के सरकारी विद्यालयों में शिक्षक बनना चाहते हैं, उनको केवल प्रथम पेपर में भाग लेना होगा, वहीं जो उम्मीदवार यूपी के कक्ष 1 से 8वीं तक के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का काम करना चाहते हैं, उनको दोनों पेपर में भाग लेना होगा।
यूपीटेट दूसरे पेपर में भी कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं लेकिन यह प्रश्न बाल विकास, प्रथम भाषा मे हिंदी और द्वितीय भाषा में अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत और गणित, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान से पूछे जाते हैं। द्वितीय पेपर को भी हल करने के लिए परीक्षार्थियों को 2:30 घण्टे का समय मिलता है। आइये हम द्वितीय पेपर के पैटर्न को निम्नलिखित टेबल के माध्यम से समझते हैं-
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास | 30 | 30 |
भाषा प्रथम- हिंदी | 30 | 30 |
भाषा द्वितीय- अंग्रेजी/ उर्दू/ संस्कृत | 30 | 30 |
गणित & विज्ञान & सामाजिक विज्ञान | 60 | 60 |
कुल | 150 | 150 |
UPTET Exam Pattern में होने वाले बदलाव
कुछ सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि यूपीबीईबी के द्वारा जारी अधिसूचना में यह बताया गया है कि इस बार की यूपीटेट की परीक्षा में प्राप्त अंको का 1/4 भाग शिक्षक भर्ती के फाइनल कटऑफ में जोड़ा जाएगा। अर्थात अगर कोई उम्मीदवार यूपीटेट परीक्षा में 120 अंक प्राप्त करता है तो उसका 30 नंबर शिक्षक भर्ती के फाइनल मेरिट में जोड़ा जाएगा। हालाकिं इसको अभी तक आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है।
इसके अलावा उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, कि यूपी टीईटी की बेहतरीन तैयारी के लिए उम्मीदवार यूपी टीईटी प्रैक्टिस सेट और पिछले साल के प्रश्नपत्रों को जरूर हल करें। ऐसा करने से उम्मीदवार परीक्षा में सफल होकर UPTET सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
UPTET Exam Pattern 2023 से सम्बंधित महत्वपूर्ण FAQ
जी नहीं! यूपीटेट परीक्षा में नकारात्मक अंकन नही होता है।
यूपीटेट परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
यूपीटेट परीक्षा के प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
यूपीटेट परीक्षा में कक्षा 1 से 5वीं हेतु प्रथम पेपर तथा कक्षा 6वीं से 8वीं तक के प्रथम और द्वितीय, दो पेपर होते हैं।
यूपीटेट परीक्षा में प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए 150 मिनट मिलते हैं।