UPTET Exam 2022 Social Study Practice Set – 7 : प्रशिक्षण परीक्षा नियामक प्राधिकरण उत्तर प्रदेश, 23 जनवरी 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यूपी टेट की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है तथा यह परीक्षा इस बार नकल विहीन हो इसके लिए काफी तैयारियां की गई हैं, इससे पहले यूपी टेट की परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की गयी थी, लेकिन पेपर लीक हो जाने की वजह से इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया।
ऐसे में आज हम इस प्रैक्टिस सेट के माध्यम से विगत वर्षों में पूछे गये सामाजिक अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आये हैं, ये प्रश्न परीक्षाओं में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं, अतः UPTET परीक्षा कि तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवार अपनी तैयारी को एक बेहतर आयाम देने हेतु इस प्रैक्टिस को हल जरूर करें।
UPTET Exam 2022 Social Study Practice Set – 7 ( 30 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर )
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे प्रकृति का रडार माना जाता है?
- दरियाई घोड़ा
- कबूतर
- गिद्ध
- उल्लू
उत्तर : 1
प्रश्न. शिक्षा के 10 + 2 + 3 पैटर्न के लिए सर्वप्रथम सुझाव किसने था?
- बम्बई विश्वविद्यालय आयोग (1928-31)
- मद्रास विश्वविद्यालय आयोग (1936-39)
- कलकत्ता विश्वविद्यालय आयोग (1917-19)
- दिल्ली विश्वविद्यालय आयोग (1954-58)
उत्तर : 3
प्रश्न. तीर्थंकर महावीर की माता कौन थीं?
- यशोदा
- त्रिशला
- चमेली
- महामाया
उत्तर : 2
प्रश्न. सन्तुलन कीमत वह कीमत होती है,
- पूर्ति माँग से अधिक हो
- पूर्ति माँग से कम हो
- माँग बहुत अधिक हो
- पूर्ति और माँग बराबर हों
उत्तर : 4
प्रश्न. आप एक नए शिक्षक हैं। विद्यार्थी आपको सुनना नहीं चाहते हैं आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी?
- कक्षा छोड़कर चले जाएँगे
- कुछ ऐसा प्रारम्भ कर देंगे जिस पर वह ध्यान दें
- मुख्याध्यापक को रिपोर्ट करेंगे
- विद्यार्थियों को दण्ड देंगे
उत्तर : 2
प्रश्न. स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाने चाहिए, क्योंकि
- इनसे सृजनात्मकता का अवसर मिलता है
- इनसे समय व्यतीत करने का अवसर मिलता है
- इनसे विद्यार्थियों का सांस्कृतिक विकास होता है
- इनसे अनुशासन बनाए रखने में सहायता मिलती है
उत्तर : 1
प्रश्न. पानीपत की तीसरी लड़ाई किस वर्ष में हुई?
- 1526 ई.
- 1556 ई.
- 1776 ई.
- 1761 ई.
उत्तर : 4
प्रश्न. टीपू सुल्तान की मृत्यु 1799 ई. में कहाँ हुई थी?
- मैसूर में
- कुर्ग में
- श्रीरंगापट्टनम में
- वाण्डिवाश में
उत्तर : 3
प्रश्न. भारत में चार बाग शैली का प्रथम मकबरा है
- हुमायूँ का मकबरा
- अकबर का मकबरा
- औरंगजेब का मकबरा
- जहाँगीर का मकबरा
उत्तर : 1
प्रश्न. पित्रादुरा का आरम्भ किसने किया?
- शाहजहाँ
- जहाँगीर
- औरंगजेब
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. भोपाल त्रासदी के दौरान कौन-सी गैस निकली थी ?
- सोडियम आइसोथायोसायनेट
- पोटैशियम आइसोथायोसायनेट
- ऐथिल आइसोथायोसायनेट
- मेथिल आइसोसायनेट
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘राष्ट्रीय वानस्पतिक उद्यान’ कहाँ पर स्थित है?
- शिमला
- लखनऊ
- कोलकाता
- बंगलुरु
उत्तर : 3
प्रश्न. अक्टूबर और नवम्बर के महीनों में कहाँ अधिक वर्षा होती है?
- मालवा के पठार
- छोटानागपुर के पठार
- पूर्वी पहाड़ियाँ
- कोरोमण्डल तट
उत्तर : 4
प्रश्न. सर्वाधिक सघन खेती प्रचलित है
- चीन में
- इण्डोनेशिया में
- भारत में
- जापान में
उत्तर : 4
प्रश्न. भारत में किसे ‘बैंकों का बैंक’ कहा जाता है?
- भारतीय रिजर्व बैंक
- भारतीय स्टेट बैंक
- बैंक ऑफ इण्डिया
- सेण्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया
उत्तर : 1
प्रश्न. उत्तर प्रदेश में बौद्ध एवं जैन दोनों की प्रसिद्ध तीर्थस्थली है
- सारनाथ
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- देवीपाटन
उत्तर : 2
प्रश्न. भारत में प्रथम खुला विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित हुआ?
- पुणे
- अन्नामलाई
- नई दिल्ली
- जोधपुर
उत्तर : 3
प्रश्न. यदि आपका किसी विकलांग व्यक्ति से वास्ता होता है, तो उसके लिए आप श्रेष्ठतर क्या कर सकते हैं?
- उसके लिए दुःख प्रकट करना
- उसकी सहायता करना
- उसे स्वयं सहायक प्रविधियाँ सिखाना
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न. शिक्षक और प्राचार्य एक-दूसरे के
- प्रतिद्वन्द्वी होते हैं
- मित्र होते हैं
- सहयोगी होते हैं
- विरोधी होते हैं
उत्तर : 3
प्रश्न. कौटिल्य/ चाणक्य किसका प्रधानमन्त्री था?
- चन्द्रगुप्त द्वितीय
- चन्द्रगुप्त मौर्य
- अशोक
- अजातशत्रु
उत्तर : 2
प्रश्न. अमरनाथ गुफा स्थित है
- उत्तराखण्ड में
- हिमाचल प्रदेश में
- जम्मू-कश्मीर में
- असोम में
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस नदी को ‘ओडिशा का शोक’ कहा जाता है?
- महानदी
- ब्राह्मणी
- वैतरणी
- दामोदर
उत्तर : 2
प्रश्न. यदि किसी राज्य विधान परिषद् का सभापति अपने पद त्याग-पत्र देना चाहे तो वह अपना त्याग-पत्र किसको देगा?
- मुख्यमन्त्री को
- राज्यपाल को
- उपसभापति को
- उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को
उत्तर : 3
प्रश्न. दक्षिण भारत से उत्तर भारत में भक्ति आन्दोलन किसने चलाया?
- रामानन्द
- शंकराचार्य
- विवेकानन्द
- कबीर
उत्तर : 1
प्रश्न. ‘आनन्द भवन’ स्थित है।
- इलाहाबाद में
- दिल्ली में
- लखनऊ में
- आगरा में
उत्तर : 1
प्रश्न. पारसी धर्मावलम्बियों का पूजा स्थल है।
- सिनागाग
- अग्नि मन्दिर
- मजार
- विहार
उत्तर : 2
प्रश्न. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्त होने वाली प्रथम महिला कौन हैं?
- अन्ना चाण्डी
- लीला सेठ
- कार्नेलिया सोराबजी
- फातिमा बीबी
उत्तर : 2
प्रश्न. किसके शासनकाल में राजकीय धर्म इस्लाम समाप्त किया गया था?
- बाबर
- शेरशाह
- अकबर
- शाहजहाँ
उत्तर : 3
प्रश्न. अब तक भारतीय रुपये का कितनी बार अवमूल्यन किया जा चुका है?
- एक बार
- दो बार
- तीन बार
- चार बार
उत्तर : 3
प्रश्न. मानव शरीर की सबसे लम्बी हड्डी कौन सी है?
- स्टेपीज
- फिबुला
- टीबीया
- फिमर
उत्तर : ?
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।