UPTET Exam 2022 Social Study Practice Set – 4 : प्रशिक्षण परीक्षा नियामक प्राधिकरण उत्तर प्रदेश, 23 जनवरी 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यूपी टेट की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है तथा यह परीक्षा इस बार नकल विहीन हो इसके लिए काफी तैयारियां की गई हैं, इससे पहले यूपी टेट की परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की गयी थी, लेकिन पेपर लीक हो जाने की वजह से इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया।
ऐसे में आज हम इस प्रैक्टिस सेट के माध्यम से विगत वर्षों में पूछे गये सामाजिक अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आये हैं, ये प्रश्न परीक्षाओं में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं, अतः UPTET परीक्षा कि तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवार अपनी तैयारी को एक बेहतर आयाम देने हेतु इस प्रैक्टिस को हल जरूर करें।

UPTET Exam 2022 Social Study Practice Set – 4 (महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह )
प्रश्न. पृथ्वी को भू – आभ के रुप में क्यों वर्णित किया जाता है?
- पृथ्वी की दो तिहाई सतह जल से ढकी
- जीवन लिए अनुकूल परिस्थितियाँ केवल पृथ्वी पर पाई जाती है
- पृथ्वी ध्रुवों के पास थोड़ी चपटी है
- पृथ्वी तो अधिक गर्म है और न ही अधिक ठण्डी है
उत्तर : 3
प्रश्न. पृथ्वी से चन्द्रमा का केवल एक ही भाग दिखाई पड़ता है, क्योकि
- चन्द्रमा केवल पृथ्वी चक्कर लगाता है, परन्तु अपने अक्ष पर चक्कर नहीं लगाता
- चन्द्रमा पृथ्वी का चक्कर नहीं लगाता है, केवल अपने अक्ष पर चक्कर लगाता है
- चन्द्रमा अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने कहीं अधिक समय पृथ्वी चक्कर लेता है
- पृथ्वी का एक चक्कर पूरा करने में जितना समय लेता है, उतना समय अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में लेता है
उत्तर : 4
प्रश्न. यूराल पर्वत अलग करते है?
- अफ्रीका और यूरोप को
- उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका
- अफ्रीका एशिया को
- एशिया और यूरोप को
उत्तर : 4
प्रश्न. भू-पर्पटी वह स्थान जहाँ से भूकम्पीय तरंगें आरम्भ होती है, उसे कहा जाता है
- क्रेटर
- केन्द्र
- उद्गम केन्द्र
- अधिकेन्द्र
उत्तर : 4
प्रश्न. वायुमण्डल की निम्नलिखित परतों में से कौन-सी परत हवाई जहाज उड़ाने के लिए सबसे आदर्श है?
- क्षोभमण्डल
- समतापमण्डल
- मध्यमण्डल
- तापमण्डल
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित से पृथ्वी पर तापमान के वितरण को प्रभावित करने सबसे महत्त्वपूर्ण कारक कौन-सा है?
- पार्थिव विकिरण
- सूर्यातपन
- समुन्द्र से दुरी
- सौर विकिरण
उत्तर : 4
प्रश्न. अमेजन बेसिन के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
- अमेजन नदी डेल्टा का निर्माण करती है जो मैंग्रूव वनों से ढका है
- अमेजन नदी पेरु, बोलीविया, अर्जेंटिना के भागों अपवाहित होती है
- अमेजन बेसिन भूमध्यरेखीय प्रदेश में आता है
- अमेजन नदी भूमध्यरेखीय प्रदेश से होकर पश्चिम दिशा में बहती है
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन लोकतन्त्र के सम्बन्ध में गलत है?
- लोकतन्त्र में एक शासक के पास देश पर शासन करने की सम्पूर्ण ताकत होती है
- लोकतन्त्र में लोग लिए गए निर्णयों पर प्रश्न उठा सकते हैं
- लोकतन्त्र में देश के नागरिकों को अपनी पसन्द का नेता चुनने को छूट होती है
- लोकतन्त्र में नागरिकों को कुछ स्वतन्त्रताएँ प्राप्त होती हैं
उत्तर : 1
प्रश्न. अभियानों के फलस्वरूप महिलाओं के संरक्षण के लिए नए कानून बने
निम्नलिखित प्रताड़नाओं में से किस एक के कारण महिलाओं को संरक्षित करने के लिए 2006 में एक कानून बना?
- बच्चों के साथ दुर्व्यवहार
- असमान वेतन
- यौन प्रताड़ना
- घरेलू हिंसा
उत्तर : 4
प्रश्न. संचार माध्यम के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा गलत है?
- जनसंचार का लोगों तक जानकारी पहुँचाना एक महत्त्वपूर्ण कार्य है
- संचार माध्यम की कार्यप्रणाली में नियमित सरकारी हस्तक्षेप रहता है
- विज्ञापनों द्वारा धन कमाया जाता है
- जनसंचार द्वारा उपयोग में लायी जाने वाली तकनीकें बदलती रहती है
उत्तर : 2
प्रश्न. समाचार चैनल पर विज्ञापन का मूल्य निर्भर होता है
- बड़े व्यापारिक घरानों पर
- कम्पनी क्षेत्र पर
- चैनल की लोकप्रियता पर
- दर्शकों की माँग पर
उत्तर : 3
प्रश्न. जनहित याचिका (PIL) के सन्दर्भ में नीचे दिए गए दोनों कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।
I. यह एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से सरकार के क्रियाकलापों के विषय में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हैं II. यह एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से किसी व्यक्ति या संस्था को, जिनके अधिकारों का उल्लंघन हुआ है, उन्हें न्याय पाने के लिए उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का अधिकार दिया गया है।
- I गलत है और II सही है
- I और II दोनों गलत हैं
- I सही है और II गलत है
- I और II दोनों सही हैं
उत्तर : 1
प्रश्न. संसद के ‘प्रश्नकाल सत्र’ के सम्बन्ध में I और II दोनों कथनों पर विचार कीजिए और निम्नलिखित विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
I.सांसद सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। II. यह एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें कार्यकारिणी विधायिका को नियन्त्रित करती है।
- I गलत है और II सही है
- I और II दोनों गलत है
- I सही है और II गलत है
- I और II दोनों सही हैं
उत्तर : 3
प्रश्न. सूफी मत के अनुसार ‘खानकाहों’ से अभिप्राय है?
- वे स्थान जहाँ सूफी सन्त बैठकों का आयोजन करते थे
- एक विशेष प्रकार का गाना
- नाम का गुणगान करना
- नीति-कथाओं पर चर्चा
उत्तर : 1
प्रश्न. चोल मन्दिरों के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
- चोल मन्दिर आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन के केन्द्र थे
- लौह प्रतिमाओं का निर्माण चोल मन्दिरों की मुख्य विशेषता थी
- चोल मन्दिर प्राय: अपने आस-पास विकसित होने वाली. केवल ग्रामीण बस्तियों के केन्द्र बन गए
- जनसाधारण द्वारा दी गई भूमि से चोल मन्दिर सम्पन्न हो गए
उत्तर : 1
प्रश्न. दिल्ली सल्तनत के सुल्तानों के लिए लिखी गई तवारीख के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
- तवारीख के लेखक शासकों को अच्छे शासन की आवश्यकता और न्यायसंगत शासन पर बल देते थे
- लेखकों द्वारा तवारीख सुल्तानों से ढेर सारे इनाम पाने के लिए नहीं लिखी गईं
- ये दिल्ली सल्तनत की प्रशासनिक भाषा उर्दू में लिखी गई
- तवारीख उन लोगों द्वारा लिखी गईं जो शायद ही नगरों में रहे
उत्तर : 1
प्रश्न. उन्नीसवीं सदी में निम्नलिखित में से किसने कुरान शरीफ की आयतों का हवाला देकर महिलाओं की शिक्षा के लिए तर्क किया?
- रुकैया सखावत हुसैन
- सैय्यद अहमद खाँ
- मुमताज अली
- जियाउद्दीन बरनी
उत्तर : 3
प्रश्न. कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों को खुली पुस्तक अभ्यास करवाने के उचित कारण को चुनिए ।
- बिना तैयारी के विद्यार्थियों का मूल्यांकन करना
- पाठ्य भाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करना
- पाठ को विस्तृत रूप से याद कराना
- पाठ को किसी विशिष्ट प्रश्नों के सन्दर्भ में पढ़ना
उत्तर : 4
प्रश्न. सामाजिक विज्ञान के विषयों के अध्ययन का महत्त्व.. इसलिए है क्योंकि बच्चे इससे
- लोकतन्त्र के बारे में विस्तार से सीख सकते हैं
- समाज और उसके पर्यावरण को समझ सकते हैं
- भूत की घटनाओं का मूल्यांकन कर सकते हैं
- प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित कर सकते हैं
उत्तर : 2
प्रश्न. सामाजिक विज्ञान के शिक्षण में चित्र कथा पट के प्रयोग के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण कारण क्या है?
- एकपक्षीय सूचना प्रदान करना
- दिए गए वृत्तान्त पर चर्चा को प्रोत्साहित करना
- घटनाओं का वर्णन करना
- पाठ्य-पुस्तकों को आकर्षक बनाना
उत्तर : 2
प्रश्न. सामाजिक विज्ञान पर निम्नलिखित में से एक उचित और अर्थपूर्ण दत्त अभ्यास को चुनिए।
- पाठ्य पुस्तकों में से सही उत्तर ढूँढना
- पिछले वर्ष का अभ्यास
- अवधारणाओं के परीक्षण का एक मौलिक अभ्यास
- पठन सामग्री का सार
उत्तर : 1
प्रश्न. लोकतान्त्रिक संस्थाओं के प्रति विद्यार्थियों में दोषदर्शिता को रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौन-से दो विकल्प सबसे उचित होंगे?
I. आदर्श कार्यप्रणाली एवं सिद्धान्तों पर बल देना।
II. संस्थानों के बदलाव में असम्भावनाओं को इंगित करना।
III. सामाजिक विषमता की अपरिहार्यता पर बल देना।
IV. जागरूक जनता की भूमिका को इंगित करना ।
- दोनों III और IV
- दोनों III और II
- दोनों I और II
- दोनों I और IV
उत्तर : 4
प्रश्न. उच्च प्राथमिक स्तर के सामाजिक विज्ञान की कक्षा में लैंगिक भूमिका पर विद्यार्थियों को बातचीत को प्रोत्साहित करने के लिए सबसे उत्तम विधि निम्नलिखित में से कौन-सी हैं?
- प्रदर्शनी में जाना
- विद्यार्थियों द्वारा इन्टरनेट में ढूँढ़ना
- अनुभवों पर निर्देशित चर्चा
- विशेषज्ञ द्वारा व्याख्यान
उत्तर : 3
प्रश्न. पोर्टफोलियो सतत एवं व्यापक मूल्यांकन का एक महत्त्वपूर्ण माध्यम है क्योंकि यह
- विद्यार्थियों में कौशल के विकास को इंगित
- अनिवार्य है
- क्रियान्वित करना सरल होता है
- न्यूनतम सूचना प्रदान करता है
उत्तर : 1
प्रश्न. जब आप विद्यार्थियों को एक ऐतिहासिक स्मारक दिखाते हैं तब आप उन्हें किस प्रकार के अधिगम के स्रोत से सीखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं?
- लेखा-चित्र कला संसाधन
- पारम्परिक लोक संसाधन
- प्राथमिक स्रोत
- पाठ्य स्रोत
उत्तर : 3
प्रश्न. ‘कल्पना कीजिए कि आपको श्रीरंगपट्टनम के युद्ध और टीपू सुल्तान की मौत के बारे में खबर देने वाले दो पुराने अखबार मिलते हैं। एक अखबार ब्रिटेन का है और दूसरा मैसूर का है। दोनों अखबारों के लिए इन घटनाओं के बारे में एक-एक सुख लिखिए।
कक्षा 8 के इतिहास की पाठ्य पुस्तक में इस क्रियाकलाप को शामिल करने का क्या कारण है?
- ब्रिटेन द्वारा राज्य में मिलाए जाने का अभिलेख तैयार करना
- लोगों को ब्रिटिश नीतियों के बारे में बताना
- विद्यार्थियों में लिखने के कौशल को विकसित करना
- विद्यार्थियों में विचारों की विविधता की अवधारणा को विकसित करना
उत्तर : 4
प्रश्न. भारतीय राज्य की सरकार किस प्रकार की है?
- अध्यक्षात्मक सरकार
- लोकतान्त्रिक सरकार
- साम्यवादी सरकार
- पूँजीवादी सरकार
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
B
2
2
2
2