UPTET Exam 2022 Social Study Practice Set – 12 : प्रशिक्षण परीक्षा नियामक प्राधिकरण उत्तर प्रदेश, 23 जनवरी 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यूपी टेट की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है तथा यह परीक्षा इस बार नकल विहीन हो इसके लिए काफी तैयारियां की गई हैं, इससे पहले यूपी टेट की परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की गयी थी, लेकिन पेपर लीक हो जाने की वजह से इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया।
ऐसे में आज हम इस प्रैक्टिस सेट के माध्यम से विगत वर्षों में पूछे गये सामाजिक अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आये हैं, ये प्रश्न परीक्षाओं में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं, अतः UPTET परीक्षा कि तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवार अपनी तैयारी को एक बेहतर आयाम देने हेतु इस प्रैक्टिस का अध्ययन अवश्य करें।

UPTET Exam 2022 Social Study Practice Set – 12 (30 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर )
प्रश्न. 180° देशान्तर कहलाता है
- प्रधान देशान्तर
- अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा
- ग्रीनविच रेखा
- भूमध्य रेखा
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित दिल्ली सुल्तानों को काल क्रमानुसार संयोजित कीजिए।
I. कुतुबुद्दीन ऐबक II. इल्तुतमिश III. रजिया IV. नासिरुद्दीन महमूद
- I, II, III, IV
- I, IV, II, III
- II, I, III, IV
- I, II, IV, III
उत्तर : 1
प्रश्न. कर्ण प्रयाग, संगम है।
- भागीरथी व अलकनन्दा का
- भागीरथी व पिण्डर का
- धोली गंगा व अलकनन्दा का
- अलकनन्दा व पिण्डर का
उत्तर : 4
प्रश्न. भारी वर्षा से अत्यधिक निक्षालन वाले क्षेत्रों में कौन-सी मिट्टी पाई जाती है?
- काली
- जलोढ़
- लैटेराइट
- पर्वतीय
उत्तर : 3
प्रश्न. आई एम एफ के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
I. आई एम एफ में 188 सदस्य राष्ट्र हैं। II. यह राष्ट्र संघ का एक विशिष्ट अधिकरण है। III. आई एम एफ में सदस्य राष्ट्रों को समान वोटिंग अधिकार नहीं है। IV. यह भुगतान सन्तुलन संकट के समय सदस्य देशों को ऋण व तकनीकी सलाह उपलब्ध कराता है।
- I और II
- I और IV
- I और III
- ये सभी
उत्तर : 2
प्रश्न. वेम्बनाद है
- एक बन्दरगाह
- लैगून झील
- पर्वत चोटी
- बहुउद्देशीय परियोजना
उत्तर : 2
प्रश्न. एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल के संस्थापक थे
- सर जेम्स ग्रॉण्ट
- सर विलियम जोन्स
- मैक्स मूलर
- मैकाले
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित राज्यों में से कौन-सा राज्य लोकसभा में सर्वाधिक सांसद भेजता है?
- महाराष्ट्र
- बिहार
- आन्ध्र प्रदेश
- तमिलनाडु
उत्तर : 1
प्रश्न. राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत कर सकता है ?
- 10
- 17
- 12
- 15
उत्तर : 3
प्रश्न. सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था जिस विचारधारा का मूल सिद्धान्त है, वह हैं
- अहस्तक्षेप सिद्धान्त
- कल्याणकारी सिद्धान्त
- बहुलवादी सिद्धान्त
- विकासवादी सिद्धान्त
उत्तर : 2
प्रश्न. मंगला तेल कुआँ स्थित है
- हरियाणा में
- गोवा में
- राजस्थान में
- असोम में
उत्तर : 3
प्रश्न. चुनावों में आदर्श आचार संहिता किस तिथि से प्रभावी होती है ?
- अधिसूचना की तिथि से
- नामांकन भरने के अन्तिम दिन से
- उम्मीदवारी वापस लेने की अन्तिम तिथि से
- चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की तिथि से
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन संविधान सभा की सदस्य नहीं थीं?
- जी दुर्गाबाई देशमुख
- श्रीमती रेणुका राय
- श्रीमती हंसा मेहता
- विजयलक्ष्मी पण्डित
उत्तर : 4
प्रश्न. भारत में कृषि ऋणों का शीर्ष निकाय है
- भारतीय रिज़र्व बैंक
- भारतीय स्टेट बैंक
- राज्य सहकारी बैंक
- राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्न में से किसे ‘ब्रेटनवुड्स ट्विन’ के रूप में जाना जाता है ?
- आई एम एफ एवं डब्ल्यू टी ओ
- वर्ल्ड बैंक एवं आई एम एफ
- डब्ल्यू टी ओ एवं डब्ल्यू एल ओ
- डब्ल्यू एल ओ एवं आई एफ ओ
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस वस्तु के आयात पर भारत सर्वाधिक व्यय करता है?
- लौह एवं स्टील
- कच्चा तेल
- खाद्यान्न
- सोना व चाँदी
उत्तर : 2
प्रश्न. वर्ष 1913 में दादा साहेब फाल्के ने जो फिल्म बनाई वह थी
- सी आई डी
- हैंगिंग गार्डन
- राजा हरिश्चन्द्र
- गेस्ट हाउस
उत्तर : 3
प्रश्न. मानववाद का अग्रदूत था?
- बोकेसिओ
- पेट्रार्क
- दान्ते
- बेकन
उत्तर : 2
प्रश्न. भारत में सिक्कों की ढलाई की जाती है
- भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा
- भारतीय स्टेट बैंक द्वारा
- भारत सरकार द्वारा
- योजना आयोग द्वारा
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
I.महात्मा गाँधी नरेगा भारत सरकार ने 2005 में लागू किया। II. यह ग्रामीण परिवारों के वयस्कों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने की गारण्टी देता है।
उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही है?
- केवल I
- केवल II
- I और II दोनों
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न. मानव विकास सूचकांक के घटक हैं
- जीवन प्रत्याशा, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद और लिंगानुपात
- लिंगानुपात, शैक्षिक उपलब्धि और शुद्ध पेयजल
- जीवन प्रत्याशा, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद और शैक्षिक उपलब्धि
- प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, आधारभूत संरचना और लिंगानुपात
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नांकित में से कौन-सा भ्रंशित पर्वत का उदाहरण है?
- नीलगिरि पर्वत
- अरावली पर्वत
- सतपुड़ा पर्वत
- सह्याद्रि पर्वत
उत्तर : 3
प्रश्न. चौरी-चौरा की घटना का सम्बन्ध जिससे है, वह है
- सविनय अवज्ञा आन्दोलन
- असहयोग आन्दोलन
- भारत छोड़ो आन्दोलन
- क्रान्तिकारी आन्दोलन
उत्तर : 2
प्रश्न. कृषि उत्पादन में खाद्यान्नों में सम्मिलित हैं
- केवल अनाज
- अनाज एवं दालें
- दालें एवं तिलहन
- अनाज एवं तिलहन
उत्तर : 2
प्रश्न. स्वराज्य पार्टी के संस्थापकों में एक थे?
- मदन मोहन मालवीय
- मोतीलाल नेहरू
- लाला लाजपत राय
- राजेन्द्र प्रसाद
उत्तर : 3
प्रश्न. भारत में किन राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में लिंगानुपात स्त्रियों के पक्ष में है?
- केरल व पुदुचेरी
- पुदुचेरी व तमिलनाडु
- केरल, पुदुचेरी व लक्षद्वीप
- तमिलनाडु व लक्षद्वीप
उत्तर : 4
प्रश्न. भारतीय रिज़र्व बैंक के बारे में अधोलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सत्य है / हैं?
- यह एक राष्ट्रीयकृत बैंक है
- यह भारत का केन्द्रीय बैंक है।
- इसकी स्थापना 1935 में हुई
- उपरोक्त सभी
उत्तर : 4
प्रश्न. GNP एवं GDP में अन्तर का कारण है
- सकल विदेशी निवेश
- विशुद्ध विदेशी निवेश
- विशुद्ध निर्यात
- विदेशों से प्राप्त विशुद्ध साधन आय
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा अकबर का समकालीन शासक था/ थी?
- ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया
- फारस का शाह अब्बास प्रथम
- रूस की कैथरीन महान्
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. रूस में प्रमुख शून्यवादी चिन्तक
- तुर्गनेव
- लेनिन
- टाल्स्टॉय
- प्रिंस कॉप्टिकिन
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
Good morning
(2) लेनिन.
Ans 1
1
1
3
1 तुर्गनेव
C
A
1
B
3
1- turgenev
A