UPTET Exam 2022 : परीक्षा में पूछे गये सामाजिक अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न, देखें

UPTET Exam 2022 Social Study Practice set – 1 : प्रशिक्षण परीक्षा नियामक प्राधिकरण उत्तर प्रदेश, 23 जनवरी 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यूपी टेट की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है तथा यह परीक्षा इस बार नकल विहीन हो इसके लिए काफी तैयारियां की गई हैं, इससे पहले यूपी टेट की परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की गयी थी, लेकिन पेपर लीक हो जाने की वजह से इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया।

ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से विगत वर्षों में पूछे गये सामाजिक अध्ययन के महत्वपूर्ण उत्तर सहित प्रश्नों का उल्लेख लाये हैं, संभवतः ये प्रश्न होने वाली UPTET की परीक्षाओं में भी देखें जा सकते हैं, अतः अभ्यर्थी इन प्रश्नों का अध्ययन ध्यानपुर्वक कर लें।

UPTET Exam 2022 Social Study Practice set - 1
UPTET Social Study Practice Set – 1

UPTET Exam 2022 General Social Study set – 1(30 उत्तर सहित प्रश्न )

प्रश्न. कम्बुज स्थित अंगकोरवाट का विष्णु मन्दिर किसने बनवाया?

  • सूर्यवर्मा I
  • सूर्यवर्मा II
  • जयवर्मा IV
  • यशोवर्मा III

उत्तर : 2

प्रश्न. सम्राट अशोक के किस वृहद् शिलालेख में पड़ोसी देशों का वर्णन है?

  • प्रथम
  • पंचम
  • अष्टम
  • तेरहवाँ

उत्तर : 4

प्रश्न. रवीन्द्रनाथ टैगोर के किस उपन्यास का प्रमुख पात्र निखिल है, जो देशभक्ति से बढकर मानवता में विश्वास रखता है?

  • शेषेर कबिता
  • योगायोग
  • गोरा
  • घर बाइरे

उत्तर : 4

प्रश्न. हिन्दुस्तान गदर पार्टी की स्थापना किस वर्ष की गई?

  • 1916
  • 1925
  • 1913
  • 1922

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘सामाजिक अध्ययन वह अध्ययन है, जो मानव जीवन के रहन-सहन के ढंगों, मूलभूत आवश्यकताओं, क्रियाओं, जिनमें मानव अपनी आवश्यकतओं की पूर्ति के लिए संलग्न रहता है तथा संस्थाओं, जिनका उसने विकास किया है, का ज्ञान प्रदान करता है।’ किसके द्वारा बताया गया है?

  • वेस्ले
  • जोन माइकैलिज
  • एम पी मुफात
  • एनसाइक्लोपीडिया ऑफ एजुकेशन रिसर्च

उत्तर : 4

प्रश्न. सामाजिक अध्ययन के क्षेत्र के अन्तर्गत निम्न में से किस तथ्य का अध्ययन किया जाता है?

  • समाज सम्बन्धी अध्ययन
  • नागरिकता की शिक्षा
  • मानवीय सम्बन्धों का अध्ययन
  • ये सभी

उत्तर : 3

प्रश्न. सामाजिक अध्ययन के अध्यापक से ज्ञान देते समय निम्न में से किन-किन तथ्यों की अपेक्षा रखना स्वाभाविक है?

  • विशिष्ट बातों तथा वस्तु के सम्बन्ध में स्पष्ट विचार
  • सामान्य पदों तथा गुणों की अवधारणा
  • तथ्य, नियम, परिभाषा, विधा और प्रविधि की स्थापना
  • उपरोक्त सभी

उत्तर : 4

प्रश्न. कक्षा कक्ष में सामाजिक अध्ययन को पढ़ाते समय निर्धारित कालांश समय का कितना भाग स्वयं के कथन निर्देशन पर लगाना चाहिए?

  • 40%
  • 60%
  • 50%
  • 20%

उत्तर : 2

प्रश्न. मूल्यांकन की प्रक्रिया है

  • उद्देश्यों की उपलब्धि के विस्तार का निर्धारण
  • परिणामों की गुणवत्ता व मूल्यों का निश्चय करना
  • अनुदेशन के परिणामों की तुलना करना
  • उपरोक्त सभी

उत्तर : 4

प्रश्न. सामाजिक अध्ययन शिक्षण में शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रयोग

  • पाठ को लम्बा करता है
  • छात्र ऊबने लगते हैं
  • उपरोक्त दोनों कथन असत्य हैं।
  • उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं।

उत्तर : 3

प्रश्न. कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • मृदा निर्माण के मुख्य कारण जनक शैल का स्वरूप और जलवायुविक कारक हैं
  • ह्यूमस, मृदा के सबसे गहराई वाले भाग में पाई जाती है
  • उच्चासच तुंगता और ढाल मृदा के संचय को निर्धारित करती है
  • खनिज एवं जैविक पदार्थों का सही मिश्रण मृदा बनाता है

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से विश्व का कौन-सा देश अग्रणी ताँबा उत्पादक है?

  • दक्षिणी अफ्रीका
  • चिली
  • ऑस्ट्रेलिया
  • घाना

उत्तर : 2

प्रश्न. कौन-सा परम्परागत ऊर्जा का स्रोत नहीं है?

  • भूतापीय ऊर्जा
  • पेट्रोलियम
  • जलविद्युत
  • प्राकृतिक गैस

उत्तर : 1

प्रश्न. कौन-सा सुमेलित नहीं है?

  • मिल्पा – मैक्सिको
  • झूमिंग – उत्तर-पूर्वी भारत
  • रोका – ब्राजील
  • लदांग – श्रीलंका

उत्तर : 4

प्रश्न. नायद्वीपीय भारत का सर्वोच्च शिखर कौन-सा है?

  • डोडा-बेटा
  • अनाई-मुड़ी
  • महेन्द्रगिरी
  • कोडाईकनाल

उत्तर : 2

प्रश्न. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में संशोधन किस वर्ष में हुआ?

  • 1976
  • 1978
  • 1975
  • 1992

उत्तर : 1

प्रश्न. वह संवैधानिक संशोधन, जो शिक्षा के अधिकार से सम्बन्धित है

  • 42वाँ संशोधन
  • 52वाँ संशोधन
  • 61वाँ संशोधन
  • 86वाँ संशोधन

उत्तर : 4

प्रश्न. किस समिति की सिफारिशों को आधार मानकर भारतीय संविधान में मूल कर्त्तव्य जोड़े गए?

  • अशोक मेहता समिति
  • सरदार स्वर्ण सिंह समिति
  • सादिक अली समिति
  • हेगड़े समिति

उत्तर : 2

प्रश्न. भारत सरकार ने काका कालेलकर को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया, नियुक्ति का वर्ष था

  • 1951
  • 1953
  • 1955
  • 1957

उत्तर : 2

प्रश्न. भारत के संविधान में धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है

  • राज्य का अपना धर्म है
  • राज्य का धर्म से कोई सम्बन्ध नहीं है
  • राज्य का अपना कोई धर्म नहीं है।
  • राज्य सभी धर्मों को मान्यता देता है, परन्तु उसका अपना कोई धर्म नहीं होता है

उत्तर : 4

प्रश्न. कर्नल जेम्स टॉड ने अपना यात्रा वृत्तान्त ‘ट्रेवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया’ किसे समर्पित किया?

  • लॉर्ड मिण्टो
  • लॉर्ड विलियम बैटिंक
  • विलियम हण्टर ब्लेयर
  • यति ज्ञानचन्द्र

उत्तर : 4

प्रश्न. आभानेरी तथा राजौरगढ़ के कलात्मक वैभव किस काल के हैं?

  • गुर्जर-प्रतिहार
  • चौहान
  • गुहिल-सिसोदिया
  • राठौड़

उत्तर : 1

प्रश्न. ‘सामाजिक अध्ययन’ अध्ययन करता है

  • व्यक्ति के आर्थिक सम्बन्धों का
  • व्यक्ति के राजनीतिक सम्बन्धों का
  • व्यक्ति के सामाजिक सम्बन्धों का
  • व्यक्ति के सामाजिक-भौगोलिक सम्बन्धों का

उत्तर : 3

प्रश्न. राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के लिए प्रत्याशी की आयु होनी चाहिए।

  • 25 वर्ष
  • 35 वर्ष
  • 30 वर्ष
  • 21 वर्ष

उत्तर : 3

प्रश्न. भारतीय संविधान का 44वाँ संशोधन निम्नलिखित में से किस एक प्रधानमन्त्री के समय में किया गया?

  • इन्दिरा गाँधी
  • चन्द्रशेखर
  • मोरारजी देसाई
  • चौधरी चरणसिंह

उत्तर : 3

प्रश्न. सर्वोच्च न्यायालय का वह कौन-सा न्यायाधीश था, जिसके खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया आरम्भ की गई लेकिन महाभियोग पास नहीं हो सका?

  • के जी बालकृष्ण
  • सोमित्र सेन
  • वी रामास्वामी
  • स्वतन्त्र कुमार

उत्तर : 3

प्रश्न. भारत के किस प्रदेश में ऊष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन मिलते हैं?

  • मालवा का पठार
  • कर्नाटक
  • पूर्वी घाट
  • उत्तर-पूर्वी भारत

उत्तर : 4

प्रश्न. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा एक लौह-इस्पात उद्योग का केन्द्र नहीं है ?

  • बंगलौर
  • सेलम
  • डोलवी
  • दुर्गापुर

उत्तर : 1

प्रश्न. मोराट का पठार स्थित है।

  • रघुनाथगढ़ और नाहरगढ़ के मध्य
  • अचलगढ़ और देलवाड़ा के मध्य
  • कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के मध्य
  • जयगढ़ और नाहरगढ़ के मध्य

उत्तर : 3

प्रश्न. 2011 में अधिकतम और न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाले भारत के राज्य हैं

  • बिहार और सिक्किम
  • पश्चिम बंगाल और अरुणाचल
  • केरल और सिक्किम
  • उत्तर प्रदेश और मिजोरम

उत्तर : ?

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें