UPTET Exam 2022 : परीक्षा में पूछे गये सामाजिक अध्ययन के मुख्य प्रश्न, देखें

UPTET Exam 2022 Social Study Practice Set – 06 : प्रशिक्षण परीक्षा नियामक प्राधिकरण उत्तर प्रदेश, 23 जनवरी 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यूपी टेट की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है तथा यह परीक्षा इस बार नकल विहीन हो इसके लिए काफी तैयारियां की गई हैं, इससे पहले यूपी टेट की परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की गयी थी, लेकिन पेपर लीक हो जाने की वजह से इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया।

ऐसे में आज हम इस प्रैक्टिस सेट के माध्यम से विगत वर्षों में पूछे गये सामाजिक अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आये हैं, ये प्रश्न परीक्षाओं में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं, अतः UPTET परीक्षा कि तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवार अपनी तैयारी को एक बेहतर आयाम देने हेतु इस प्रैक्टिस को हल जरूर करें।

UPTET Exam 2022 Social Study Practice Set - 06
UPTET Social Study Practice Set 6

UPTET Exam 2022 Social Study Practice Set – 06(30 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर )

प्रश्न. सामाजिक विज्ञान पढ़ाते समय एक शिक्षक का प्रयास होना चाहिए

  • विस्तृत रूप से याद करने पर बल देना
  • केवल मूल्यों पर बल देना, लेकिन तथ्यों पर नहीं
  • तथ्यों, मूल्यों तथा आदर्शों पर बल देना
  • केवल तथ्यों पर बल देना, लेकिन मूल्यों पर नहीं

उत्तर : 3

प्रश्न. भारतीय संसद के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

  • वित्त से सम्बन्धित मामलों में संसद की मंजूरी सरकार के लिए महत्त्वपूर्ण नहीं होती
  • हमारी व्यवस्था में संसद के पास महत्त्वपूर्ण शक्तियाँ हैं क्योंकि यह जनता का प्रतिनिधित्व करती है
  • जब संसद का सत्र चल रहा होता है, तो उसमें सबसे पहले प्रश्न काल होता है
  • भारतीय संसद के तीन अंग हैं— राष्ट्रपति, राज्यसभा और लोकसभा

उत्तर : 1

प्रश्न. संयुक्त राज्य अमेरिका में ‘नागरिक अधिकार आन्दोलन’ शुरू हुआ था

  • सभी अफ्रीकी-अमेरिकन नागरिकों के लिए समान अधिकारों तथा जातीय विभेद की समाप्ति की माँग के लिए
  • अफ्रीकी-अमेरिकन महिलाओं के मताधिकार की माँग के लिए
  • अफ्रीकी- रिकन पुरुषों के मताधिकार की माँग के लिए
  • अफ्रीकी-अमेरिकन वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा की माँग के लिए अध्यापन

उत्तर : 1

प्रश्न. कक्षा VIII के विद्यार्थियों को मानव संसाधन के के समय आप विद्यार्थियों में किस मुख्य सन्देश विकसित करना चाहेंगे?

  • संसाधन के रूप में लोगों का महत्त्व
  • भौतिक संसाधनों का महत्त्व
  • मानवों द्वारा संसाधनों का उपयोग
  • जनसंख्या का वितरण

उत्तर : 1

प्रश्न. मूल्यांकन का उद्देश्य क्या है?

  • समस्यात्मक विद्यार्थियों की पहचान करना
  • शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं में सुधार लाना
  • बच्चों को श्रेणियों में बाँटना
  • प्रतियोगिता को प्रोत्साहित करना

उत्तर : 2

प्रश्न. एक क्षेत्र के इतिहास के पाठ को शिक्षक ‘ब’ अभी पढ़ा रही हैं। आपके विचार में ‘ब’ को क्या करना चाहिए?

  • विभिन्न कालावधियों में समानताओं तथा परिवर्तनों पर प्रकाश डालना
  • वर्तमान की भूतकाल से समानताओं पर प्रकाश डालना
  • विभिन्न शासकों के व्यक्तित्वों पर प्रकाश डालना
  • अवधि के मुख्य लक्षणों को विद्यार्थियों को याद करने के लिए प्रोत्साहित करना

उत्तर : 1

प्रश्न. कक्षा-कक्ष में पक्षपात, भेदभाव और पूर्वाग्रहों को किसके द्वारा दूर किया जा सकता है?

  • मानवता पर एक व्याख्यान का आयोजन करके
  • संविधान के आमुख को प्रदान करके
  • उनकी बातों पर ध्यान न देकर क्योंकि बच्चे एक-न-एक दिन अपने-आप इन्हें छोड़ देंगे
  • सामाजिक वास्तविकताओं के विभिन्न आयामों के बारे में परिचर्चा करके

उत्तर : 4

प्रश्न. रचनात्मक मूल्यांकन को कब किया जाता है?

  • सत्र के अन्त में
  • इकाई के अन्त में
  • नई इकाई को पढ़ाने के पूर्व
  • शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान

उत्तर : 4

प्रश्न. लोकतान्त्रिक संस्थानों पर प्रोजेक्ट करके दिखाया जा सकता है कि

  • इनका विश्लेषण करके इनकी विशेषताओं चुनौतियों को पहचाना जा सकता है
  • विद्यार्थियों को इन संस्थानों को जैसे हैं वैसे स्वीकार करना चाहिए
  • वे जैसे पाठ्य-पुस्तकों में वर्णित हैं उसी प्रकार के हैं
  • यह संस्थान प्रभावशाली नहीं हैं

उत्तर : 1

प्रश्न. सामाजिक विज्ञान के शिक्षण में प्रयोग की जाने वाली भाषा कैसी होनी चाहिए?

  • प्रमुख समूहों का प्रतिनिधित्व करती हुई
  • मुश्किल
  • पक्षपातपूर्ण
  • तटस्थ और संवेदनशील

उत्तर : 4

प्रश्न. चाणक्य के अनेक विचार एक पुस्तक में लिखे गए, जिसे जाना जाता है

  • अथर्ववेद
  • अर्थशास्त्र
  • यजुर्वेद
  • धर्मशास्त्र

उत्तर : 2

प्रश्न. पाण्डुलिपियों और अभिलेखों पर निम्नलिखित दो कथनों A और B पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।

A.पाण्डुलिपियाँ प्राय: ताड़पत्रों अथवा भूर्ज नामक वृक्ष की छाल से विशेष तरीके से तैयार भोजपत्र पर लिखी जाती थीं।
B.अभिलेख, पत्थर तथा धातु जैसी अपेक्षाकृत कठोर सतहों पर उत्कीर्ण किए जाते थे।
  • A और B दोनों सही हैं
  • A और B दोनों गलत हैं
  • A गलत है और B सही है
  • A सही है और B गलत है

उत्तर : 1

प्रश्न. लगभग 2000 वर्ष पहले वाराणसी एक प्रसिद्ध शिल्प केन्द्र था जहाँ श्रेणी थे

  • बौद्ध मठ
  • धातु के सिक्के जिन पर आकृतियाँ बनाई जाती थीं
  • शिल्पकारों और व्यापारियों के संघ
  • कृषि उत्पादन के लिए प्रयुक्त लोहे के हलों के फाल

उत्तर : 3

प्रश्न. औपनिवेशिक काल के दौरान भारत में ब्रिटिश कला के आने के साथ निम्नलिखित में से किस एक का चलन प्रारम्भ हुआ था?

  • भित्ति कला
  • तैल चित्र
  • लघुचित्र
  • परिप्रेक्ष्य विधि

उत्तर : 2

प्रश्न. लगभग 2000 वर्ष पूर्व निम्नलिखित में से कौन-से शासक ‘रेशम मार्ग’ पर नियन्त्रण रखने के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध थे?

  • कुषाण
  • पाण्ड्य
  • चोल
  • चेर

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी एक आकृति नदी के निक्षेपण कार्य का परिणाम है?

  • विसर्प
  • चाप झील
  • बाढ़कृत मैदान
  • जल प्रपात

उत्तर : 3

प्रश्न. बेरिंग जलडमरुमध्य पानी का संकरा भाग है, जो जोड़ता है

  • प्रशान्त महासागार और अटलाण्टिक महासागर
  • अटलाण्टिक महासागर और हिन्द महासागर
  • आर्कटिक महासागर और प्रशान्त महासागर
  • हिन्द महासागर और प्रशान्त महासागर

उत्तर : 3

प्रश्न. विशेष रूप से निर्मित तालाबों और पोखरों में मत्स्य पालन को जाना जाता है

  • पिसीकल्चर
  • विटिकल्चर
  • हॉर्टीकल्चर
  • सेरीकल्चर

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित घास भूमियों में से कौन-सी अमेरिकी मूल निवासियों का निवास स्थल है?

  • स्टेपी
  • प्रेअरीज
  • पम्पास
  • वेल्ड्स

उत्तर : 2

प्रश्न. ‘सामाजिक विज्ञापनों पर निम्नलिखित दो कथनों, A और B पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।

A. सामाजिक विज्ञापन वे विज्ञापन हैं, जो समाज के लिए व्यापक स्तर पर सन्देश का प्रसारण करते हैं।
B. सामाजिक विज्ञापन केवल सरकार (राज्य) द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं।
  • A और B दोनों गलत हैं
  • A गलत है और B सही है।
  • A और B दोनों सही है
  • A सही है और B गलत है

उत्तर : 4

प्रश्न. ‘जनपद पंचायत’ के अन्तर्गत

  • कई जिला परिषद् होते हैं
  • कई ग्राम पंचायतें होती हैं
  • कई नगरपालिका वार्ड होते हैं
  • कई ग्राम सभाएँ होती हैं

उत्तर : 2

प्रश्न. खाद्य सुरक्षा के विषय में निम्नलिखित दो कथनों, A और B पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।

A. कृषि के विकास का चरम लक्ष्य खाद्य सुरक्षा को बढ़ाना है।
B. खाद्य सुरक्षा से अभिप्राय है प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जब खाद्य सामग्री की कमी होती है, तब सभी लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना।
  • A और B दोनों सही हैं
  • A गलत है और B सही है।
  • Aसही है और B गलत है
  • A और B दोनों गलत हैं

उत्तर : 3

प्रश्न. अहोम के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा एक तथ्य नहीं है?

  • अहोम राज्य कुलों में विभाजित था, जिन्हें पाइक कहा जाता था
  • अहोम राज्य बेगार पर निर्भर था
  • अहोम समाज बहुत ही परिष्कृत था
  • भुइयाँ लोगों की पुरानी राजनीतिक व्यवस्था का दमन करके अहोम राज्य की स्थापना की गई।

उत्तर : 1

प्रश्न. किसी भूकम्प के दौरान रिक्टर स्केल की किस तीव्रता पर वस्तुएँ गिरने लगती हैं?

  • 6.0 या उससे अधिक
  • 7.0 से अधिक
  • 5.0 से अधिक
  • 2.0

उत्तर : 1

प्रश्न. उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान में शामिल हैं?

  • भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान तथा अर्थशास्त्र
  • इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और पर्यावरण विज्ञान
  • राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास तथा समाजशास्त्र
  • इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान

उत्तर : 1

प्रश्न. मान लीजिए सामाजिक विज्ञान की प्रस्तावित पाठ्य पुस्तक विद्यार्थियों के लिए कठिन है। आप क्या करेंगे?

  • विभिन्न प्रकार की पूरक सामग्रियाँ प्रदान करेंगे
  • रटकर सीखने पर बल देंगे
  • प्रत्येक पाठ का संक्षिप्त विवरण लिखवाएँगे
  • प्रश्न-उत्तर तकनीक का प्रयोग करेंगे

उत्तर : 1

प्रश्न. सामाजिक विज्ञान के शिक्षण में ऐतिहासिक फिल्में उपयोगी हैं

  • व्यक्तिगत समस्या पर ध्यान केन्द्रित करने में
  • एक अच्छा मनोरंजन प्रस्तुत करने में
  • इतिहास को कल्पित कथा के रूप में चित्रित करने में
  • एक विशेष सामाजिक संरचना के विभिन्न आयामों का सजीव चित्रण करने में

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक केवल तटीय क्षेत्रों में अत्यधिक विनाश कर सकता है?

  • सुनामी
  • भूकम्प
  • ज्वार भाटा
  • ज्वालामुखी

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस एक को जीवाश्मी ईंधन नहीं माना जाता है?

  • पेट्रोलियम
  • कोयला
  • प्राकृतिक गैस
  • जलाऊ लकड़ी

उत्तर : 4

प्रश्न. भारतीय मानक समय रेखा……. से गुजरती है।

  • कानपुर
  • ग्वालियर
  • मुंबई
  • नैनी

उत्तर : ?

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें