UPTET Exam 2022 : सामाजिक अध्ययन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह, देखें

UPTET Exam 2022 Social Study Practice Set – 05 : प्रशिक्षण परीक्षा नियामक प्राधिकरण उत्तर प्रदेश, 23 जनवरी 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यूपी टेट की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है तथा यह परीक्षा इस बार नकल विहीन हो इसके लिए काफी तैयारियां की गई हैं, इससे पहले यूपी टेट की परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की गयी थी, लेकिन पेपर लीक हो जाने की वजह से इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया।

ऐसे में आज हम इस प्रैक्टिस सेट के माध्यम से विगत वर्षों में पूछे गये सामाजिक अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आये हैं, ये प्रश्न परीक्षाओं में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं, अतः UPTET परीक्षा कि तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवार अपनी तैयारी को एक बेहतर आयाम देने हेतु इस प्रैक्टिस को हल जरूर करें।

UPTET Exam 2022 Social Study Practice Set - 05
UPTET Exam 2022 Social Study Practice Set 5

UPTET Exam 2022 Social Study Practice Set – 05 (30 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर )

प्रश्न. अपने अक्षिय समतल पर पृथ्वी के अक्ष का झुकाव (आनति) कोण क्या है?

  • 23.5°
  • 90°
  • 66.5°
  • 45°

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से मानचित्रों का कौन-सा एक घटक नहीं है?

  • आकार
  • दिशा
  • दूरी
  • प्रतीक

उत्तर : 4

प्रश्न. रौलेट अधिनियम-1919 का विरोध किया गया था, क्योंकि

  • इसने मुसलमानों के लिए पृथक् निर्वाचन क्षेत्रों का अधिकार प्रदान किया था
  • प्रान्तों में द्वैध शासन लागू किया था
  • इसने भारतीयों के हथियार रखने पर रोक लगाई थी
  • इसने अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता जैसे मौलिक अधिकारों पर अंकुश लगाया तथा पुलिस को और अधिक अधिकार दिए गए थे

उत्तर : 4

प्रश्न. चोल साम्राज्य में सभा का सदस्य बनने के लिए। निम्नलिखित में से कौन-सी एक शर्त नहीं थी?

  • उनकी आयु 25 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • उन्हें भूमि का स्वामी होना चाहिए, जहाँ से भू-राजस्व वसूला जाता है
  • उनके पास अपना घर होना चाहिए
  • उन्हें वेदों का ज्ञान होना चाहिए

उत्तर : 1

प्रश्न. बौद्ध धर्म में बोधिसत्व थे

  • वे लोग जिन्होंने निर्वाण (प्रबोध) प्राप्त किया
  • बुद्ध की प्रतिमाएँ
  • चीनी बौद्ध तीर्थयात्री
  • बौद्ध विद्वान

उत्तर : 1

प्रश्न. गर्भगृह, कुछ प्रारम्भिक हिन्दू मन्दिरों का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग था

  • मन्दिरों में वह स्थान, जहाँ लोग एकत्रित हो सकते थे
  • वह स्थान, जहाँ धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाते थे
  • गुफाएँ, जिन्हें मूर्तियों तथा भित्ति चित्रों द्वारा पूरी तरह सजाया जाता था
  • वह स्थान, जहाँ मुख्य देवी या देवता की मूर्ति को रखा जाता था

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक उष्णकटिबन्धीय घासस्थल है?

  • सवाना
  • स्टेपी
  • पम्पास
  • डाउन

उत्तर : 1

प्रश्न. हैंगियोग्राफी सम्बन्धित है?

  • सन्त के जीवनी लेखन से
  • शासक के आत्मकथा लेखन से
  • सन्त के आत्मकथा लेखन से
  • शासक के जीवनी लेखन से

उत्तर : 1

प्रश्न. दिल्ली के सुल्तानों के शासनकाल में निम्नलिखित में से कौन-सी एक प्रशासनिक भाषा थी?

  • फारसी
  • उर्दू
  • हिन्दी
  • अरबी

उत्तर : 1

प्रश्न. ‘सहायक सन्धि’ के अन्तर्गत, ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने राज्यों के भारतीय शासकों को बाध्य किया?

  • वे अपनी स्वतन्त्र सैनिक शक्ति रखेंगे, कम्पनी द्वारा सुरक्षा प्रदान नहीं होगी, परन्तु फिर भी इसके रख-रखाव का खर्चा उन्हें वहन करना होगा
  • उनकी कोई अपनी स्वतन्त्र सैनिक शक्ति नहीं होगी, परन्तु केवल कम्पनी द्वारा सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे और इसके रख-रखाव का खर्चा उन्हें वहन करना होगा
  • वे अपनी स्वतन्त्र सैनिक शक्ति नहीं रखेंगे, बिना किसी रख-रखाव के खर्चे के वे कम्पनी द्वारा सुरक्षा प्राप्त करेंगे
  • वे अपनी स्वतन्त्र सैनिक शक्ति रखेंगे और साथ-साथ उन्हें कम्पनी द्वारा सुरक्षा दी जाएगी और इसके रख-रखाव का खर्चा उन्हें वहन करना होगा

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित जनजातीय समूहों में से कौन-सा मुख्यतः उत्तराखण्ड में संकेन्द्रित है?

  • गौण्ड
  • भोटिया
  • माला इरूलर
  • भील

उत्तर : 2

प्रश्न. भारत का निम्नलिखित में से कौन सा राज्य कलमकारी छापे’ के लिए लोकप्रिय है?

  • तमिलनाडु
  • पंजाब
  • कर्नाटक
  • आन्ध्र प्रदेश

उत्तर : 4

प्रश्न. कक्षा में परिचर्चा के लिए दिए जाने वाले सामाजिक आन्दोलन के प्रतीक अध्ययन (केस स्टडी) में निम्नलिखित का होना आवश्यक नहीं है

  • आन्दोलन के समाधान
  • आन्दोलन से सम्बन्धित समस्याओं के क्षेत्र
  • आन्दोलन की पृष्ठभूमि
  • आन्दोलन के उद्देश्य

उत्तर : 1

प्रश्न. सामाजिक विज्ञान की पाठ्य पुस्तकों में मानचित्रों और आरेखों का प्रयोग प्रासंगिक है, क्योंकि वे

  • अवधारणा में नये आयाम को जोड़ते
  • अवधारणा को स्पष्ट करते हैं
  • विशेषज्ञों द्वारा बनाए जाते हैं
  • पाठ्य-पुस्तक को आकर्षक बनाते हैं

उत्तर : 2

प्रश्न. सामाजिक विज्ञान शिक्षण का आधार-पत्र किस पर बल देता है?

  • विभिन्न मतों का सम्मान करना तथा विचारों व अभ्यासों का परीक्षण करना
  • याद करने को प्रोत्साहित करना
  • सामाजिक पदानुक्रमों को स्वीकार करना
  • पाठ्य-पुस्तकों का प्रयोग अधिक करना

उत्तर : 1

प्रश्न. उच्च प्राथमिक स्तर पर भूगोल और अर्थशास्त्र एकसाथ निम्नलिखित में सहायक हो सकते हैं।

  • पर्यावरण, संसाधन एवं विकास के मुद्दों के प्रति दृष्टिकोण विकसित करना
  • संसाधनों के इष्टतम नियतन को समझना
  • बहुलवाद को समझना
  • पर्यावरण एवं स्थानों के बारे में ज्ञान को विकसित करना

उत्तर : 1

प्रश्न. आप अलाउद्दीन खिलजी या मोहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में एक किसान हैं और आप सुल्तान द्वारा लगाया गया कर नहीं चुका सकते। आप क्या करेंगे?’ उपरोक्त प्रश्न में किसको बढ़ावा दिया जा रहा है?

  • इतिहास के सन्दर्भ में एक कल्पना
  • साहित्य का महत्त्व
  • स्रोतों का महत्त्व
  • संस्कृति का सम्मान

उत्तर : 1

प्रश्न. कक्षा VI की इतिहास की पाठ्य-पुस्तक के प्रत्येक पाठ की शुरुआत एक युवा लड़की या लड़के के द्वारा की गई है। आपके विचार में पाठ्य-पुस्तक निर्माता द्वारा यह रणनीति क्यों अपनाई गई है?

  • यह दिखाना कि लड़के एवं लड़कियाँ इतिहास का अध्ययन कर सकते हैं
  • यह बताना कि प्रस्तावना कैसे दी जा सकती है?
  • पाठ की विषय-वस्तु का मूल्यांकन करना
  • विद्यार्थियों में पूछताछ तथा खोज की भावना को विकसित करना

उत्तर : 4

प्रश्न. सामाजिक विज्ञान की पाठ्य पुस्तकों के प्रति क्या दृष्टिकोण होना चाहिए?

  • याद करने योग्य एक अभिलेख के रूप में
  • अन्तिम वक्तव्य के रूप में
  • आगामी पूछताछ के अवसर के रुप में
  • ज्ञान के भण्डार के रूप में

उत्तर : 3

प्रश्न. वृत्त आरेख किसके लिए उपयोगी है?

  • ऐतिहासिक अवधि की विशेषताओं को दर्शाना
  • एक प्रतिरूप को प्रदर्शित करना
  • विभिन्न मात्राओं की तुलना करना
  • समग्र के सम्बन्ध में किसी एक मूल्य को प्रदर्शित करना

उत्तर : 4

प्रश्न. संक्रियात्मक मूल्यांकन निम्नलिखित के लिए अनुपयुक्त हैं

  • ग्रेड का निर्धारण करना
  • विद्यार्थी के सीखने का सारांशीकरण करना
  • प्रस्तावित सत्र के अन्त में मूल्यांकन करना
  • शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान प्रगति का आकलन

उत्तर : 4

प्रश्न. न्यायपालिका के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन गलत है?

  • न्यायपालिका को संसद द्वारा पारित किए गए कानूनों को रद्द करने का अधिकार है
  • यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है
  • न्यायिक व्यवस्था नागरिकों तथा नागरिकों व सरकार के बीच पैदा होने वाले विवादों को हल करने की क्रियाविधी उपलब्ध कराती है, परन्तु दो राज्य सरकारों के बीच नहीं
  • न्यायपालिका के कार्यक्षेत्र में विधायिका और कार्यपालिका हस्तक्षेप नहीं कर सकतीं

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन- न-सा एक दीवानी (सिविल) कानून के दायरे में नहीं आता है?

  • जमीन को बेचने से सम्बन्धित विवाद
  • बच्चों को रखने का दावा करना
  • दहेज के लिए महिला को परेशान करना
  • तलाक का केस फाइल करना

उत्तर : 3

प्रश्न. विधानसभा के सदस्य

  • लोगों (जनता) द्वारा चुने जाते हैं
  • मुख्यमन्त्री द्वारा नियुक्त किए जाते हैं
  • राज्यपाल द्वारा नियुक्त किए जाते हैं
  • प्रधानमन्त्री द्वारा नियुक्त किए जाते हैं

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ग्राम पंचायत का कार्य नहीं है?

  • गाँवों के लोगों को रोजगार देने सम्बन्धी सरकारी योजनाएँ लागू करना
  • ग्राम पंचायत अपने पंचायत सचिव को चुनती है
  • गाँवों की बुनियादी सुविधाओं का निर्माण और रख-रखाव
  • स्थानीय कर लगाना और इकट्ठा करना

उत्तर : 2

प्रश्न. गठबन्धन सरकार से अभिप्राय है।

  • चुनावों के बाद किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में दो या दो से अधिक राजनीतिक दलों के बीच सत्ता की साझेदारी
  • कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता की साझेदारी
  • राज्य सरकार तथा पंचायती राज संस्थानों के बीच सत्ता की साझेदारी
  • केन्द्र और राज्य सरकार के बीच सत्ता की साझेदारी

उत्तर : 1

प्रश्न. तवा मत्स्य संघ, मछुआरों की सहकारी समितियों का एक संघ, जो जंगलों से विस्थापित निवासियों के अधिकारों के लिए लड़ रहा है, किस राज्य में है?

  • उत्तराखण्ड में
  • मध्य प्रदेश में
  • छत्तीसगढ़ में
  • झारखण्ड में

उत्तर : 2

प्रश्न. लू गर्मी के मौसम के दौरान……. में उत्पन्न होकर आसन्न क्षेत्रों की ओर उड़ती है।

  • राजस्थान
  • उतर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • दिल्ली

उत्तर : 1

प्रश्न. भारतीय संविधान में कितने मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख है?

  • 3
  • 11
  • 15
  • 10

उत्तर : ?

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें