UPTET Exam 2021/22 : language and thought Based 15 Questions : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होने वाली थी लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया। अब इसकी परीक्षा 23 जनवरी को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, इसके लिए एडमिट कार्ड भी 12 जनवरी को जारी कर दिए जाएंगे।
ऐसे में इस लेख में आज हम भाषा एवं विचार पर आधारित कुछ संभावित प्रश्न आपके सामने ला रहे हैं जो UPTET परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। ऐसे में यदि आप UPTET परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो नीचे दिए गए इन प्रश्नों को जरूर पढ़ लें।
UPTET Exam 2021/22 : language and thought Based 15 Questions
प्रश्न : थ, फ, च ध्वनियाँ हैं
- स्वनिम
- लेखीम
- रूपिम
- शब्दिम
उत्तर : 1
प्रश्न : भाषा विकास में सहयोग करने का कौन-सा तरीका गलत है?
- बच्चे को बिना टोके प्रक्ररण पर बात करना
- उसकी अपनी भाषा के प्रयोग को अमान्य करना
- उसके प्रयोगों का समर्थन करना
- उसके प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराना
उत्तर : 2
प्रश्न : आप अनपढ़ माता-पिता के बच्चे को अंग्रेजी सिखाना चाहते हैं
- आप बच्चे से अंग्रेजी में बात करेंगे
- आप बच्चे को अंग्रेजी में बोलने के लिए बाध्य करेंगे
- आप बच्चे को मातृभाषा में बोलने से रोकेंगे
- आप उसे मातृ-भाषा की सहायता से अंग्रेजी सिखाने का प्रयास करेंगे
उत्तर : 4
प्रश्न : बच्चों के भाषायी विकास के लिए जरूरी है कि
- उनको अधिक-से-अधिक अपने विचार व्यक्त करने के अवसर देने चाहिए।
- भाषायी कौशलों के विकास हेतु गतिविधियाँ आयोजित की जानी चाहिए।
- लिखना, पढ़ना, बोलना तथा सुनने का अभ्यास करना चाहिए।
- उपरोक्त सभी।
उत्तर : 4
प्रश्न : व्याख्या, अनुमान और/अथवा नियंत्रण प्राक्कल्पना….. के लक्ष्य हैं।
- पारम्परिक तर्कणा
- आगमनात्मक तर्कणा
- निगमनात्मक तर्कणा
- वैज्ञानिक पद्धति
प्रश्न : 4
प्रश्न : निम्न में से किस पद्धति का उपयोग करते हुए हकलाने की समस्या से निबटा जा सकता है?
- परिणामकारी वाक्
- लम्बित वाक्
- अनुश्रुत वाक्
- प्रवर्द्धित वाक्
उत्तर : 4
प्रश्न : “विचार न केवल भाषा को निर्धारित करते हैं बल्कि आगे भी बढ़ाते हैं।” यह विचार ……. द्वारा रखा गया।
- वाइगोत्स्की
- जीन पियाजे
- पॉवलॉव
- कोह्लबर्ग
उत्तर : 2
प्रश्न : कक्षा एक में बच्चों की भाषा कौशल का विकास क्रम में होना चाहिए?
- सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना
- लिखना, पढ़ना, सुनना, बोलना
- सुनना, लिखना, बोलना, पढ़ना
- लिखना, बोलना, पढ़ना, सुनना
उत्तर : 1
प्रश्न : एक बच्चा अपनी मातृभाषा सीख रहा है व दूसरा बच्चा वही भाषा द्वितीय भाषा के रूप में सीख रहा है। दोनों निम्नलिखित में से कौन-सा समान प्रकार की त्रुटि कर सकते हैं?
- अधिकाधिक सामान्यीकरण
- सरलीकरण
- विकासात्मक
- अत्यधिक संशुद्धता
उत्तर : 3
प्रश्न : चिंतन अनिवार्य रूप से है एक
- संज्ञानात्मक गतिविधि
- मनोगतिक प्रक्रिया
- मनोवैज्ञानिक परिघटना
- भावात्मक व्यवहार
उत्तर : 1
प्रश्न : भाषा शिक्षण की प्रथम कक्षा किसे माना जाता है ?
- पूर्व प्राथमिक कक्षा को
- प्लेवे विद्यालय को
- घर को
- उपरोक्त सभी
उत्तर : 3
प्रश्न : हिन्दी अक्षरों को बालक किस उम्र में पहचानने में लगते हैं ?
- 3 वर्ष की आयु
- 4 वर्ष की आयु में
- 5 वर्ष की आयु में
- 6 वर्ष की आयु में
उत्तर : 3
प्रश्न : भाषा में अर्थ की सबसे छोटी इकाई…. है।
- स्वनिम
- संकेत प्रयोग विज्ञान
- वाक्य
- रूपिम
उत्तर : 4
प्रश्न : एक विद्यार्थी कहता है, उसका दादा आया है। एक शिक्षक होने के नाते आपकी प्रतिक्रिया होनी चाहिए।
- आप अपनी भाषा पर ध्यान दीजिए
- अच्छा, उसके दादाजी आए हैं
- बच्चे, आप सही वाक्य नहीं बोल रहे
- दादा आया है की जगह पर दादाजी आए हैं कहना चाहिए
उत्तर : ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।