UPTET 2021 पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 3 : परीक्षा देने से पहले इन 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का कर लें अध्ययन

UPTET Environmental Studies Practice Set 3 : उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण परीक्षा नियामक 28 नवंबर को UPTET की परीक्षा आयोजित करने वाला है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवार तैयारियों में जुटे हैं। इसलिए अपनी तैयारी को और भी गति, मजबूती प्रदान करने के लिए नीचे दिए गये UPTET Environmental Studies Practice Set – 3 को हल कर सकते हैं.

पर्यावरण अध्ययन के इस प्रैक्टिस सेट में 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन किया गया है, जो इस साल यूपीटीईटी की परीक्षा में आ सकते हैं। इसलिए आप पर्यावरण अध्ययन के इन प्रश्नों का अभ्यास करके अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं।

UPTET 2021 पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 3
UPTET Environmental Studies Practice Set

UPTET 2021 पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 3

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन-सा जैवमंडल का अजैविक घटक नहीं है?

  • प्रोटीन
  • मृदा
  • कवक
  • फॉस्फोरस

उत्तर: 3

प्रश्न 2. घास-भूमि क्षेत्र के पारितंत्र की खाद्य श्रृंखला में सबसे उच्च स्तर के उपभोक्ता होते हैं

  • शाकाहारी
  • जीवाणु
  • मांसाहारी
  • मांसाहारी या शाकाहारी

उत्तर: 2

प्रश्न 3. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का मुख्य स्रोत है

  • ए.टी.पी
  • सूर्य प्रकाश
  • डी.एन.ए
  • आर.एन.ए.

उत्तर: 2

प्रश्न 4. ‘एगमार्क’ का सम्बन्ध है

  • गुणवत्ता से
  • पैकेजिंग से
  • संसाधन से
  • उत्पादन से

उत्तर: 1

प्रश्न 5. किसी खाद्य श्रृंखला में शाकाहारी होते हैं

  • प्राथमिक उत्पादक
  • प्राथमिक उपभोक्ता
  • द्वितीयक उपभोक्ता
  • अपघटनकर्त

उत्तर: 2

प्रश्न 6. भू-पारिस्थितिकीय तंत्र में ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्रोत….

  • सूर्य है
  • चन्द्रमा है
  • पृथ्वी है
  • शुक्र है

उत्तर: 1

प्रश्न 7. जब एक जीव लाभ लेता है बैगर दूसरे सहवासी जीव को प्रभावित किये, तो कहलाता है

  • परजीवी
  • सहभोजी
  • मृतोपजीवी
  • सहजीवी

उत्तर: 2

प्रश्न 8. जब मोर साँप को खाता है, साँप कीड़ों को खाता है और कीड़े हरे पौधों को खाते हैं, तो मोर का पोषण तल है

  • प्राथमिक उपभोक्ता
  • अन्तिम अपघटक
  • प्राथमिक अपघटक
  • खाद्य पिरामिड के शीर्ष पर

उत्तर: 4

प्रश्न 9. जो शाकाहारी जन्तु भोजन के लिए हरे पेड़-पौधों पर निर्भर रहते हैं

  • प्रथम चरण उपभोक्ता
  • द्वितीय चरण उपभोक्ता
  • तृतीय चरण उपभोक्ता
  • उपभोक्ता

उत्तर: 1

प्रश्न 10. इकोसिस्टम की सही परिभाषा क्या है?

  • परस्पर क्रिया करने वाली जीव समुदाय
  • किसी स्थान का अजीवीय घटक
  • पृथ्वी और वायुमण्डल का क्षेत्र जहाँ जीव रहते हैं।
  • जीव समुदाय और उसके वातावरण का सन्तुलित तन्त्र

उत्तर: 4

प्रश्न 11. किसी परितन्त्र में तत्वों का चक्रण कहलाता है

  • जैव भू-रासायनिक चक्र
  • भूवैज्ञानिक चक्र
  • रासायनिक चक्र
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 1

प्रश्न 12. जैविक समुदाय में प्राथमिक उपभोक्ता हैं हैं

  • मांसाहारी
  • सर्वाहारी
  • शाकाहारी
  • डेट्रिटीवोर

उत्तर: 3

प्रश्न 13. निम्न में कौन सर्वाधिक उत्पादक पारिस्थितिकी तन्त्र है?

  • उष्णकटिबन्धीय वर्षा वन
  • टुण्ड्रा
  • सवाना
  • मरुस्थल

उत्तर: 1

प्रश्न 14.खाद्य श्रृंखला के परस्पर समूह को कहा जाता है

  • खाद्य चक्र
  • श्रृंखला अभिक्रिया
  • खाद्य जाल
  • बायोमास का पिरामिड

उत्तर: 3

प्रश्न 15. निम्नलिखित में किस एक प्राणी को किसान का मित्र कहा जाता है?

  • चींटी
  • केंचुआ
  • मधुमक्खी
  • तितली

उत्तर: 2

प्रश्न 16. पर्यावरण की परिभाषा क्या है?

  • एबायोटिक एवं बायोटिक घटक
  • समुद्रतल के नीचे पृथ्वी पर वस्तुएँ
  • चीजें जो हमको घेरती हैं।
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: 1

प्रश्न 17. कृत्रिम वर्षा के लिए मेघबीजन के लिए प्रयुक्त रसायन है

  • सिल्वर नाइट्रेट
  • पोटैशियम ब्रोमाइड
  • सिल्वर आयोडाइड
  • पोटैशियम नाइट्रेट

उत्तर: 3

प्रश्न 18. निम्नलिखित में कौन द्वितीयक श्रेणी उपभोक्ता हैं ?

  • हाथी
  • शेर
  • साँप
  • बकरी

उत्तर: 2

प्रश्न 19. पारिस्थितिकी तन्त्र का उदाहरण है

  • वायु
  • तालाब
  • जल
  • मृदा

उत्तर: 2

प्रश्न 20. अन्य मृत जन्तुओं पर निर्वाह करने वाली प्राणी को कहते हैं

  • पैरासाइट
  • डीकम्पोजर
  • स्कैवेन्जर
  • ओम्नीवोर

उत्तर: 3

प्रश्न 21. पृथ्वी का अपमार्जक कौन है?

  • जीवाणु व कवक
  • मृदा व जल
  • पशु
  • पक्षी

उत्तर: 1

प्रश्न 22. निम्नलिखित में से जैविक घटक है

  • पादप
  • वायु
  • मृदा
  • जल

उत्तर: 1

प्रश्न 23. हमारे पर्यावरण में किस गैस का सबसे अधिक सान्द्रण है?

  • ऑक्सीजन
  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • हाइड्रोजन
  • नाइट्रोजन

उत्तर: 4

प्रश्न 24. कौन जीवीय कारक नहीं है?

  • पेड़-पौधे
  • जन्तु
  • सूक्ष्मजीव
  • चट्टान

उत्तर: 4

प्रश्न 25. हमारे पर्यावरण को बचाने के लिए तीन प्रकार के ‘R’ है।

  • कम उपयोग, पुनः चक्रण, पुनः निर्माण
  • पुन: उपयोग, पुनः संरचना, पुनः निर्माण
  • कम उपयोग, पुनः चक्रण, पुनः उपयोग
  • कम उपयोग, पुनः चक्रण और, पुनः संरचना

उत्तर: 3

प्रश्न 26. यदि एक मेंढ़क एक टिड्डे को खाता है, तो ऊर्जा का स्थानान्तरण होगा

  • उत्पादक से अपघटक को
  • उत्पादक से प्राथमिक उपभोक्ता को
  • प्राथमिक उपभोक्ता से द्वितीयक उपभोक्ता को
  • द्वितीयक उपभोक्ता से प्राथमिक उपभोक्ता को

उत्तर: 3

प्रश्न 27. निम्न में से पृथ्वी पर कौन-सा पारिस्थितिक तन्त्र सबसे बड़ा है?

  • रेगिस्तान
  • समुद्र
  • कृषि भूमि
  • वन

उत्तर: 2

प्रश्न 28. मानव पर्यावरण सम्बन्ध एक ……..संकल्पना है।

  • ऋणात्मक
  • धनात्मक
  • संज्ञानात्मक
  • इनमें से सभी

उत्तर: 2

प्रश्न 29. किसी खाद्य श्रृंखला की प्रथम कड़ी सदैव हरे पादप होते हैं क्योंकि

  • वे विस्तृत रूप से फैले होते हैं
  • वे मृदा से जुड़े होते है
  • वे सूर्य के प्रकाश में वायुमण्डलीय CO2 को स्थिरीकृत करते हैं उनमें जड़ें होती हैं।

उत्तर: 3

प्रश्न 30. ह्यूमस निर्माण में कौन सहायक हैं?

  • उत्पादक
  • उपभोक्ता
  • अपघटक
  • इसमें से सभी

उत्तर: 4

आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, UPTET परीक्षा से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।