UPTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 45 : UPTET की परीक्षा में शामिल होने से पहले इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें

UPTET Enviromental Study Practice Set 45 : UPTET की परीक्षा कैंसिल होने के बाद बोर्ड की तरफ से नई परीक्षा तिथि की घोषणा की जा चुकी है। UPTET की नई परीक्षा तिथि 23 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसलिए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।

ऐसे में इस लेख के जरिए पर्यावरण अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से कर लें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।

UPTET Enviromental Study Practice Set 45
UPTET Enviromental Study Practice Set 45

UPTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 45

प्रश्न. पंखुड़ियों के अन्दर, फूल के बीच में कुछ पतली पाउडर जैसी रचनाएँ दिखाई देती हैं, जिन्हें कहते हैं,

  • वर्तिकाम
  • पराग
  • परागकोश
  • मूलांकुर

उत्तर : 3

प्रश्न. यदि आप रेलगाड़ी द्वारा अहमदाबाद (गुजरात) जाएँ, तो आपको रेलवे स्टेशन पर अधिकतर बेचने वाले खाने की कौन-सी चीजें बेचते मिलेंगे?

  • पूरी-साग तथा ठण्डा दूध
  • ढोकला, चटनी, नींबू वाले चावल
  • छोले-भटूरे तथा लस्सी
  • इडली-चटनी तथा वड़ा चटनी

उत्तर : 2

प्रश्न. …….. के अलावा बच्चे के विकास को आकार देने वाले वातावरणीय कारकों में निम्नलिखित सभी शामिल हैं।

  • शिक्षा की गुणवत्ता
  • पोष्टिकता की गुणवत्ता
  • शारीरिक गठन
  • संस्कृति

उत्तर : 3

प्रश्न. काँसा (ब्राज) के विषय में, जिसका उपयोग गोलकुण्डा के किले में मिली तोप में किया गया था, सही कथन चुनिए।

  • काँसा, ताँबा (कॉपर) तथा टिन की मिश्रधातु है
  • काँसा, ताँबा तथा प्लेटिनम की मिश्रधातु है
  • काँसा एक, तत्त्व है
  • काँसा, ताँबा (कॉपर) तथा जस्ता (जिंक) की मिश्रधातु है

उत्तर : 1

प्रश्न. प्रयोग और प्रयोगात्मक कार्य करते हुए श्यामा का निष्पादन कक्षा में सर्वश्रेष्ठ होता है। उसे बहुत सृजनात्मक शिक्षार्थी माना जाता है। इसलिए वह के द्वारा संकल्पनाओं को सीखती है।

  • अपसारी चिन्तन
  • मॉडलिंग
  • अनुकरण
  • अभिसारी चिन्तन

उत्तर : 1

प्रश्न. अल-बिरूनी जिस देश से आया उसका नाम है

  • उज्बेकिस्तान
  • ओमान
  • अफगानिस्तान
  • बांग्लादेश

उत्तर : 1

प्रश्न. एक पब्लिक स्कूल में प्रत्येक कक्षा में लगभग दो से तीन बच्चे विशेष आवश्यकता वाले हैं। कुछ बच्चे शारीरिक या मानसिक रूप से विकलांग (बाधित) हैं। ये बच्चे अन्य बच्चों के साथ उसी कक्षा में एक साथ पढ़ते हैं। उपरोक्त पब्लिक स्कूल निम्न में से किसका अनुपालन करता है?

  • समवयस्क शिक्षा
  • प्रतिपूरक अधिगम
  • सतत एवं व्यापक मूल्यांकन
  • समावेशी शिक्षा

उत्तर : 4

प्रश्न. सरिता की शिक्षिका उसे विभिन्न सामूहिक गतिविधियों में शामिल करती है; जैसे-समूह चर्चा, समूह परियोजना, आदि। उसकी शिक्षिका सीखने के किस आयाम का अनुगमन कर रही है?

  • प्रतियोगिता आधारित सीखना
  • सामाजिक गतिविधि के रूप में सीखना
  • मनोरंजन द्वारा सीखना
  • भाषा-निर्देशित सीखना

उत्तर : 2

प्रश्न. ‘नेपेन्थिस’ एक ऐसा पौधा है, जो मेढको, कीड़े-मकोड़ों और चूहे जैसे छोटे जीवों को अपने अन्दर फॉस कर खा जाता है, हमारे देश में यह पौधा पाया जाता है

  • असोम में
  • अरुणाचल प्रदेश में
  • ओडिशा में
  • मेघालय में

उत्तर : 4

प्रश्न. उसे चुनिए जो अन्यों से भिन्न है

  • पेट्रोल
  • ग्रीस
  • कोयला
  • पैराफिन मोम

उत्तर : 1

प्रश्न. इकोसिस्टम की सही परिभाषा क्या है?

  • परस्पर क्रिया करने वाला जीव समुदाय
  • किसी स्थान का अजीवीय घटक
  • पृथ्वी और वायुमण्डल का क्षेत्र जहाँ जीव रहते हैं जीव समुदाय और उसके वातावरण का सन्तुलित तन्त्र

उत्तर : 4

प्रश्न. मानव विकास के क्रम में दो पैरों पर चलने का सबसे बड़ा लाभ हैं

  • शरीर को अच्छी प्रकार आधार देना
  • शरीर का भार कम होना
  • हाथ स्वतन्त्र रूप से मस्तिष्क की आज्ञानुसार कार्य कर सकते हैं
  • अधिक तेज चाल

उत्तर : 3

प्रश्न. भूकम्प की तीव्रता मापने के यन्त्र को क्या कहते हैं?

  • फिजियोग्राफ
  • सीस्मोग्राफ
  • कार्डियोग्राफ
  • बैरोग्राफ

उत्तर : 2

प्रश्न. सूर्य से निकटतम ग्रह कौन है?

  • मंगल
  • बृहस्पति
  • शुक्र
  • बुध

उत्तर : 4

प्रश्न. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2005 प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए

  • स्वतन्त्र रूप से प्रयोग करने को कुशलता अर्जित करना
  • विषय की आधारभूत संकल्पनाओं की आधारभूत समझ का विकास
  • विषय के आधारभूत सिद्धान्तों को स्मरण करना
  • कक्षा-कक्षीय अधिगम को विद्यालय के बाहर के जीवन से जोड़ना

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यचर्या की आवश्यकता के अनुरूप नहीं है?

  • उसे शिक्षार्थियों के मानसिक स्तर के अनुकूल होना चाहिए
  • उसे काम की दुनिया में प्रवेश के लिए शिक्षार्थियों को ज्ञान एवं कौशल से लैस करना चाहिए
  • उसे शिक्षार्थियों में पर्यावरण के सरोकार को उत्पन्न करना चाहिए
  • उसे शिक्षार्थियों को उन पद्धतियों और प्रक्रियाओं को अर्जित करने में शामिल रखना चाहिए जो नये ज्ञान को उत्पन्न करने में आगे ले जाएंगे

उत्तर : 2

प्रश्न. घर्षण के विषय में चर्चा करते समय एक शिक्षिका ने इस संकल्पना की व्याख्या करते हुए बहुत से उदाहरण दिए। इनमें से कुछ ऐसे उदाहरण जिसमें घर्षण हमारे दैनिक से जीवन में उपयोगी, उस शिक्षिका ने कक्षा में दिए जो नीचे दिए गए हैं।

A. हम पेन की नोंक और कागज के बीच घर्षण होने के कारण ही लिख पाते हैं
B. हम फर्श पर हमारे पैरों और फर्श के बीच घर्षण के कारण चल पाते हैं।
C. ऊर्ध्वाधर ऊपर फेंकी गई कोई गेंद घर्षण के कारण ही हमारे पास वापस लौटती है
D. घर्षण के कारण ही हम किसी गतिशील वाहन को ब्रेक लगाकर रोकते हैं

इनमें सही उदाहरण हैं

  • C, D और A
  • A, B और C
  • D, A व B
  • B, C और D

उत्तर : 2

प्रश्न. एक पश्मीना शाल लगभग गर्म होती है तथा एक साधारण पशमीना शाल को बुनने साधारण स्वेटरों के बराबर हेतु – घण्टों का समय लगता है।

  • 06, 200
  • 10, 200
  • 10, 250
  • 06,250

उत्तर : 2

प्रश्न. एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों में पर्यावरण अध्ययन को उच्च प्राथमिकता और स्थान दिया गया है।

  • अधिक संख्या में अभ्यास प्रश्नों को शामिल करने के लिए।
  • विषय की आधारभूत संकल्पनाओं की व्याख्या करने के लिए
  • चिन्तन और विस्मय के लिए शिक्षार्थियों को अवसर उपलब्ध कराने के लिए
  • तकनीकी शब्दावली की सटीक परिभाषाएँ उपलब्ध कराने के लिए

उत्तर : 3

प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य पुस्तकों में कविताओं और कहानियों को शामिल करने का निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य नहीं है?

  • शिक्षार्थियों में कल्पनाशीलता और सृजनात्मक योग्यता को बढ़ावा देना
  • विषय में रुचि का विकास करना
  • नित्य और एकरस विषय-वस्तु में बदलाव करना
  • शिक्षार्थियों को आनन्द और मजा उपलब्ध कराना

उत्तर : 4

प्रश्न. ‘पर्यावरण अध्ययन की एक अच्छी पाठ्यचर्या को बच्चे के ” प्रति सही, जीवन के प्रति सही और विषय के प्रति सही होना चाहिए।’ पाठ्यचर्या की निम्नलिखित विशेषताओं में से कौन-सी उपरोक्त आवश्यकता को पूरा नहीं करती?

  • यह शब्दावली और परिभाषाओं पर अधिक बल देती हैं
  • यह भय एवं पूर्वाग्रहों से देती है मुक्त होने के मूल्य को बढ़ावा
  • यह विषय को एक सामाजिक प्रक्रम के रूप में देखने के लिए शिक्षार्थियों हेतु आवश्यक है
  • यह शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया पर अधिक बल देती है

उत्तर : 1

प्रश्न. नलिनी कक्षा III के शिक्षार्थियों को ‘जानवर हमारे साथी’ प्रकरण से परिचित कराना चाहती है। प्रकरण को और अधिक रोचक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी युक्ति सर्वाधिक उपयुक्त होगी?

  • शिक्षार्थियों को पाठ्य पुस्तक में जानवरों के दिए गए चित्रों को देखने के लिए कहना
  • विभिन्न जानवरों के चित्रों को प्रदर्शित करने वाले चार्ट का प्रयोग करना
  • विभिन्न जानवरों के चित्रों को श्यामपट्ट पर बनाना
  • जानवरों तथा उनकी उपयोगिता पर आधारित फिल्म प्रदर्शित करना

उत्तर : 4

प्रश्न. कक्षा में एक प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया होती है जब शिक्षक बच्चों के ज्ञान को पढ़ाई जानी वाली नई संकल्पना के साथ जोड़ने में सहायता करता है। इसके पाश्र्व में निहित उद्देश्य है। को बढ़ावा देना।

  • शिक्षार्थी-स्वायत्तता
  • पुनर्बलन
  • ज्ञान का सहसंबंध और हस्तांतरण
  • वैयक्तिक भिन्नताओं

उत्तर : 3

प्रश्न. रोहन के विद्यालय में एक विज्ञान प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया था। इसका आयोजन एक उद्देश्य के साथ किया गया था। आपके विचार से कौन-सा उद्देश्य सर्वाधिक उपयुक्त है?

  • विद्यालय का नाम प्रसिद्ध करना
  • अभिभावकों को सन्तुष्ट करना
  • विभिन्न व्यवसायों के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करना
  • शिक्षार्थियों के लिए सृजनात्मक माध्यम उपलब्ध कराना

उत्तर : 4

प्रश्न. कक्षा V की एनसीईआरटी की पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य पुस्तक में प्रत्येक पाठ के अन्त में एक खण्ड को शामिल किया गया है ‘हम क्या समझे’ यह सुझाव दिया गया है कि इस खण्ड में शामिल प्रश्नों के उत्तर का सही या गलत के रूप में आकलन नहीं किया जाएगा। यह परिवर्तन इसलिए किया गया है, क्योंकि

  • यह आकलन में विषयनिष्ठता को कम करता है
  • इस स्तर पर बच्चे सही उत्तर नहीं लिख सकते
  • यह आकलन में शिक्षकों की सुविधा बढ़ाता है
  • यह जानने में शिक्षक की सहायता करता है कि बच्चे कैसे सोख रहे है?

उत्तर : 4

प्रश्न. निदान के पश्चात कोई डॉक्टर रोगी से यह कहता है कि उसके खून में हीमोग्लोबिन की कमी है, तो उस रोगी को आयरन को कमी को पूरा करने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए?

  • आंवला हरी पत्तेदार सब्जियाँ, गुड़
  • चावल, चीनी, आंवला
  • हरी पत्तेदार सब्जियाँ, गेहूं, अंतरा
  • गुड़, नीबू, मटर

उत्तर : 1

प्रश्न. निरीक्षण विधि की विशेषता नहीं है

  • यह एक मनोवैज्ञानिक विधि है
  • यह प्रत्यक्ष अनुभवी पर आधारित है।
  • यह एक बाल केन्द्रित विधि है, जिसमें शिक्षक एक प्रशासक के रूप में होता है
  • यह विधि विभिन्न सर्वेक्षणों द्वारा अपनायी जाती है

उत्तर : 3

प्रश्न. प्रयोगशीलता, खोजना, जाँच-पड़ताल और प्रश्न पूछना पर्यावरण अध्ययन के सक्रिय अधिगम के अनिवार्य तत्वों का निर्माण करते हैं। एक शिक्षक ‘खाना, जो हमें खाना चाहिए? की संकल्पना के बारे में बताने के लिए निम्नलिखित गतिविधियों की व्यवस्था करता है

  • प्रकरण पर एक वीडियो दिखाता है
  • श्यामपट्ट पर उस प्रकार के सभी भोज्य पदार्थों के चित्र बनाता है
  • विभिन्न भोज्य पदार्थों के उदाहरण देता है, प्रत्येक में अनिवार्य तत्व बताता है
  • शिक्षार्थियों से कहता है कि सभी सम्भावित स्रोतों से सम्बन्धित जानकारी एकत्र करें उपरोक्त चार गतिविधियों में से कौन-सी सक्रिय अधिगम को सन्तुष्ट करती है?

उत्तर : 4

प्रश्न. पक्षी अपनी गर्दन बहुत अधिक हिलाते हैं। इसका कारण है कि

  • उनके कान पंखों से ढके होते हैं,
  • उड़ सकते हैं
  • पक्षियों की आँखों की पुतली घूम नहीं सकती
  • पक्षियों की आंख छोटी होती है

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘गिर’ राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित है?

  • राजस्थान में
  • मध्य प्रदेश में
  • गुजरात में
  • महाराष्ट्र में

उत्तर : ??

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें