UPTET Enviromental Study Practice Set 08 : UPTET की परीक्षा रद्द होने के बाद बोर्ड की तरफ से नई परीक्षा तिथि की घोषणा की जा चुकी है। UPTET की नई परीक्षा तिथि 23 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसलिए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।
ऐसे में इस लेख के जरिए पर्यावरण अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से कर लें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।

UPTET Enviromental Study Practice Set 08
प्रश्न : कौन-सी गैस अधिकतम भूमण्डलीय तापमान वृद्धि के लिए उत्तरदायी है?
- क्लोरोफ्लोरोकार्बन
- कार्बन डाइऑक्साइड
- मेथेन
- नाइट्रस ऑक्साइड
उत्तर : 2
प्रश्न : घरेलू मवेशी तथा भेड़ किस हरितग्रह गैस के उत्पादन के लिए उत्तरदायी हैं?
- ओजोन
- नाइट्रस ऑक्साइड
- मेथेन
- क्लोरोफ्लोरोकार्बन
उत्तर : 3
प्रश्न : वनों के कटान के प्रमुख परिणाम हैं
I. वन्य प्राणियों के प्राकृतिक आवास का विनाश
II. जल-चक्रण पर प्रभाव
III. मृदा अपरदन
उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही है?
- केवल I
- केवल III
- I और II
- I, II और III
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्न में रबी की फसलें हैं।
- धान, चना
- गेहूँ, मक्का
- चना, गेहूँ
- मक्का, धान
उत्तर : 3
प्रश्न : पौधों को वायुमण्डल का शुद्धिकारक कहा जाता है, क्योंकि इसमें होती है
- श्वसन की क्रिया
- वाष्पोत्सर्जन की क्रिया
- प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया
- ये सभी
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘तरुण भारत संघ के राजेन्द्र सिंह को किस कार्य के लिए मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया?
- जल संरक्षण
- वनों के संरक्षण
- सामुदायिक वानिकी
- सौर ऊर्जा
उत्तर : 1
प्रश्न : नदी-मुहानों के लक्षण हैं
- ताजा एवं खारा जल
- अधिक उत्पादकता
- समृद्ध जैव-विविधता
- ये सभी
उत्तर : 4
प्रश्न : खाद्य शृंखला द्वारा घातक रसायनों की निरन्तर बढ़ती मात्रा कहलाती है।
- पारिस्थितिक सन्तुलन
- जैव-सान्द्रण
- खाद्य स्तर
- जैव- अपघटन
उत्तर : 2
प्रश्न : केदारनाथ अभयारण्य निम्न के लिए जाना जाता है
- बाघों के लिए
- हाथियों का लिए
- पक्षियों के लिए
- कस्तूरी मृग के लिए
उत्तर : 4
प्रश्न : आर्टिक मरुस्थल किसका दूसरा नाम है?
- टुण्ड्रा
- टैगा
- सवाना
- स्टेपीज
उत्तर : 1
प्रश्न : मीजोजोइक युग निम्न प्राणियों का युग माना जाता है
- उभयचर जीवों का
- सरीसृप जीवों का
- स्तनधारी जीवों का
- पक्षियों का
उत्तर : 2
प्रश्न : चेर्नोबिल दुर्घटना किससे सम्बन्धित हैं?
- भूकम्प
- भूस्खलन
- नाभिकीय दुर्घटना
- अम्लीय वर्षा
उत्तर : 3
प्रश्न : किस मृदा में जल धारण क्षमता अधिक होती है?
- दोमट
- बलुई
- चिकनी
- बारीक बालू
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘भारत में हरित क्रान्ति का जनक’ कहा जाता है?
- प्रो. बीरबल साहनी को
- डॉ. एम एस स्वामीनाथन को
- प्रो. एम ओ पी आयंगर को
- डॉ वी कुरियन को
उत्तर : 2
प्रश्न : बर्फ पर अण्डे देने वाला पक्षी है
- आर्कटिक टर्न
- हमिंग बर्ड
- एलबैट्रास
- पेंग्विन
उत्तर : 4
प्रश्न : भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक के मौलिक कर्त्तव्य के रूप में पहचान कराता है?
- अनुच्छेद 42
- अनुच्छेद 51A
- अनुच्छेद 48A
- अनुच्छेद 20
उत्तर : 2
प्रश्न : वन संरक्षण अधिनियम के अनुसार किसकी खेती गैर-वन्य गतिविधि है ?
- चाय
- शहतूत
- खड़
- ये सभी
उत्तर : 4
प्रश्न : वायुमण्डल का कौन-सा भाग प्रकाश की पराबैगनी (UV) किरणों को पृथ्वी की सतह पर आने से रोकता है?
- समतापमण्डल
- मध्यमण्डल
- क्षोभमण्डल
- आयनमण्डल
उत्तर : 1
प्रश्न : सभी बच्चों को पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण तथा सीखने के लिए प्रत्येक शिक्षण कक्ष में आवश्यकताएँ हैं
- संज्ञानात्मक/आयु उपयुक्त पाठ्यक्रम
- अनुकूल तथा धमकी रहित परिवेश
- स्कूल आधारित आकलन तथा आख्या प्रस्तुत करना
- उपरोक्त सभी
उत्तर : 4
प्रश्न : पर्यावरण अध्ययन के सीखने के मुख्य प्रशिक्षण संकेतांक हैं
- पर्यवेक्षण तथा रिपोर्टिंग
- अभिव्यक्ति, व्याख्या और वर्गीकरण
- पूछताछ, विश्लेषण और प्रयोग
- उपरोक्त सभी
उत्तर : 4
प्रश्न : प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य पुस्तक में निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता नहीं होनी चाहिए?
- यह प्राकृतिक और समाज-सांस्कृतिक परिवेश को एकीकृत तरीके से प्रस्तुत करती है
- यह शिक्षार्थियों की वैविध्यपूर्ण पृष्ठभूमि की जरूरतों को पूरा करती है
- यह वास्तविक कहानियों और घटनाओं को शामिल करती है
- यह परिभाषाओं और अमूर्त अवधारणाओं की व्याख्या करने पर ध्यान केन्द्रित करती है
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘भूतापीय ऊर्जा’ किस प्रकार का संसाधन है?
- पारम्परिक, नवीनीकृत
- अपारम्परिक, अनवीनीकृत
- अपारम्परिक, नवीनीकृत
- पारम्परिक, अनवीनीकृत
उत्तर : 3
प्रश्न : जल चक्र को नियन्त्रित करता है
- घास स्थल
- वन
- प्लवक
- उपरिरोही
उत्तर : 2
प्रश्न : खाद्य, प्रकाश तथा स्थान के लिए अधिक संघर्ष होता है
- नजदीकी सम्बन्धित जातियों के मध्य जो एक ही स्थान में ठग रही हो
- नजदीकी सम्बन्धित जातियों के मध्य जो भिन्न स्थानों में उग रही हो
- दूर से सम्बन्धित जातियों के मध्य जो एक ही स्थान में उग रही हैं
- दूर से सम्बन्धित जातियों के मध्य जो भिन्न स्थानों में उग रही हैं
उत्तर : 1
प्रश्न : पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण हेतु निम्न में से कौन-सा उद्देश्य आवश्यक नहीं है?
- भौतिक और सामाजिक पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना
- विज्ञान के आधारभूत प्रत्ययों और सिद्धान्तों को रटकर याद कर लेना
- पर्यावरण को खोजने (जानने) के अवसर प्रदान करना
- अवलोकन, मापन, भविष्य कथन और वर्गीकरण जैसे कौशलों का विकास करना
उत्तर : 2
प्रश्न : पेड़ों की कटाई घटाती है
- वर्षा
- मृदा अपरदन
- भूस्खलन
- ये सभी
उत्तर : 1
प्रश्न : प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन में मानव समुदाय सीखने-सिखाने का एक महत्त्वूर्ण संसाधन है, क्योंकि
- यह वास्तविक स्थितियों में सीखने के अवसर उपलब्ध कराता है
- यह आसानी से उपलब्ध होने वाला संसाधन है
- इसमें समझदार और बुजुर्ग व्यक्ति होते हैं
- उपरोक्त सभी अवसर प्राप्त होते हैं
उत्तर : 4
प्रश्न : हैजा एवं आन्त्र ज्वर के कारण है
- कीड़े
- विषाणु
- जीवाणु
- कवक
उत्तर : 3
प्रश्न : भागीरथी नदी का उद्गम स्थल है
- पिण्डारी ग्लेशियर
- सतोपन्थ ग्लेशियर
- गंगोत्री ग्लेशियर
- चौराबारी झील
उत्तर : 3
प्रश्न : मिनिमाटा रोग प्रदूषण जनित रोग है, जो परिणाम है
- समुद्र में बिखरे तेल का
- वायुमण्डल में आर्सेनिक जमा होने का
- औद्योगिक पारा व्यर्थ को पानी में छोड़ने का
- मनुष्य के कार्बनिक व्यर्थ को पीने के पानी में छोड़ने का
उत्तर : ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
C
C
Ws cccccsanham
C
C
C
C
B
C
SW
3333
C
2
C
3
3
C
Murcury
Option C is right
3
3
3 right
3
2
2
4