UPTET Cut Off : प्रशिक्षण परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने यूपीटीईटी के लिए आवेदन की शुरुआत 7 अक्टूबर 2021 को थी, तथा काफी सारे अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया है। इसके लिए परीक्षा अब 23 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाली है, और अब एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट – https://updeled.gov.in/ पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएंगे कि यूपीटेट परीक्षा में सफल होने के लिए आपको न्यूनतम कितने अंको की आवश्यकता होगी।

UPTET परीक्षा तिथि
UPTET की परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को होगा, यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में 10 से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर और 2.30 से पांच बजे तक दूसरी पाली में जूनियर स्तर की परीक्षा होगी।
यूपीटीईटी कटऑफ (UPTET Cut Off) – योग्यता अंक
- UPTET Cut Off (सामान्य) : सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को इसे उत्तीर्ण करने के लिए UPTET परीक्षा में कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत) प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
- UPTET Cut Off (आरक्षित) : आरक्षित श्रेणी के छात्रों को UPTET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 82.5 अंक (55 प्रतिशत) प्राप्त करने की आवश्यकता है। उम्मीदवार परीक्षा में अधिकतम अंक 150 प्राप्त कर सकते हैं। नीचे सारणी के जरिए आप कटऑफ की जानकारी बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।
श्रेणी | UPTET Cut Off प्रतिशत | UPTET Cut off अंक |
---|---|---|
General | 60% | 90 |
SC/ST/OBC/Ex-S/PwD | 55% | 82.5 |
नीचे श्रेणी की मदद से आप आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के UPTET Cut Off के बारे में और भी विस्तार से समझ पाएंगे –
श्रेणी | UPTET Cut Off Marks | न्यूनतम योग्यता अंक |
---|---|---|
General/ EWS | 60% | 90 |
Other Backward Classes (OBC) | 55% | 82.5 |
Scheduled Caste (SC) | 55% | 82.5 |
Scheduled Tribe (ST) | 55% | 82.5 |
UPTET की वैधता
UPTET की वैधता अब जीवनभर के लिए वैध है, इससे पहले UPTET की वैधता सिर्फ 5 साल की थी, लेकिन अब इसमें बदलाव करके इसे आजीवन वैध कर दिया गया है।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
UPTET कटऑफ न्यूनतम अंक है जो उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए स्कोर करने की आवश्यकता होती है।
UPTET कटऑफ रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी किया जाता है।
सामान्य श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को यूपीटीईटी कटऑफ पर विचार करने के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत कुल प्राप्त करने की आवश्यकता है।
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगी होगी, UPTET परीक्षा से जुड़े ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट्स के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।