UPTET Cut Off 2022: प्रशिक्षण परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने यूपीटीईटी के लिए आवेदन की शुरुआत 7 अक्टूबर 2021 को हुई थी, तथा काफी सारे अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था। इसके लिए परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित हो चुकी है।
इस परीक्षा की उत्तर कुंजी हाल ही में जारी की जा चुकी है, और इस परीक्षा का रिजल्ट भी कुछ दिनों बाद जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएंगे कि यूपीटेट परीक्षा में सफल होने के लिए आपको न्यूनतम कितने अंको की आवश्यकता होती है।
UPTET परीक्षा तिथि
UPTET की परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को हुआ था, यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई गई, पहली पाली में 10 से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर और 2.30 से पांच बजे तक दूसरी पाली में जूनियर स्तर की परीक्षा आयोजित कराई गई।
यूपीटीईटी कटऑफ (UPTET Cut Off) – योग्यता अंक
- UPTET Cut Off (सामान्य वर्ग): सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को इसे उत्तीर्ण करने के लिए UPTET परीक्षा में कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत) प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
- UPTET Cut Off (आरक्षित): आरक्षित श्रेणी के छात्रों को UPTET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 82.5 अंक (55 प्रतिशत) प्राप्त करने की आवश्यकता है। उम्मीदवार परीक्षा में अधिकतम अंक 150 प्राप्त कर सकते हैं। नीचे सारणी के जरिए आप कटऑफ की जानकारी बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।
श्रेणी | UPTET Cut Off प्रतिशत | UPTET Cut off Marks |
---|---|---|
General | 60% | 90 |
SC/ST/OBC/Ex-S/PwD | 55% | 82.5 |
नीचे श्रेणी की मदद से आप आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के UPTET Cut Off 2022 के बारे में और भी विस्तार से समझ पाएंगे –
श्रेणी | UPTET Cut Off Marks | न्यूनतम योग्यता अंक |
---|---|---|
General/ EWS | 60% | 90 |
Other Backward Classes (OBC) | 55% | 82.5 |
Scheduled Caste (SC) | 55% | 82.5 |
Scheduled Tribe (ST) | 55% | 82.5 |
जानें UPTET Cut Off Marks चेक करने विधि
आपको बता दें कि बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जिलेवार यूपीटेट कट ऑफ प्रकाशित करेगा, ऐसे में UPTET रिजल्ट के घोषित होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट पर जा सकते हैं और कट-ऑफ की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा नीचे दिए गए चरणबद्ध तरीके से आप यूपीटीईटी कट ऑफ अंक देख सकते हैं।
- यूपीटेट रिजल्ट के जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस अनुभाग में तब आपको यूपीटीईटी कट ऑफ 2021 के लिए एक लिंक दिखाई देगा।
- इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें और आपको जिलेवार मेरिट सूची पेज पर भेज दिया जाएगा।
- अब अपने जिले की मेरिट सूची डाउनलोड करें, इस तरह से आप मेरिट सूची के नीचे अपने जिले के लिए श्रेणी-वार कट ऑफ पा सकते हैं।
जानें कब आ सकता है UPTET का रिजल्ट
UPTET की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद 1 फरवरी 2022 तक का समय अभ्यर्थियों को इस संबंध में आपत्ति दर्ज करने का समय दिया जाएगा। छात्रों की आपत्तियों के विश्लेषण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार होगी, जिसके आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट की तिथि की बात करें तो फाइनल आंसर की 23 फरवरी को और रिजल्ट 25 फरवरी को जारी होने थे, मगर यह समय पर जारी नहीं किए जा सके।
इसके अलावा बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट डेट और टाइम की कोई नई सूचना नहीं दी है, ऐसे में जो उम्मीदवार यूपीटीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वह लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें. आने का अनुमान है, रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे बोर्ड की वेबसाइट updeled.gov.in पर चेक कर सकेंगे।
UPTET की वैधता
UPTET की वैधता अब जीवनभर के लिए वैध है, इससे पहले UPTET की वैधता सिर्फ 5 साल की थी, लेकिन अब इसमें बदलाव करके इसे आजीवन वैध कर दिया गया है।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
UPTET कटऑफ न्यूनतम अंक है जो उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए स्कोर करने की आवश्यकता होती है।
न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को यूपीटीईटी पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद, वे इसे जिला शिक्षा बोर्ड के कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे।
UPTET परीक्षा पास करने के बाद, उम्मीदवारों को एक पात्रता प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। UPTET स्कोरकार्ड उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षण नौकरियों में आवेदन करने के लिए मान्य होता है।
सामान्य श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को यूपीटीईटी कटऑफ पर विचार करने के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत कुल प्राप्त करने की आवश्यकता है।
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई UPTET Cut Off 2022 से जुड़ी यह जानकारी अच्छी लगी होगी, यूपीटेट परीक्षा से जुड़े ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट्स के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
SC category see upper primary me 83hai pas hai
OBC category se upper primary me 82 hai pas hai
Kya uptet me OBC category se 83 marks hai to pass hai ya nhi
As
As
Kya hum obc wale 72 number par pass ho sakte hai
No 82 pr passing h
HA
Upper primary level aale kitne pass hote hai
OBC cast 82 par pas hai ki nahi
Ha
Haa 👍