CTET/UPTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 19 : UPTET परीक्षा में जानें से पहले इन 30 प्रश्नों को जरूर पढ़कर जाएं

CTET/UPTET Social Science Practice Set 19 : CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा कैंसिल होने के बाद अभी तक नई परीक्षा तिथि को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई अधिकारी नोटिस नहीं निकाला गया है। लेकिन यह संभावना जताई जा रही है की जनवरी के अंतिम सप्ताह में कराई जा सकती है। अतः इसको देखते हुए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।

ऐसे में इस लेख के जरिए सामाजिक अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से करें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।

UPTET/CTET Social Science Practice Set 19
UPTET/CTET Social Science Practice Set 19

CTET/UPTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 19

प्रश्न. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (2005) सामाजिक विज्ञान के सन्दर्भ में सुझाती है कि बच्चे के विद्यालयी जीवन का मेल

  • किताबी ज्ञान से जुड़ा होना चाहिए
  • शिक्षकों की अपेक्षाओं के साथ होना चाहिए,
  • कक्षा के जीवन से होना चाहिए
  • बाहर के जीवन के साथ होना चाहिए

उत्तर : 4

प्रश्न. उच्च प्राथमिक स्तर पर भूगोल के शिक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सबसे अधिक उपयोगी है?

  • कहानी सुनाना
  • परिचर्चा
  • वाद-विवाद
  • क्षेत्र भ्रमण

उत्तर : 4

प्रश्न. उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन की पाठ्य पुस्तक का शिक्षण निम्नलिखित में से किस एक उपागम पर बल देता है?

  • रट करके सीखना
  • अवधारणाओं के संश्लेषण से सीखना
  • वास्तविक जीवन की स्थितियों में सीखना
  • परिभाषाओं द्वारा सीखना

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘विभिन्न प्रकार के बाजार’ विषय को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी परियोजना सबसे अधिक उचित होगी?

  • दुकानदारों के उत्पादों को खदीदने व बेचने के दामों की तुलना करना
  • कक्षा-कक्ष में बाजारों से खरीदे हुए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाना
  • अखबारों और पत्रिकाओं से बाजार पर कोलाज तैयार करना
  • शापिंग मॉल में बेचे जाने वाले उत्पादों को देखने के लिए जाना

उत्तर : 1

प्रश्न. अशोक के अधिकतर अभिलेख निम्नलिखित लिपियों में से किसमें लिखे गए थे?

  • तमिल
  • ओचिकी
  • देवनागरी
  • ब्राह्मी

उत्तर : 4

प्रश्न. कुछ आरम्भिक हिन्दू मन्दिरों में एक हॉल होता था जहाँ लोग इकट्ठा हो सकते थे। इस स्थान को कहा जाता था

  • ग्रामभोजका
  • प्रदक्षिणा पथ
  • गर्भगृह
  • मण्डप

उत्तर : 4

प्रश्न. विनयपिटक ग्रन्थ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?

  • जरतुश्त के विचार
  • बौद्ध संघ के नियम
  • संस्कृत व्याकारण
  • महावीर के उपदेश

उत्तर : 2

प्रश्न. राजा हर्षवर्धन के दरबारी कवि बाणभट्ट ने उनकी जीवनी ‘हर्षचरित’ निम्नलिखित भाषाओं में से किसमें लिखी?

  • प्राकृत
  • हिन्दी
  • उर्दू
  • संस्कृत

उत्तर : 4

प्रश्न. जैन और बौद्ध भिक्षु-भिक्षुणियों के लिए आरम्भिक ‘विहार’ बने होते थे

  • मिट्टी के
  • लकड़ी के
  • पत्थर के
  • ईटों के

उत्तर : 3

प्रश्न. कन्नौज पर लम्बे समय तक ‘त्रिपक्षीय संघर्ष किन तीन राजवंशों के बीच चला?

  • गुर्जर-प्रतिहार, राष्ट्रकूट और चोल
  • पाल, राष्ट्रकूट और गुर्जर प्रतिहार
  • गुर्जर-प्रतिहार, पाल और चोल
  • राष्ट्रकूट, चोल और पाल

उत्तर : 2

प्रश्न. सूफी मत के अनुसार ‘खानकाहों’ से अभिप्राय है

  • वे स्थान जहाँ सूफी सन्त बैठकों का आयोजन करते थे
  • एक विशेष प्रकार का गाना
  • नाम का गुणमान करना
  • नीति-कक्षाओं पर चर्चा

उत्तर : 1

प्रश्न. दिल्ली सल्तनत के सुल्तानों के लिए लिखी गई तवारीख के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है?

  • तवारीख के लेखक शासकों को अच्छे शासन की आवश्यकता और न्यायसंगत शासन पर बल देते थे
  • लेखकों द्वारा तवारीख सुल्तानों से ढेर सारे इनाम पाने के लिए नहीं लिखी गई
  • ये दिल्ली सल्तनत की प्रशासनिक भाषा उर्दू में लिखी गई
  • तवारीख उन लोगों द्वारा लिखी गई जो शायद ही नगरों में रहे

उत्तर : 1

प्रश्न. उन्नीसवीं सदी में निम्नलिखित में से किसने कुरान शरीफ की आयतों का हवाला देकर महिलाओं की शिक्षा के लिए तर्क किया?

  • रूकैया सखावत हुसैन
  • मुमताज अली
  • सैय्यद अहमद खाँ
  • जियाउद्दीन बरानी

उत्तर : 1

प्रश्न. कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों को खुली पुस्तक अभ्यास करवाने के उचित कारण को चुनिए ।

  • बिना तैयारी के विद्यार्थियों का मूल्यांकन करना
  • पाठ्य भाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करना
  • पाठ को विस्तृत रूप से याद कराना
  • पाठ को किसी विशिष्ट प्रश्नों के सन्दर्भ में पढ़ना

उत्तर : 4

प्रश्न. सामाजिक विज्ञान के विषयों के अध्ययन का महत्व इसलिए है क्योंकि बच्चे इससे……..।

  • लोकतन्त्र के बारे में विस्तार से सीख सकते हैं।
  • समाज और उसके पर्यावरण को समझ सकते हैं।
  • भूत की घटनाओं का मूल्यांकन कर सकते हैं।
  • प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित कर सकते हैं।

उत्तर : 2

प्रश्न. सामाजिक विज्ञान के शिक्षण में चित्र कथा पट के । प्रयोग के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारण क्या है?

  • एकपक्षीय सूचना प्रदान करना
  • दिए गए वृतान्त पर चर्चा को प्रोत्साहित करना
  • घटनाओं का वर्णन करना
  • पाठ्य पुस्तकों को आकर्षक बनाना

उत्तर : 2

प्रश्न. भारतीय संसद की भूमिका एवं कार्यप्रणाली की समझ को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा सबसे उचित क्रियाकलाप है?

  • युवा संसद का आयोजन
  • विषय-वस्तु का पठन
  • कार्यो एवं जिम्मेदारियों का प्रवाह आरेख
  • संसद के अवरोध पर समाचार पत्र के लेखन पर चर्चा

उत्तर : 1

प्रश्न. एक शिक्षिका विद्यार्थियों को सुझाव देती हैं कि वे एक तालिका बनाएँ, जिसमें उनके द्वारा एक सप्ताह में उपयोग किए जाने वाले पानी की बाल्टियों की संख्या | सर्वे क लिखी गई हो। इस गतिविधि के बाद, वे पानी के प्रयोग और संरक्षण के बारे में चर्चा शुरू करती हैं। शिक्षिका कक्षा में किस प्रकार के अधिगम को प्रोत्साहित कर रही हैं?

  • निगमनात्मक विधि
  • समस्या समाधान विधि
  • वृत्त अध्ययन विधि
  • पूछ-ताछ विधि

उत्तर : 3

प्रश्न. सबसे उचित विकल्प को रिक्त स्थान में भरिए। ज्ञान और विचारों को व्यवस्थित करने के लिए। अवधारणात्मक संसाधनों में सारांश, और सम्मिलित हैं। समय रेखा,

  • शिक्षक प्रतिरूपण और दण्ड-आरेख
  • स्मरण संकेत और समीक्षा प्रश्न
  • सूचना मानचित्र और अवधारणा मानचित्र
  • अन्वेषणात्मक सॉफ्टवेयर और प्रश्न-बैंक

उत्तर : 3

प्रश्न. क्रिया-कलाप आधारित प्रश्न सामाजिक विज्ञान के पाठ को

  • आनन्ददायी बनाते हैं
  • विवादास्पद बनाते हैं
  • विस्तृत बनाते है
  • लम्बा बनाते हैं

उत्तर : 1

प्रश्न. सामाजिक समस्याओं की सामझदारी को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से सबसे उचित विधि कौन-सी है?

  • चलचित्र प्रदर्शन
  • चित्र निबन्ध
  • भूमिका निर्वाह
  • वृत्त अध्ययन

उत्तर : 4

प्रश्न. एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों को सरकारी परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्राथमिक स्त्रोतों के माध्यम से देना चाहती हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी योजना अनुपयुक्त होगी?

  • विद्यार्थियों के पड़ोस में लागू होने वाली योजनाओं पर सर्वे
  • विद्यार्थियों के पड़ोस में लागू होने वाली परियोजनाओं पर हुए खर्च पर एक रिपोर्ट
  • सरकारी परियोजनाओं पर पुस्तक की समीक्षा
  • एक खण्ड विकास अधिकारी के साथ साक्षात्कार

उत्तर : 1

प्रश्न. सामाजिक विज्ञान पर निम्नलिखित में से एक उचित और अर्थपूर्ण दत्त अभ्यास को चुनिए।

  • पाठ्य पुस्तकों में से सही उत्तर ढूंढ़ना
  • पिछले वर्ष का अभ्यास
  • अवधारणाओं के परीक्षण का एक मौलिक अभ्यास
  • पठन सामग्री का सार

उत्तर : 1

प्रश्न. लोकतान्त्रिक संस्थाओं के प्रति विद्यार्थियों में दोषदर्शिता को रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौन-से दो विकल्प सबसे उचित होंगे?

I. आदर्श कार्यप्रणाली एवं सिद्धान्तों पर बल देना।
II. संस्थानों के बदलाव में असम्भावनाओं को इंगित करना।
III. सामाजिक विषमता की अपरिहार्यता पर बल देना
IV. जागरूक जनता की भूमिका को इंगित करना।

  • दोनों III और IV
  • दोनों III और IV
  • दोनों I और II
  • दोनों I और IV

उत्तर : 4

प्रश्न. उच्च प्राथमिक स्तर के सामाजिक विज्ञान की कक्षा में लैंगिक भूमिका पर विद्यार्थियों को बातचीत को प्रोत्साहित करने के लिए सबसे उत्तम विधि निम्नलिखित में से कौन-सी हैं?

  • प्रदर्शनी में जाना
  • विद्यार्थियों द्वारा इन्टरनेट में बना
  • अनुभवों पर निर्देशित चर्चा
  • विशेषज्ञ द्वारा व्याख्यान

उत्तर : 3

प्रश्न. पोर्टफोलियों सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन का एक महत्वपूर्ण माध्यम है क्योंकि यह

  • विद्यार्थियों में कौशल के विकास को इंगित करता है
  • अनिवार्य है
  • क्रियान्वित करना सरल होता है
  • न्यूनतम सूचना प्रदान करता है

उत्तर : 1

प्रश्न. जब आप विद्यार्थियों को एक ऐतिहासिक स्मारक महिलाओं के दिखाते है तब आप उन्हें किस प्रकार के अधिगम के स्त्रोत से सीखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं?

  • लेखा-चित्र कला संसाधन
  • पारम्परिक लोक संसाधन
  • प्राथमिक स्त्रोत
  • पाठ्य स्रोत

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘कल्पना कीजिए कि आपकों श्रीरंगपट्टनम के युद्ध और टीपू सुल्तान की मौत के बारे में खबर देने वाले दो पुराने अखवार मिलते है। एक अखबार ब्रिटेन का है। और दूसरा मैसूर का है। दोनों अखबारों के लिए इन घटनाओं के बारे में एक-एक सुख लिखिए।’ कक्षा 8 के इतिहास की पाठ्य पुस्तक में इस क्रियाकलाप को शामिल करने का क्या कारण है?

  • ब्रिटेन द्वारा राज्य में मिलाए जाने का अभिलेख तैयार करना
  • लोगों को ब्रिटिश नीतियों के बारे में बताना
  • विद्यार्थियों में लिखने के कौशल को विकसित करना
  • विद्यार्थियों में विचारों की विविधता की अवधारण को समाविकसित करना

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन लोकतन्त्र के सम्बन्ध में गलत है?

  • लोकतंत्र में एक शासक के पास देश पर शासन करने की सम्पूर्ण ताकत होती है
  • लोकतन्त्र में लोग लिए गए निर्णयों पर प्रश्न उठा सकते हैं
  • लोकतन्त्र में देश के नागरिकों को अपनी पसन्द को नेता चुनने को छूट होती है
  • लोकतन्त्र में नागरिकों को कुछ स्वतन्त्रताएँ प्राप्त होती हैं

उत्तर : 1

प्रश्न. अभियानों के फलस्वरूप महिलाओं के संरक्षण के लिए नए कानून बने। निम्नलिखित प्रताड़नाओं में से किस एक के कारण महिलाओं को संरक्षित करने के लिए 2006 में एक कानून बना?

  • बच्चों के साथ दुर्व्यवहार
  • असमान वेतन
  • यौन प्रताड़ना
  • घरेलू हिंसा

उत्तर : 4

प्रश्न. संचार माध्यम के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा गलत है?

  • जनसंचार का लोगों तक जानकारी पहुँचाना एक महत्वपूर्ण कार्य है
  • संचार माध्यम की कार्यप्रणाली में नियमित सरकारी हस्तक्षेप रहता है
  • विज्ञापनों द्वारा धन कमाया जाता है।
  • जनसंचार द्वारा उपयोग में लायी जाने वाली तकनीकें बदलती रहती है

उत्तर : 2

प्रश्न. समाचार चैनल पर विज्ञापन का मूल्य निर्भर होता है ?

  • बड़े व्यापारिक घरानों पर
  • कम्पनी क्षेत्र पर
  • चैनल की लोकप्रियता पर
  • दर्शकों की माँग पर
कमेन्ट करें