UPTET / CTET Hindi भाषा प्रैक्टिस सेट 9 : पिछली बार परीक्षा में आए थे ये 30 महत्वपूर्ण प्रश्न

UPTET / CTET Hindi Language Previous Year Important Question : UPTET की परीक्षा 28 नवम्बर को एवं CTET की परीक्षाएं जनवरी में आयोजित होने वाली हैं जिसके लिए परीक्षार्थी कई महीनों से अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। फ़िलहाल तैयारी का आखिरी पड़ाव चल रहा है, ऐसे में परीक्षार्थियों को नीचे दिए गए UPTET / CTET Hindi Language Previous Year Important Question को अवश्य हल करना चाहिए, जिससे वे अपनी तैयारी को और भी सुनिश्चित कर सकते हैं.

हिंदी भाषा के इस प्रैक्टिस सेट में 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन किया गया है, जो इस साल होने वाली परीक्षा में भी आ सकते हैं। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से करें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें.

uptet ctet hindi previous year question papers
UPTET / CTET Hindi Previous Year Important Question

UPTET / CTET Hindi भाषा प्रैक्टिस सेट

प्रश्न. ‘सुत्’ शब्द को स्त्रीवाचक बनाने के लिए किस प्रत्यय का प्रयोग होगा?

  • ईय
  • इक

उत्तर : 4

प्रश्न. नाक का बाल होना।’ मुहावरे का अर्थ है?

  • अधिक समीप होना
  • कष्ट देना
  • अधिक प्रिय होना
  • पालतू होना

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘अश्व’ का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित में से कौन नहीं है?

  • घोड़ा
  • घोटक
  • कटक
  • हय

उत्तर : 3

प्रश्न. संकर शब्द किसे कहते हैं?

  • ग्रामीण भाषा का शब्द
  • संस्कृत भाषा का शब्द
  • ग्रामीण व संस्कृत भाषा के कुछ विशेष शब्द
  • दो भाषा के शब्दों से मिलकर बना शब्द

उत्तर : 4

प्रश्न. ‘जो एक स्थान पर टिक कर नहीं रहता’ वाक्य के लिए एक शब्द कौन-सा है?

  • अस्थिर
  • अडिग
  • यायावर
  • गतिशील

उत्तर : 3

प्रश्न. “बुंदेले हरबोलो के मुँह हमने सुनी कहानी थी। खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।” प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता कौन हैं?

  • माखनलाल चतुर्वेदी
  • सुभद्राकुमारी चौहान
  • सोहनलाल द्विवेदी
  • रामनरेश त्रिपाठी

उत्तर : 2

प्रश्न. ‘समास’ का अर्थ है?

  • संक्षेप
  • विच्छेद
  • विस्तार
  • नवीन अर्थ

उत्तर : 1

प्रश्न. भाषा के सम्बन्ध में उपचारात्मक शिक्षण का उद्देश्य है।

  • भाषा प्रयोग सम्बन्धी कठिनाइयों की पहचान तथा उनका निदान
  • बच्चों को व्यस्त रखना
  • बच्चों को श्रेणीवार विभक्त करना
  • बच्चों की त्रुटियों की केवल सूची बनाना

उत्तर : 1

प्रश्न. काव्य शिक्षण का उद्देश्य है?

  • भाषा में प्रयुक्त होने वाले विराम चिह्नों से परिचित कराना
  • व्याकरणिक नियमों की जानकारी देना
  • संगीत कला में निपुण बनाना
  • रसानुभूति एवं आनन्दानुभूति कराना

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्न में से किस वाक्य में विशेषण का प्रयोग हुआ है?

  • राम जाता है।
  • सीता फल खाती है।
  • मेरी गाय
  • जल्दी उठना स्वास्थ्यवर्धक होता है।

उत्तर : 3

प्रश्न. नाटक शिक्षण में कक्षाभिनय प्रणाली’ के प्रयोग से –

  • शिक्षक एवं बच्चों का समय व्यर्थ होता है।
  • पात्रानुसार बच्चों द्वारा अभिनय से सीखने की प्रक्रिया में तेजी आती है।
  • बच्चों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर : 2

प्रश्न. प्रमुख भाषायी कौशल के अन्तर्गत इनमें से कौन एक नहीं आता है?

  • सुनना
  • बोलना
  • हँसना
  • लिखना

उत्तर : 3

प्रश्न. हिन्दी दिवस मनाया जाता है?

  • 14 सितम्बर को
  • 05 सितम्बर को
  • 02 अक्टूबर को
  • 26 जनवरी को

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्न शब्द में अधिकरण-कारक का प्रयोग हुआ है –

  • वाहनारूढ
  • सत्ताधीश
  • गंगाजल
  • रेखाचित्र

उत्तर : 1

प्रश्न. किस रस को ‘रसराज’ कहा जाता है?

  • शृंगार रस
  • वीर रस
  • हास्य रस
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : 1

प्रश्न. घनानंद को किस युग का कवि माना जाता है?

  • आदिकाल
  • भक्तिकाल
  • रीतिकाल
  • भारतेंदु काल

उत्तर : 3

प्रश्न. सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन का उपनाम है

  • हरिऔध
  • निराला
  • अज्ञेय
  • गुलेरी

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘बिहारी’ के प्रसिद्ध हैं

  • कवित्त
  • सवैया
  • पद
  • दोहा

उत्तर : 4

प्रश्न. ‘पुनर्जन्म’ शब्द का सही संधि-विच्छेद है

  • पुनः + जन्म
  • पुनर् + जन्म
  • पुन् + जन्म
  • पुनः + आजन्म

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है

  • आशिर्वाद
  • आशीरवाद
  • आशीर्वाद
  • आर्शिवाद

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘को’ से किस कारक चिह्न का बोध होता है?

  • कर्म कारक
  • करण कारक
  • सम्प्रदान कारक
  • अधिकरण कारक

उत्तर : 1

प्रश्न. ‘शोक’ किस रस का स्थायी भाव है?

  • शांत
  • करुण
  • हास्य
  • वीर

उत्तर : 2

प्रश्न. ‘सूरदास’ ने किस भाषा में ‘सूरसागर’ की रचना की?

  • अवधी
  • ब्रज
  • खड़ीबोली
  • राजस्थानी

उत्तर : 2

प्रश्न. ‘दोहा’ में कितनी मात्राएँ होती हैं?

  • चौबीस
  • छब्बीस
  • अट्ठाइस
  • तीस

उत्तर : 1

प्रश्न. ‘जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो’ इस शब्द समूह के लिए एक शब्द क्या है?

  • कुलीन
  • समृद्ध
  • धनी
  • कृपण

उत्तर : 1

प्रश्न. ‘पापी’ में कौन-सा विशेषण है?

  • संख्यावाचक विशेषण
  • सार्वनामिक विशेषण
  • गुणवाचक विशेषण
  • परिमाणवाचक विशेषण

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘नवल सुन्दर श्याम शरीर की, सजल नीरद-सी कल-कान्ति थी।’ में कौन-सा अलंकार है?

  • उपमा
  • रूपक
  • श्लेष
  • उत्प्रेक्षा

उत्तर : 1

प्रश्न. ‘बीजक’ किसकी रचना है?

  • सूर
  • तुलसी
  • कबीर
  • जायसी

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘दाता’ शब्द का स्त्रीलिंग शब्द क्या है?

  • दाती
  • दातृ
  • दात्री
  • धात्री

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘लड़का पेड़ से गिरा’ में कौन-सा कारक है?

  • अपादान कारक
  • सम्प्रदान कारक
  • कर्म कारक
  • अधिकरण कारक

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

आशा करता हुं कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी, UPTET / CTET की परीक्षा से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट्स हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।