UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 15 : जैसा आप सभी को पता होगा कि CTET की परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलने वाली है, तथा इसकी परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कराई जानी है, और UPTET की परीक्षा की कोई निर्धारित तिथि का पता नहीं चला है, लेकिन इसकी परीक्षा CTET की परीक्षा होने के बाद होने की संभावना है।
ऐसे मे इस लेख के जरिये हम आपको UPTET/ CTET के परीक्षा मे पुछे गए विगत वर्षो के 30 महत्वपूर्ण हिन्दी भाषा के प्रश्नो और उनके उत्तरो से अवगत कराएंगे , जिसका अध्ययन आप अवश्य करें।
UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 15
प्रश्न : निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है
- अन्तर्राष्ट्रीय
- अन्तरराष्ट्रीय
- अन्तराष्ट्रीय
- अर्न्तराष्ट्रीय
उत्तर : 1
प्रश्न : वाक्य शुद्ध है
- मोहन और गीता गा रही है
- गीता और मोहन गा रहा है
- मोहन और गीता गा रहे हैं।
- मोहन और गीता गा रही हैं।
उत्तर : 3
प्रश्न : पिता ने समझाया कि सदा सत्य बोलना चाहिए। यह वाक्य उदाहरण है
- सरल वाक्य का
- इच्छावाचक वाक्य का
- मिश्र वाक्य का
- आज्ञावाचक वाक्य का
उत्तर : 3
प्रश्न : शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है
- शृंगार
- श्रृगांर
- श्रृंगार
- श्रृंगर
उत्तर : 3
प्रश्न : शुद्ध वाक्य है
- राम ने एक थैला और दो पुस्तकें खरीदी
- राम ने एक थैला और दो पुस्तकें खरीदी
- राम ने एक थैला और दो पुस्तकें खरीद लिया
- राम ने एक थैला और दो पुस्तक खरीदे
उत्तर : 2
प्रश्न : वर्तनी की दृष्टि से निम्नलिखित में शुद्ध शब्द है
- रचियता
- रचईता
- रचयिता
- रचियिता
उत्तर : 3
प्रश्न : वर्तनी के अनुसार शुद्ध शब्द का चयन कीजिए।
- पूज्यनीय
- पूजनीय
- पुज्यनीय
- पुजनीय
उत्तर : 2
प्रश्न : वर्तनी के अनुसार शब्द का शुद्ध रूप चुनिए।
- पुरुस्कार
- पुरष्कार
- पुरुष्कार
- पुरस्कार
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध रूप चुनिए ।
- हमारी सौभाग्यवती कन्या का विवाह होने जा रहा है
- हमारी आयुष्मती कन्या का विवाह होने जा रहा है
- हमारी सौभाग्यवती कन्या का विवाह होनेजा रही है
- हमारी आयुष्मती कन्या की विवाह होने जा रहा है
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध रूप चुनिए।
- हमारे यहाँ तरूण नवयुवकों की शिक्षा का अच्छा प्रबन्ध है
- हमारे यहाँ तरूण नवयुवकों की शिक्षा का अच्छा प्रबन्ध है
- हमारे यहाँ नवयुवकों की शीक्षा की अच्छा प्रबन्ध है
- हमारे यहाँ नवयुवकों की शिक्षा का अच्छा प्रबन्ध है
उत्तर : 4
प्रश्न : वर्तनी के अनुसार शुद्ध रूप का चयन कीजिए
- ईर्ष्या
- ईर्षा
- इर्षा
- ईरषा
उत्तर : 1
प्रश्न : कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
- खेतों में लम्बे-लम्बे घास उग आए
- परशुराम के क्रोधाग्नि ने क्षत्रियों को जला दिया
- गलियों को चौड़ा करना आवश्यक है
- वृक्षों पर कोयल कूक रही है
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
- उसने मुझे पास आने के लिए कहा
- उसने मुझसे पास आने को कहा
- उसने मुझे पास आने को कहा
- `उसने मेरे को पास आने के लिए कहा
उत्तर : 3
प्रश्न : कौन-सी वर्तनी शुद्ध है?
- विशेष
- विषेष
- विशेश
- बिसेष
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सी व्याकरण और
वर्तनी से शुद्ध भाषा कहलाती है?
- साहित्यिक भाषा
- प्रांजल भाषा
- व्याकरणिक भाषा
- मानक भाषा
उत्तर : 4
प्रश्न : शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए
- अस्प्रस्यता
- अस्पृष्यता
- अस्पृश्यता
- अस्पृश्यत
उत्तर : 3
प्रश्न : नीचे लिखे वाक्य के लिए एक शब्द बताइए जो युद्ध में स्थिर रहता है
- यशस्वी
- सत्याग्रही
- युधिष्ठिर
- अश्वारोह
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है
- आशिर्वाद
- आशीर्वाद
- आशीरवाद
- आर्शिवाद
उत्तर : 2
प्रश्न : ताजमहल …… का अद्भुत नमूना है। रिक्त स्थान की पूर्ति किस शब्द से होगी ?
- शिल्पकला
- चित्रकला
- मूर्तिकला
- स्थापत्यकला
उत्तर : 4
प्रश्न : व्यक्ति को किंकर्तव्यविमूढ़ बना देती है।
- दुविधा
- सुविधा
- विविधा
- अविधा
उत्तर : 1
प्रश्न : सही शब्द है
- इर्षा
- ईर्षा
- इर्ष्या
- ईर्ष्या
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्न में कौन-सा सही है?
- वह टका-सा उत्तर देता है
- वह टका-सा प्रश्न करता है
- वह टका-सा जवाब देता है
- उपरोक्त सभी
उत्तर : 3
प्रश्न : शब्द की सही वर्तनी है
- सौन्दर्यवर्द्धक
- सौन्दर्यवर्दक
- सौन्दर्य वर्दक्य
- सौन्दर्यवर्धक
उत्तर : 1
प्रश्न : नीचे लिखे वाक्यों में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
- इन दस वर्षों में देश ने काफी प्रगति की
- इन दस वर्ष में देश ने काफी प्रगति की
- इधर दस वर्ष में देश ने काफी प्रगति की
- इन दस वर्षों में देश ने काफी प्रगति करना है
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘राजा-नगर में आए’ अर्थ के अनुसार यह वाक्य निम्नलिखित में से किस प्रकार के अन्तर्गत है?
- सन्देश सूचक वाक्य
- विधानार्थक वाक्य
- संकेतार्थक वाक्य
- इच्छाबोधक वाक्य
उत्तर : 2
प्रश्न : “मैं खाना खा चुका, तब वह आया” यह वाक्य है
- सरल वाक्य
- संयुक्त वाक्य
- मिश्र वाक्य
- संक्षिप्त वाक्य
उत्तर : 3
प्रश्न : वर्तनी की दृष्टि से कौन-सा शब्द सही है?
- द्वन्द
- दन्द्व
- द्वंद्व
- द्वन्द्व
उत्तर : 4
प्रश्न : शब्द के सही रूप का चयन कीजिए
- त्रिष्णा
- तिरिष्णा
- तृश्णा
- तृष्णा
उत्तर : 4
प्रश्न : शुद्ध शब्द है
- उज्जवल
- उज्जवल
- उजवल
- उज्ज्वल
उत्तर :4
प्रश्न : ‘सरल’ या ‘साधारण’ वाक्य किसे कहते हैं?
- जो छोटा हो
- जिसका अर्थ सरलता से समझ में आ जाए
- जिसमें एक कर्त्ता और अनेक क्रियाएँ हो
- जिसमें एक उद्देश्य, एक विधेय और एक ही क्रिया हो
उत्तर : ??