UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 54 : उत्तर प्रदेश में CTET की परीक्षा शुरू हो चुकी है CTET की लिखित परीक्षा ऑनलाइन माध्यम द्वारा कराई जा रही है, तथा UPTET की परीक्षा 28 नवंबर 2021 को आयोजित होने वाली थी लेकिन पेपर लीक हो जाने के कारण परीक्षा प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया। अब इसकी परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित होनी है। जिसकी तैयारी के लिए अभ्यर्थी बहुत मेहनत कर रहें हैं।
ऐसे मे इस लेख के जरिये हम आपको UPTET/CTET के परीक्षा मे पुछे गए 30 महत्वपूर्ण हिन्दी भाषा के प्रश्नों और उनके उत्तरों से अवगत कराएंगे, जिसका अध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं।

UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 54
निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए निम्नलिखित नौ प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारा जो व्यवहार होता है, उसी के अनुसार फल भी मिलता है। जो समाज और संवेदना की नीतिमूलक स्थापनाओं को अपने व्यवहार का हिस्सा बनाता है, वही शान्ति पाने का हकदार होता है। महावीर, बुद्ध, क्राइस्ट, नानक, गाँधी अगर हमारे जीवन पर विराजमान हैं तो इसमें उनकी सदाशयता, निरहंकार और व्यवहार का योगदान है। वे जिए समस्त प्राणियों, प्रकृति और सृष्टि के लिए। उनके मन में किसी के लिए रत्ती भर भी भेद-भाव नहीं रहा।
अहंकार को विवेक से ही हटाया जा सकता है। गाँधीजी ने गुलामी से आजादी, मनुष्यता की सेवा और विवेक से मित्रता को अपना लक्ष्य बनाया। सबके प्रति समान दृष्टि का ही भाव और व्यवहार था कि गाँधी विश्व नेता बने। गीता में कहा गया है कि जो समस्त प्राणियों के हित में सदा संलग्न रहता है, सबका मित्र होता है। महावीर सत्य की साक्षात अनुभूति में मैत्री की अनिवार्यता की घोषणा करते हैं। यह अनुभूत सत्य है कि जो अपना मित्र होगा, वह हर किसी का मित्र होगा। आप भी इसे आजमा कर देखें। महसूस होने लगेगा कि जिस शान्ति के लिए भटक रहे हैं, वह कहीं बाहर नहीं आपके अन्दर ही है।
प्रश्न : ‘अपना-पराया’ में समास है
- अव्ययीभाव
- द्विगु
- द्वन्द्व
- तत्पुरुष
उत्तर : 3
प्रश्न : हमें किसके अनुसार फल मिलता है?
- बुद्धि
- वंश
- समाज
- व्यवहार
उत्तर : 4
प्रश्न : कौन-सा शब्द भिन्न है?
- मित्र
- वीरता
- मित्रता
- मनुष्यता
उत्तर : 1
प्रश्न : सही शब्द चुनिए
सबके प्रति …….. दृष्टि का भाव और व्यवहार होना चाहिए।
- भिन्न
- अलौकिक
- सामान्य
- समान
उत्तर : 4
प्रश्न : शान्ति को कहाँ पाया जा सकता है?
- धर्म में
- समाज में
- स्वयं में
- परिवार में
उत्तर : 3
प्रश्न : इनमें से किसे गाँधीजी ने अपना लक्ष्य नहीं बनाया?
- विवेक से मित्रता
- गुलामों से आजादी
- गुलामी से आजादी
- मनुष्यता की सेवा
उत्तर : 2
प्रश्न : महावीर, बुद्ध, क्राइस्ट, नानक व गाँधीजी में क्या समानता है?
- सभी भारत में जन्में हैं।
- सभी ने मानव कल्याण किया।
- सभी धर्मगुरु हैं।
- सभी संन्यासी हैं।
उत्तर : 2
प्रश्न : अनुच्छेद के अनुसार, किसे अपने व्यवहार का हिस्सा बनाना चाहिए?
- सत्य और असत्य की परिभाषा
- अहंकार और विवेक की परिभाषा
- समाज और संवेदनाओं के नैतिक मूल्य
- गुरु नानक देव की शिक्षाएँ
उत्तर : 3
प्रश्न : गाँधीजी विश्व नेता बने, क्योंकि
- वे अनुशासन प्रिय थे।
- सभी के प्रति उनकी समान दृष्टि व व्यवहार था।
- उन्होंने सत्याग्रह किया।
- वे स्वतन्त्रता आन्दोलन के नेता थे।
उत्तर : 2
निर्देश : निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए निम्नलिखित छः प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए
देशवासियों सुनों देश को नमन करो
देश ही आधार है, प्यार देश से करो।
लड़ रहे हो आज क्यों छोटी-छोटी बात पर,
देश हित को भूलकर प्रान्त,भाषा,जात पर,
मिटा के भेदभाव को, देश को सुदृढ़ करो।
भ्रष्टचार की लहर उठ रही नगर-नगर,
घोर अंधकार में सूझती नहीं डगर,
ज्योति नीति-धर्म की आज तुम प्रखर करो।
देश आज रो रहा, देश का रुदन सुनो,
बाँट दर्द देश का, मित्र देश के बनो
प्रेम के पीयूष से, द्वेष का शमन करो।
प्रश्न : कविता के अनुसार देश को सुदृढ़ किया जा सकता है
- देश हित को भूलकर
- देश को नमन करके
- देशभक्ति के गीत गाकर
- समस्त भेदभाव दूर करके
उत्तर : 4
प्रश्न : कविता में नीति-धर्म की ज्योति प्रखर करने के लिए कहा गया है ताकि
- आपसी भेदभाव दूर किया जा सके।
- भ्रष्टाचार को दूर किया जा सके।
- देश को प्रेम किया जा सके।
- देश का दर्द बाँटा जा सके।
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘पीयूष’ का विलोम शब्द है
- अमृत
- विष
- क्षीर
- नीर
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘भ्रष्टाचार’ का सन्धि-विच्छेद है
- भ्रष्ट + आचार
- भ्रष्टा + चार
- भ्रष्ट + अचार
- भ्रष्ट + चार
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘देश आज रो रहा है।’ पंक्ति का आशय है
- देश के नागरिक रो रहे हैं।
- देश में बाढ़ आई है।
- देश में शान्ति का वातावरण है।
- देश में अशान्ति का वातावरण है।
उत्तर : 4
प्रश्न : द्वेष का शमन किया जा सकता है
- धर्म द्वारा
- प्रेम द्वारा
- शासन द्वारा
- नीति द्वारा
उत्तर : 2
प्रश्न : द्विभाषिकता और ……… उपलब्धियों का गहरा सकारात्मक सम्बन्ध पाया जाता है।
- साहित्यिक
- वैज्ञानिक
- व्यावसायिक
- विद्वत
उत्तर : 4
प्रश्न : प्राथमिक स्तर पर पढ़ाते समय आप हिन्दी भाषा सम्बन्धी किस पक्ष पर सर्वाधिक बल देंगे?
- भाषा ज्ञान
- व्याकरणिक नियम
- भाषा प्रयोग
- व्याकरण ज्ञान
उत्तर : 3
प्रश्न : मौखिक भाषा का आकलन ………… पर सर्वाधिक बल देता है।
- धाराप्रवाह की तीव्रता
- उच्चारणगत शुद्धता
- संस्कृतनिष्ठ शब्दों का प्रयोग
- विचारों की क्रमबद्धता
उत्तर : 4
प्रश्न : प्राथमिक स्तर पर पढ़ना सिखाने की शुरुआत करने के लिए आप किस सामग्री को सर्वाधिक महत्त्व देंगे?
- शुद्ध उच्चारण
- अक्षर ज्ञान
- रोचक कहानी
- वर्णमाला
उत्तर : 3
प्रश्न : सलमा पहली कक्षा में पढ़ती है। वह ‘किताब शब्द को ‘कतब’ लिखती है। सलमा का लिखने का यह तरीका को दर्शाता है।
- नियन्त्रित लेखन
- अज्ञानता
- लापरवाही
- स्व-वर्तनी
उत्तर : 4
प्रश्न : सामाजिक अन्तः क्रिया से भाषा सीखने का समर्थन ……… ने किया है।
- वाइगोत्स्की
- चॉम्स्की
- स्किनर
- पियाजे
उत्तर : 1
प्रश्न : हम भाषा के माध्यम से और भी करते हैं।
- चिन्तन, विचरण
- सोचते, विचार
- सोचते, महसूस
- अनुभव, महसूस
उत्तर : 2
प्रश्न : हिन्दी भाषा सीखने-सिखाने का दायरा इतना बड़ा होना चाहिए कि ………….. से उसका नाता न टूटे।
- भाषा की परिभाषा
- व्याकरण सीखने
- व्याकरण रटने
- भाषा-प्रयोग
उत्तर : 4
प्रश्न : प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने-सिखाने में बाल साहित्य मदद करता है, क्योंकि
- वह भाषा की रंगतें प्रस्तुत करता है।
- वह बच्चों के लिए है।
- वह सरल होता है।
- वह रंगीन चित्रों वाला होता है।
उत्तर : 1
प्रश्न : स्किनर के अनुसार
- भाषा सीखना एक अत्यन्त जटिल प्रक्रिया है।
- भाषा अनुकरण के द्वारा सीखी जाती है।
- भाषा परिवेश से सीखी जाती है।
- भाषा अन्तः क्रिया से सीखी जाती है।
उत्तर : 2
प्रश्न : प्राथमिक स्तर की पाठ्य-पुस्तक में दिए गए प्रश्न को ध्यान से पढ़िए
‘अगर तुम पापा की जगह होतीं तो ठेला कहाँ लगाती?’ ऐसा तुमने क्यों तय किया? यह प्रश्न किससे जुड़ा है ?
- चिन्तन क्षमता के विस्तार से
- परिवार की जानकारी से
- विभिन्न व्यवसायों से
- अनुभवों की अभिव्यक्ति से
उत्तर : 4
प्रश्न : हिन्दी भाषा का आकलन करते समय आप किस बिन्दु को सर्वाधिक महत्व देंगे?
- भाषा की संरचना
- व्याकरण सम्मत भाषा
- सहज अभिव्यक्ति
- आलंकारिक भाषा
उत्तर : 3
प्रश्न : कक्षा एक में लिखना …… से प्रारम्भ होता है।
- वाक्य लिखने
- शुरू से
- अक्षर लिखने
- चित्र बनाने
उत्तर : 4
प्रश्न : भाषा कौशलों के बारे में आप किस विचार से सहमत हैं?
- ये एक-दूसरे को प्रभावित नहीं करते।
- ये सभी एकसाथ नहीं सीखे जा सकते।
- ये एक निश्चित क्रम में सीखे जाते हैं।
- ये एक-दूसरे से अन्तः सम्बन्धित होते हैं।
उत्तर : 4
प्रश्न : पाठ्य पुस्तकों में रचनाएँ एक वातावरण निर्मित करती हैं और अभ्यास प्रश्न उन्हें ……. उनसे गहराई से……. और व्यापक अनुभव-स्तर से ……का मौका देते हैं।
- परखने, जूझने, तादात्म्य
- परखने, जुड़ने, तादात्म्य
- जानने, परखने, जुड़ने
- जानने, जूझने, जुड़ने
उत्तर : ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
D
3 we
A
3
3
3
Ans 4
3
Shi
3
3
2
4
3
3
2
2
Answer 4
4