UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 26 : उत्तर प्रदेश में CTET की परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेंगी। जो कि ऑनलाइन माध्यम द्वारा कराई जानी है तथा UPTET की परीक्षा 28 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर लीक हो जाने के कारण पूरी परीक्षा प्रक्रिया को ही रद्द करना पड़ा। फिर इसकी परीक्षा 1 महीने में कराने की घोषणा हुईं, लेकिन अब इसकी परीक्षा जनवरी 2022 में होने की संभावना है, जिसकी तैयारी में अभ्यर्थी पूरे मेहनत से लगे हुए हैं।
ऐसे मे इस लेख के जरिये हम आपको UPTET/ CTET के परीक्षा मे पुछे गए विगत वर्षो के 30 महत्वपूर्ण हिन्दी भाषा के प्रश्नों और उनके उत्तरों से अवगत कराएंगे, जिसका अधध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं।
UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 26
प्रश्न : ‘अजायबघर’ है.
- देशी शब्द
- तत्सम शब्द
- संकर शब्द
- विदेशी शब्द
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘आचार’ का विलोम शब्द है
- आनाचार
- अनाचार
- अत्याचार
- विचार
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘दुस्साहस’ शब्द का उपसर्ग चुनिए
- दुस्
- दु
- दुर
- स
उत्तर : 1
प्रश्न : जो शब्द ‘धन’ का पर्यायवाची नहीं है उसे चुनिए
- द्रव्य
- द्रव
- दौलत
- सम्पदा
उत्तर : 2
प्रश्न : लोगों ने शोरगुल करके डाकुओं को भगाया।
उपरोक्त वाक्य में कारक बताइए
- कर्त्ता कारक
- करण कारक
- सम्प्रदान कारक
- कर्म कारक
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘घुड़सवार’ शब्द निम्न में से क्या है?
- रुढ़ शब्द
- योगरूढ़ शब्द
- यौगिक शब्द
- निरर्थक शब्द
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘जगन्नाथ’ किस सन्धि का उदाहरण है?
- व्यंजन सन्धि
- विसर्ग सन्धि
- दीर्घ स्वर सन्धि
- यण स्वर सन्धि
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘मोर’ का तत्सम शब्द होगा
- मऊर
- मोयूर
- मयूर
- मउर
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘अभिशाप’ शब्द में उपसर्ग चुनिए
- अति
- अधि
- आ
- अभि
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘यथाशीघ्र’ शब्द का समास बताइए
- अव्ययीभाव
- द्वन्द्व
- कर्मधारय
- तत्पुरुष
उत्तर : 1
प्रश्न : महात्मा गाँधी में अमूल्य गुण थे। इस वाक्य में ‘अमूल्य’ शब्द है –
- विशेषण
- सर्वनाम
- संज्ञा
- क्रिया
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित वाक्यों में क्रिया-विशेषण युक्त वाक्य कौन-सा है ?
- मैं कल नही जाऊँगा
- यह फूल सुन्दर है
- हवा धीरे-धीरे बह रही है
- आज हम स्कूल जाएँगे
उत्तर : 3
प्रश्न : वर्तनी के अनुसार शुद्ध रूप का चयन कीजिए
- ईर्ष्या
- इर्षा
- ईर्षा
- ईरषा
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘चन्द्रमा’ का पर्यायवाची शब्द चुनिए
- निशाकर
- निशाचर
- तरणि
- कृशानु
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘महादेव’ का पर्यायवाची शब्द चुनिए
- गरुड़ध्वज
- चन्द्रशेखर
- नारायण
- विश्वम्भर
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में योगरूढ़ शब्द चुनिए
- पील
- चक्रपाणि
- नैन
- दूधवाला
उत्तर : 2
निर्देश : कविता की पंक्तियाँ पढ़कर निम्नलिखित छः प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए।
जग-जीवन में जो चिर महान,
सौन्दर्य पूर्ण औ सत्यप्राण,
मैं उसका प्रेमी बनूँ नाथ!
जिससे मानव-हित हो समान!
मिले जावे जिसमें अखिल व्यक्ति!
जिससे जीवन में मिले शक्ति
छूटे भय-संशय, अन्ध-भक्ति,
मैं वह प्रकाश बन सकूँ नाथ! – सुमित्रानन्दन पन्त
प्रश्न : कवि ने ‘चिर महान’ किसे कहा है?
- ईश्वर को
- जो सत्य और सुन्दर से सम्पूर्ण हो
- शक्ति को
- मानव को
उत्तर : 4
प्रश्न : कविता के किस अंश में तर्कहीन आस्था का उल्लेख हुआ है?
- मिल जावें जिसमें अखिल व्यक्ति!
- मैं वह प्रकाश बन सकूँ, नाथ !
- जिससे मानव-हित हो समान!
- छूटे भय-संशय, अंध-भक्ति,
उत्तर : 4
प्रश्न : कवि ने कविता की पंक्तियों के अन्त में विस्मयादिबोधक चिह्न का प्रयोग क्यों किया है?
- कवि अपनी इच्छा प्रकट कर रहा है
- इससे कविता का सौन्दर्य बढ़ता है।
- पूर्ण विराम की लीक से हटने के लिए
- कविता को तुकान्त बनाने के लिए
उत्तर : 1
प्रश्न : कवि कैसा प्रकाश बनना चाहता है?
- अन्धकार दूर हो जाए
- जो जीने की शक्ति देता है
- जिसमें मनुष्य सभी भेदभाव भुलाकर एक हो जाते है
- जिससे सब तरफ उजाला हो जाए
उत्तर : 3
प्रश्न : कवि ने ‘अखिल व्यक्ति’ का प्रयोग क्यों किया है?
- कवि अमीर लोगों की बात करना चाहता है
- कवि भारत के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाहता है
- कवि सांसारिक बात करना चाहता है।
- कवि समस्त विश्व के व्यक्तियों की बात करना चाहता है।
उत्तर : 4
प्रश्न : कविता का मूल भाव क्या है?
- अमर दान का प्राप्ति
- विश्व-परिवार की भावना
- सत्य की प्राप्ति
- कल्याण
उत्तर : 4
निर्देश : गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित नौ प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए ।
मैं जिस घर में रहती थी, वहाँ मेरी आदत बहुत सवेरे उठने की थी। एक दिन उतने सवेरे एक छोटा बच्चा, जो शायद डेढ़ साल से कम का होगा, मेरे कमरे में आया। मैंने सोचा कि यह शायद भूखा होगा और उससे पूछा कि वह कुछ खाना चाहता है? उसने उत्तर दिया, ‘कीड़े।’ मैंने आश्चर्य से कहा, ‘कीड़े?’ जब उसने देखा कि मेरी समझ में उसकी बात नहीं आ रही है तो मेरी सहायता के लिए | उसने एक शब्द और जोड़ा ‘अण्डा।’ मैंने अपने मन में सोचा कि | इतने सवेरे कुछ पीना चाहता है क्या? यह आखिर कहना क्या चाह रहा है? उसने फिर कहा, ‘नीना, अण्डे, कीड़े।’ अब मुझे पूरी बात समझ में आ गई। एक दिन पहले, उसकी बहन नीना कागज़ पर अण्डे की शक्ल बनाकर उसमें रंग भर रही थी। इस बच्चे की इच्छा थी कि वह भी रंग भरे, पर नीना ने उसे गुस्से में आकर भगा दिया। | उसने नीना का विरोध नहीं किया और बड़े धैर्य और लगन के साथ मौके का इन्तजार करता रहा। मैंने उसे क्रेयॉन का रंग दे दिया और उसका चेहरा खुशी से दमक उठा। उससे अण्डे के आकार की रेखा नहीं खींची गई, तो मैंने उसके लिए चित्र बना दिया। फिर उसने अपनी टेढ़ी-मेढ़ी लकीरों से उसमें रंग भरना शुरू कर दिया। उसकी बहन सीधी रेखाओं में रंग भरती थी, और उसने कीड़े की तरह लहरदार रेखाओं में रंग भरा। – मारिया मांटेसरी
प्रश्न : बच्चे ने ‘कीड़े’ के बाद ‘अण्डा’, ‘नीना, अण्डे, कीड़े शब्दों का प्रयोग किया, क्योंकि –
- वह रंग भरने की बात बताना चाहता था
- वह अण्डा बनाना चाहता था
- वह कागज़ और क्रेयॉन चाहता था
- वह जान गया था कि लेखिका उसकी बात समझ नहीं पाई है
उत्तर : 4
प्रश्न : रेखाओं को बच्चे ने ‘कीड़े’ कहा। बच्चा वृत को क्या कह सकता है?
- चूड़ी
- छतरी
- पेड़
- चम्मच
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘उतने सवेरे’ पद में उतने शब्द किस ओर संकेत करता है?
- बहुत सदर की ओर
- सवेरे का वह समय जितने बजे लेखिका को उठने की आदत है
- बहुत जल्दी नहीं
- सवेरे की ओर
उत्तर : 2
प्रश्न : अनुच्छेद में से मिश्रित वाक्य का उदाहरण है –
- यह आखिर कहना क्या चाह रहा है?
- अब मुझे पूरी बात समझ में आ गई
- मैंने आश्चर्य से कहा, कीड़े?’
- उसने नीना का विरोध नहीं किया और बड़े धैर्य और लगन के साथ मौके का इन्तजार करता रहा
उत्तर : 3
प्रश्न : अनुच्छेद से पता चलता है कि डेढ़ साल के बच्चे –
- सम्प्रेषण के लिए कथ्य के मुख्य शब्दों का प्रयोग करते हैं
- रंग चाहते हैं
- कागज चाहते हैं
- तस्वीरें चाहते हैं
उत्तर : 1
प्रश्न : टेढ़ी-मेढ़ी लकीरों को ‘कीड़े’ कहना इस ओर संकेत करता है कि बच्चा
- हर हालत में अपनी बात कह देता है।
- लकीरों को कीड़ा मानता है
- टेढ़ी-मेढ़ी लकीरें ही बना सकता है।
- दो अलग चीज़ों में आकृति के आधार पर समानता खोज लेता है
उत्तर : 4
प्रश्न : डेढ़ साल का बच्चा ‘अण्डा’ नहीं बना पाया। यह बात किस ओर संकेत करती है?
- बच्चा चित्र बनाने में सक्षम नहीं है।
- बच्चे ने अण्डा देखा नहीं इसलिए वह अण्डा नहीं बना पाया
- उसका अभी अपने हस्त संचालन की गति और दिशा पर नियन्त्रण नहीं हो पाया है
- बच्चा अंडा नही बना सकता
उत्तर : 3
प्रश्न : “उसका चेहरा खुशी से दमक उठा।’ वाक्य में रेखांकित अंश के स्थान पर कौन-सा मुहावरा आएगा?
- खुश हो गया
- गद्-गद् हो गया
- खुशी से फूला न समाया
- खिल उठा
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘इतने सवेरे कुछ पीना चाहता है क्या?’ वाक्य में कुछ शब्द है
- प्रश्नवाचक सर्वनाम
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- निश्चयवाचक सर्वनाम
- अनिश्चय संख्यावाचक विश्लेषण
उत्तर : 2
आशा है आपको UPTET/CTET के हिंदी भाषा का यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , UPTET/CTET की परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकारियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।