UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 25 :उत्तर प्रदेश में CTET की परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेंगी। जो कि ऑनलाइन माध्यम द्वारा कराई जानी है तथा UPTET की परीक्षा 28 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर लीक हो जाने के कारण पूरी परीक्षा प्रक्रिया को ही रद्द करना पड़ा। फिर इसकी परीक्षा 1 महीने में कराने की घोषणा हुईं, लेकिन अब इसकी परीक्षा जनवरी 2022 में होने की संभावना है, जिसकी तैयारी में अभ्यर्थी पूरे मेहनत से लगे हुए हैं।
ऐसे मे इस लेख के जरिये हम आपको UPTET/ CTET के परीक्षा मे पुछे गए विगत वर्षो के 30 महत्वपूर्ण हिन्दी भाषा के प्रश्नों और उनके उत्तरों से अवगत कराएंगे, जिसका अधध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं।

UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 25
प्रश्न : हिन्दी शब्दकोष में अं किस वर्ण से पहले आता है?
- औ
- अ
- अ
- आ
उत्तर : 1
प्रश्न : उपकार को न मानने वाला” वाक्यांश के लिए सही शब्द है
- कृतघ्न
- कृतज्ञ
- उपकारी
- अपकारी
उत्तर : 1
प्रश्न : ताजमहल …….. का अद्भुत नमूना है। रिक्त स्थान की पूर्ति किस शब्द से होगी?
- मूर्तिकला
- स्थापत्यकला
- शिल्पकला
- चित्रकला
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में से ‘तत्सम’ शब्द है
- ऊंट
- काठ
- दुग्ध
- काम
उत्तर : 3
प्रश्न : हिन्दी शब्दकोष में पहले आने वाला शब्द है
- वक्त
- वरक
- वक्र
- वर्ग
उत्तर : 1
प्रश्न : “मोक्ष की इच्छा करने वाला” वाक्यांश के लिए सही शब्द है
- मुमुक्षा
- मुमुक्षु
- मुमूर्षू
- मुर्मुषा
उत्तर : 2
प्रश्न : ………व्यक्ति को किंकर्तव्यविमूढ़ बना देती है।
- दुविधा
- सुविधा
- विविधा
- अविधा
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘लेखक’ शब्द के अन्त में कौन-सा प्रत्यय लगा हुआ है?
- क
- आक
- इक
- अक
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्न में से कौन-सा पाठ्य पुस्तक का गुण नहीं है?
- सोद्देश्यता
- उपयुक्तता
- अशुद्धता
- क्रमबद्धता
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘अन्या से अनन्या’ किसकी रचना है?
- मैत्रेयी पुष्पा
- मृदुला गर्ग
- कृष्णा सोबती
- प्रभा खेतान
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘पिता’ कहानी के लेखक कौन हैं?
- शेखर जोशी
- उदयप्रकाश
- उषा प्रियंवदा
- ज्ञानरंजन
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘हिन्दी नये चाल में ढली’ कथन किसका है?
- हजारी प्रसाद द्विवेदी
- रामचन्द्र शुक्ल
- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
- नगेन्द्र
उत्तर : 3
प्रश्न : “हम दीवानों की क्या हस्ती है आज यहाँ कल वहाँ चले” किसकी पंक्तियाँ हैं?
- नरेन्द्र शर्मा
- हरिवंश राय बच्चन
- बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’
- भगवतीचरण वर्मा
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?
‘फूले कास सकल महि छाई।
जनु वरसा रितु प्रकट बुढ़ाई।’
- उत्प्रेक्षा
- उपमा
- श्लेष
- रूपक
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘अमिय हलाहल मदभरे, सेत, स्याम रतनार जियत मरत, झुकि-झुकि परत जेहि चितवत एक बार।’ किस कवि द्वारा लिखी काव्य पंक्तियाँ हैं?
- देव
- रसलीन
- बिहारी
- मतिराम
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘आवारा मसीहा’ जीवनी में किसका जीवन चरित्र है?
- बंकिमचन्द्र चटर्जी
- भगतसिंह
- शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय
- जैनेन्द्र
उत्तर : 3
प्रश्न : वर्तनी के अनुसार शुद्ध शब्द का चयन कीजिए।
- पूज्यनीय
- पुज्यनीय
- पूजनीय
- पुजनीय
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘जिसका जन्म पहले हुआ हो’, इसके लिए एक शब्द, जो उपयुक्त हो, लिखिए।
- अनुज
- द्विज
- अग्रज
- सर्वज्ञ
उत्तर : 3
प्रश्न : वर्तनी के अनुसार शब्द का शुद्ध रूप चुनिए।
- पुरुस्कार
- पुरुष्कार
- पुरष्कार
- पुरस्कार
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘पुत्री’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है.
- तनय
- आत्मजा
- सुता
- दुहिता
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘कमल’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है?
- सरोज
- अरविन्द
- सलिल
- पंकज
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘जिसकी मति झट सोचने वाली हो’ के लिए एक शब्द होगा –
- कुशाग्र बुद्धि
- प्रत्युत्पन्नमति
- द्रुतगामी
- दूरदर्शी
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘सजावट’ शब्द का प्रत्यय बताइए।
- आव
- आवट
- टा
- आहट
उत्तर : 2
प्रश्न : लड़का पेड़ से गिरा।
उपरोक्त वाक्य का कारक बताइए।
- सम्प्रदान कारक
- अपादान कारक
- कर्म कारक
- कारण कारक
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘चौराहा’ कौन सा समास है ?
- बहुव्रीहि
- द्वन्द्व
- द्विगु
- तत्पुरुष
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘निर्गुण’ का सन्धि-विच्छेद होगा
- निर + गुण
- नि + गुण
- निः + गुण
- निर + गूण
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध रूप चुनिए।
- हमारी सौभाग्यवती कन्या का विवाह होने जा रहा है
- हमारी आयुष्मती कन्या का विवाह होने जा रहा है
- हमारी सौभाग्यवती कन्या का विवाह होने जा रही है
- हमारी आयुष्मती कन्या की विवाह होने जा रहा है
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित शब्दों के दिए गए विकल्पों में तत्सम शब्द का चयन कीजिए –
- कलश
- कलस
- कल्स
- कल्श
उत्तर : 1
प्रश्न : ”भानुदय” शब्द का सन्धि विच्छेद क्या होगा?
- भानु + उदय
- भानू + उदय
- भानू + ऊदय
- भानु + ऊदय
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध रूप चुनिए।
- हमारे यहाँ तरूण नवयुवकों की शिक्षा का अच्छा प्रबन्ध है
- हमारे यहाँ तरूण नवयुवकों की शिक्षा का अच्छा प्रबन्ध है
- हमारे यहाँ नवयुवकों की शीक्षा की अच्छा प्रबन्ध है
- हमारे यहाँ नवयुवकों की शिक्षा का अच्छा प्रबन्ध है
उत्तर :
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
4
4
4 right
4
4
4
4
4
4
4
4
D
4
4
Options 4
4
Ans 4
4
Good