UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 24 :उत्तर प्रदेश में CTET की परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेंगी। जो कि ऑनलाइन माध्यम द्वारा कराई जानी है तथा UPTET की परीक्षा 28 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर लीक हो जाने के कारण पूरी परीक्षा प्रक्रिया को ही रद्द करना पड़ा। फिर इसकी परीक्षा 1 महीने में कराने की घोषणा हुईं, लेकिन अब इसकी परीक्षा जनवरी 2022 में होने की संभावना है, जिसकी तैयारी में अभ्यर्थी पूरे मेहनत से लगे हुए हैं।
ऐसे मे इस लेख के जरिये हम आपको UPTET/ CTET के परीक्षा मे पुछे गए विगत वर्षो के 30 महत्वपूर्ण हिन्दी भाषा के प्रश्नों और उनके उत्तरों से अवगत कराएंगे, जिसका अधध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं।

UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 24
प्रश्न : ‘बिना पढ़ा हुआ अंश’ वाक्यांश के लिए शब्द होगा
- अपठित
- अपभ्रंश
- मौलिक
- अपठनीय
उत्तर : 1
प्रश्न : भाषा शिक्षण के अन्तर्गत वर्तनी सम्बन्धी त्रुटियों का निवारण करना चाहिए
- वर्तनी का शुद्ध उच्चारण एवं लेखन अभ्यास करवाकर
- त्रुटियों का प्रकार गिनाकर
- वर्तनी के बारे में कुछ बातें बताकर
- त्रुटियों की उपेक्षा कर
उत्तर : 1
प्रश्न : बच्चों में भाषा प्रयोग की दक्षता विकसित करने के लिए आवश्यक है
- उन्हें सुनने और बोलने की पूरी आजादी हो
- उन्हें कविताएँ याद हों
- उन्हें मुहावरे याद हों
- वे किसी वक्ता के साथ रहते हों
उत्तर : 1
प्रश्न : कौन-सी वर्तनी शुद्ध है?
- विशेष
- विशेश
- विषेष
- बिसेष
उत्तर : 1
प्रश्न : मैथिलीशरण गुप्त ने नहीं लिखा है
- साकेत
- कामायनी
- जयद्रथ वध
- यशोधरा
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘चौराहा’ शब्द में कौन-सा समास है?
- द्विगु
- तत्पुरुष
- बहुव्रीहि
- द्वन्द्व
उत्तर : 1
प्रश्न : वर्णों के उस समूह को, जिससे कोई निश्चित अर्थ निकलता हो, कहा जाता है
- शब्द
- वर्ण
- वर्ण-समूह
- वक्तव्य
उत्तर : 1
प्रश्न : वे कथन जा आपसी व्यवहार में सामान्य रूप से प्रयुक्त होते हैं, उन्हें कहते हैं
- अनौपचारिक कथन
- औपचारिक कथन
- प्रासंगिक कथन
- तर्कसंगत कथन
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्न में से किस पत्रिका का सम्बन्ध इलाहाबाद से है?
- ब्राह्मण
- हिन्दी प्रदीप
- समन्वय
- माधुरी
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘रामचरितमानस’ में काण्ड का सही क्रम है
- सुन्दरकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, बालकाण्ड, लंकाकाण्ड
- बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, लंकाकाण्ड
- अयोध्याकाण्ड, बालकाण्ड, सुन्दरकाण्ड लंकाकाण्ड
- लंकाकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, बालकाण्ड, सुन्दरकाण्ड
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं’ किस रचनाकार की पंक्ति है?
- कबीरदास
- रैदास
- सूरदास
- तुलसीदास
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘वह थोड़ा बीमार है’-इस वाक्य में ‘थोड़ा’ में कौन-सा क्रिया-विशेषण है?
- परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण
- कालवाचक क्रिया-विशेषण
- स्थानवाचक क्रिया-विशेषण
- रीतिवाचक क्रिया-विशेषण
उत्तर : 1
प्रश्न : सरस्वती पत्रिका के सम्पादक कौन थे?
- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
- बालकृष्ण भट्ट
- महावीर प्रसाद द्विवेदी
- बालमुकुन्द गुप्त
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्न में से कौन-सा शब्द अमात्रिक है?
- कारखाना
- अमिताभ
- कलरव
- चहचहाना
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘द्विवेदी युग’ नामकरण किया गया है
- आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के नाम पर
- शान्तिप्रिय द्विवेदी के नाम पर
- महावीर प्रसाद द्विवेदी के नाम पर
- सोहनलाल द्विवेदी के नाम पर
उत्तर : 3
प्रश्न : छायावादी प्रवृत्ति की रचना सबसे पहले दिखाई पड़ी
- सुमित्रानन्दन पन्त की कविता में
- मुकुटधर पाण्डेय की रचनाओं में
- सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ में
- श्रीधर पाठक में
उत्तर : 1
प्रश्न : एक-दूसरे से भिन्न-भिन्न, नये-नये विचारों एवं रचना शैलियों के जो सात कवि प्रयोगवाद के कवि के रूप में प्रसिद्ध हुए, उनकी कविताओं के संग्रह का सही नाम था
- पहला तार सप्तक
- तार
- प्रथम तार सप्तक
- तार सप्तक
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘तरनि- तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए’ में कौन-सा अलंकार है?
- अनुप्रास
- उत्प्रेक्षा
- यमक
- उपमा
उत्तर : 1
प्रश्न : अमृतलाल नागर के किस उपन्यास में गोस्वामी तुलसीदास की जीवनी को आधार बनाया गया है?
- बूँद और समुद्र
- मानस का हंस
- सुहाग के नूपुर
- अमृत और विष
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘चन्दायन’ के रचयिता है –
- मलिक मोहम्मद जायसी
- मंझन
- कुतुबन
- मुल्ला दाऊद
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘अपने-अपने पिंजरे’ आत्मकथा किसकी है?
- ओमप्रकाश वाल्मीकि
- मोहनदास नैमिशराय
- जयप्रकाश कर्दम
- श्योराज सिंह ‘बेचैन’
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘इदन्नमम्’ रचना किसकी है?
- ममता कालिया
- मन्नू भण्डारी
- चित्रा मुद्गल
- मैत्रेयी पुष्पा
उत्तर : 4
प्रश्न : कौन-सा उपन्यास बालकृष्ण भट्ट का है?
- सौ अजान और एक सुजान
- धूर्त रसिकलाल
- निस्सहाय हिन्दू
- श्यामास्वप्न
उत्तर : 1
प्रश्न : “विभावानुभावव्यभिचारिसंयोगाद्रसनिष्पतिः
सूत्र किसका है?
- भरतमुनि
- कुन्तक
- वामन
- क्षेमेन्द्र
उत्तर : 1
प्रश्न : आदर्श हिन्दी शिक्षक के लिए आवश्यक है
- व्याकरण का ज्ञान होना
- हिन्दी साहित्य का ज्ञान होना
- शुद्ध उच्चारण कराना
- उपरोक्त सभी
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘गोदान’ उपन्यास की कथावस्तु की कसावट में कमी आई है –
- बहुत कम चरित्रों को शामिल करने से
- शहरी और ग्रामीण पृष्ठभूमि के दो विस्तृत और लगभग विरोधी वातावरणों को समेट लेने से
- दार्शनिक श्रेणी के चरित्रों द्वारा लम्बे भाषण तथा अल्पज्ञ चरित्रों द्वारा उपदेश दिलाने से
- साधारण स्तर की स्त्रियों के साथ उत्कृष्ट कोटि की स्त्रियों को एक ही मंच पर आने से
उत्तर : 2
प्रश्न : कवि केशवदास की कौन-सी कृति अपने वर्ण्य-विषय की अपेक्षा छन्दों की विविधता में भटक गई लगती है?
- रामचन्द्रिका
- कविप्रिया
- रसिकप्रिया
- रतन बावनी
उत्तर : 1
प्रश्न : लोकमंगल की भावना के सर्वश्रेष्ठ कवि इनमें से कौन – से हैं?
- मलिक मोहम्मद जायसी
- गोस्वामी तुलसीदास
- सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
- मुक्तिबोध
उत्तर : 2
प्रश्न : नाटक शिक्षण की उपयुक्त विधि है
- कक्षा अभिनय प्रणाली
- रंगमंच प्रणाली
- अर्थबोध प्रणाली
- व्याख्या प्रणाली
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित में से ‘दन्तव्य’ वर्ण है
- ट्
- च्
- त्
- उ
उत्तर : ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
3
3
C
C
Aap NAUDHIYA UPARHAR wale Rishi bhaiya hai kya
3
3
त
3
3
3
Dhananjayyadav
3rd is right
Best questions
3
3