UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 22 :उत्तर प्रदेश में CTET की परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेंगी। जो कि ऑनलाइन माध्यम द्वारा कराई जानी है तथा UPTET की परीक्षा 28 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर लीक हो जाने के कारण पूरी परीक्षा प्रक्रिया को ही रद्द करना पड़ा। फिर इसकी परीक्षा 1 महीने में कराने की घोषणा हुईं, लेकिन अब इसकी परीक्षा जनवरी 2022 में होने की संभावना है, जिसकी तैयारी में अभ्यर्थी पूरे मेहनत से लगे हुए हैं।
ऐसे मे इस लेख के जरिये हम आपको UPTET/ CTET के परीक्षा मे पुछे गए विगत वर्षो के 30 महत्वपूर्ण हिन्दी भाषा के प्रश्नों और उनके उत्तरों से अवगत कराएंगे, जिसका अधध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं।
UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 22 :
प्रश्न : पिता ने समझाया कि सदा सत्य बोलना चाहिए। यह वाक्य उदाहरण है
- सरल वाक्य का
- मिश्र वाक्य का
- इच्छावाचक वाक्य का
- आज्ञावाचक वाक्य का
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘कृतज्ञ’ किसका संक्षिप्तीकरण है?
- उपकार करने वाला
- उपकार कराने वाला
- किये हुए को न मानने वाला
- किये हुए उपकार को मानने वाला
उत्तर : 4
प्रश्न : शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है
- शृंगार
- श्रृंगार
- श्रृगांर
- श्रृंगर
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘कटहरा’ शब्द का तत्सम रूप क्या है?
- कटहल
- कड़वा
- कंटफल
- काष्ठगृह
उत्तर : 4
प्रश्न : आँख एक नहीं कजरौटा दस-दस- लोकोक्ति का क्या अर्थ है
- व्यर्थ आडंबर
- आँख मे काजल लगाना
- आँख की देखभाल करना
- लाइलाज बीमारी
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्न में से पुल्लिंग शब्द है :
- रात
- गीत
- बात
- मात
उत्तर : 2
प्रश्न : राम ने सुरेश के साथ मित्रता का निर्वाह किया” इसमें भाववाचक संज्ञा है
- राम
- निर्वाह
- सुरेश
- मित्रता
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘मेरा घर इसी शहर में है’- में कौन सा विशेषण है?
- गुणवाचक विशेषण
- सार्वनामिक विशेषण
- संख्यावाचक विशेषण
- परिमाणबोधक विशेषण
उत्तर : 2
प्रश्न : अत्याचार’ शब्द में उपसर्ग है
- आ
- अति
- अत
- अत्या
प्रश्न : निम्नलिखित पंक्तियों में कौन सा अलंकार
बालधी बिसाल विकराल ज्वाल जाल मानौ,
लंकलीलिबै को काल रसना पसारी है।
- उपमा और रूपक
- यचक और श्लेष
- अनुप्रास और यमक
- उत्प्रेक्षा और अनुप्रास
उत्तर : 4
प्रश्न : रसों को उदित और उद्दीप्त करने वाली सामग्री क्या कहलाती है?
- विभाव
- स्थायीभाव
- अनुभाव
- संचारीभाव
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘जहाँ सुमति तहँ संपति नाना, जहाँ कुमति तहँ विपति निदाना’ पद में कौन सा रस है?
- करुण
- शृंगार
- भयानक
- शान्त
उत्तर : 4
प्रश्न : शुद्ध वाक्य है
- राम ने एक थैला और दो पुस्तकें खरीदी
- राम ने एक थैला और दो पुस्तकें खरीदीं
- राम ने एक थैला और दो पुस्तकें खरीदा
- राम ने एक थैला और दो पुस्तक खरीदे
उत्तर : 2
प्रश्न : अयोगवाह कहा जाता है.
- महाप्राण को
- विसर्ग को
- अल्पप्राण को
- संयुक्त व्यंजन को
उत्तर : 2
प्रश्न : वाचन के समय पुस्तक की आँखों से दूरी होनी चाहिए।
- 9 इंच
- 10 इंच
- 11 इंच
- 12 इंच
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘तोड़ने ही होंगे मठ और गढ़ सब’- किसकी पंक्ति है?
- निराला
- नागार्जुन
- मुक्तिबोध
- रघुवीर सहाय
उत्तर : 3
प्रश्न : किस दृश्य-उपकरण में पारदर्शी (ट्रांसपरेन्सी) का प्रयोग होता है?
- ओवरहैंड प्रक्षेपक (प्रोजेक्टर) में
- स्लाइड प्रक्षेपक (प्रोजेक्टर) में
- अपारदर्शी प्रक्षेपक (ओपेक प्रोजेक्टर) या एपिडाइस्कोप में
- फिल्म स्ट्रिप में
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘महोत्सव’ का सही सन्धि विच्छेद क्या है?
- महा + उत्सव
- महो + उत्सव
- महोत् + सव
- महे + उत्सव
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘चौमासा’ में समास है
- द्विगु
- कर्मधारय
- द्वन्द्व
- तत्पुरुष
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘चूहा बिल से बाहर निकला’ में कौन सा कारक है?
- सम्प्रदान कारक
- अपादान कारक
- करण कारक
- सम्बन्ध कारक
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘नई कविता’ पत्रिका का प्रकाशन कहाँ से आरम्भ हुआ?
- इलाहाबाद
- लखनऊ
- कलकत्ता
- दिल्ली
उत्तर : 1
प्रश्न : मौन पठन के विषय में धारणा है
- इसमें पठन की गति धीमी हो जाती है
- एकाग्रचित होकर पढ़ने का अभ्यास होता है
- पढ़ने की धीमी ध्वनि होंठों से निकलती है
- इसे आदर्श वाचन के तुरन्त बाद किया जाता है
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘तदीय समाज’ की स्थापना किसने की थी ?
- दयानन्द सरस्वती
- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
- राजा राममोहन राय
- केशवचन्द्र सेन
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘तथैव’ शब्द का सन्धि विच्छेद है
- तथ + एव
- तथे + एव
- तथा + ऐव
- तथा + एव
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘आधे-अधूरे’ नाटक के रचनाकार है
- अमृतलाल नागर
- मोहन राकेश
- मन्नू भण्डारी
- निर्मल वर्मा
उत्तर : 2
प्रश्न : वर्तनी की दृष्टि से निम्नलिखित में शुद्ध शब्द है
- रचियता
- रचयिता
- रचईता
- रचियिता
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘चरण-कमल बन्दौ हरिराई ।’
उपरोक्त पंक्ति में अलंकार है
- उत्प्रेक्षा
- रूपक
- यमक
- उपमा
उत्तर : 2
प्रश्न : मूक होई वाचाल, पंगु चढ़ गिरिवर गहन ।
जासु कृपा सु दयाल, द्रवहु सकल कलिमल दहन।
उपरोक्त में छन्द है
- दोहा
- सोरठा
- चौपाई
- रोला
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘मधुलिका’ जयशंकर प्रसाद की किस कहानी की पात्र है?
- आकाशदीप
- गुण्डा
- इन्द्रजाल
- पुरस्कार
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘कर्म कारक’ का चिह्न है
- ने
- को
- से, द्वारा
- को, के लिए, हेतु
उत्तर : ??