UPTET / CTET हिंदी भाषा प्रैक्टिस सेट 21 : परीक्षा में बैठने से पहले इन 30 प्रश्नों पर डालें एक नज़र

UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 21 :उत्तर प्रदेश में UPTET की परीक्षा 28 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर लीक हो जाने के कारण पूरी परीक्षा प्रक्रिया को ही रद्द करना पड़ा। फिर इसकी परीक्षा 1 महीने में कराने की घोषणा हुईं, लेकिन अब इसकी परीक्षा जनवरी 2022 में होने की संभावना है, तथा CTET की परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेंगी। जो कि ऑनलाइन माध्यम द्वारा कराई जानी है, जिसकी तैयारी में अभ्यर्थी पूरे मेहनत से लगे हुए हैं।

ऐसे मे इस लेख के जरिये हम आपको UPTET/ CTET के परीक्षा मे पुछे गए विगत वर्षो के 30 महत्वपूर्ण हिन्दी भाषा के प्रश्नों और उनके उत्तरों से अवगत कराएंगे, जिसका अधध्ययन कर के आप अपनी तैयारी की और भी मजबूत बना सकते हैं।

UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 21
UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 21

UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 21

प्रश्न : निम्नलिखित में वाचन शिक्षण की विधि नहीं है

  • ध्वनि साम्य विधि
  • अनुध्वनि विधि
  • समवेत पाठ विधि
  • व्याख्या विधि

उत्तर : 4

प्रश्न : निम्नलिखित में अभिवृत्यात्मक उद्देश्य है

  • स्वानुभूत विचारों व भावों को अभिव्यक्त करना
  • साहित्य का रसास्वादन करना
  • धैर्यपूर्वक सुनना
  • भाषा और साहित्य में रुचि

उत्तर : 1

प्रश्न : हिन्दी साहित्य के इतिहास के संबंध में मॉडर्न वरनाक्यूलर लिटरेचर ऑफ हिन्दोस्तान’ किसने लिखा है?

  • जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन
  • गार्सा द तासी
  • सुमित कुमार चटर्जी
  • धीरेन्द्र वर्मा

उत्तर : 1

प्रश्न : “विरहनी बावरी सी भई
ऊँची चढ़ि अपने भवन में टेरत हाय दई
ले अंचरा मुख आँसुवन पोंछत उघरे गात सही।”
किसकी पंक्ति है?

  • सहजोबाई
  • मीराबाई
  • दयावाई
  • झीमा चारिणी

उत्तर : 2

प्रश्न :हिन्दी का पहला पत्र है

  • उदन्त मार्तण्ड
  • इतिहास तिमिरनाशक
  • हरिशन्द्र मैगजीन
  • बनारस अखबार

उत्तर : 1

प्रश्न : अयोगवाह कहा जाता है

  • महाप्राण को
  • संयुक्त व्यंजन को
  • अनुस्वार एवं विसर्ग को
  • अल्पप्राण को

उत्तर : 3

प्रश्न : एक ओर अजगरहिं लखि एक ओर मृगराया।
विकल बटोही बीच ही पर्यो मूरछा खाय।
इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस है

  • रौद्र रस
  • भयानक रस
  • वीर रस
  • करुण रस

उत्तर : 2

प्रश्न : ‘से’ विभक्ति निम्न में से किस कारक के लिए प्रयुक्त होता है?

  • कता
  • कर्म
  • सम्प्रदान
  • करण

उत्तर : 4

प्रश्न : ‘उसने नहाकर भोजन किया’- इस वाक्य में ‘नहाकर’ निम्नांकित में से किस क्रिया का उदाहरण है?

  • संयुक्त क्रिया
  • द्विकर्मक क्रिया
  • प्रेरणार्थक क्रिया
  • पूर्वकालिक क्रिया

उत्तर : 4

प्रश्न : ‘भक्तमाल’ के रचनाकार है

  • नाभा दास
  • विष्णु दास
  • केशव दास
  • सुन्दर दास

उत्तर : 1

प्रश्न : कौन-सा वाक्य शुद्ध है?

  • खेतों में लम्बे-लम्बे घास उग आए
  • परशुराम के क्रोधाग्नि ने क्षत्रियों को जला दिया
  • गलियों को चौड़ा करना आवश्यक है
  • वृक्षों पर कोयल कूक रही है

उत्तर : 3

प्रश्न : गद्य शिक्षण में काठिन्य निवारण किया जा सकता है

  • चित्र दिखाकर
  • वस्तु को प्रत्यक्ष दिखाकर
  • मॉडल दिखाकर
  • उपर्युक्त सभी

उत्तर : 4

प्रश्न : प्राथमिक स्तर पर कविता-शिक्षण उपयोगी नहीं होगा

  • जिसे छात्र सरलता से समझ सके
  • जो कविताएं छात्रों की सृजनशीलता को बढ़ाने वाली हों
  • जो कविताएँ अन्तर्राष्ट्रीय वादों से सम्बन्धित हों
  • निमें नीति, हास्य, वीरता, देशभक्ति जैसी भावनाएँ निहित हों

उत्तर :3

प्रश्न : सूफी संतों की शैली है

  • मर्सिया
  • गजल
  • मसनवी
  • तर्जुमा

उत्तर : 3

प्रश्न : गोस्वामी तुलसीदास का निधन वाराणसी के किस घाट पर हुआ?

  • दशाश्वमेध घाट
  • अस्सी घाट
  • राम घाट
  • मणिकर्णिका घाट

उत्तर : 2

प्रश्न : ‘गुड़िया भीतर गुडिया’ के रचनाकार कौन है?

  • कृष्णा सोबती
  • प्रभा खेतान
  • मैत्रेयी पुष्पा
  • उषा प्रियंवदा

उत्तर : 3

प्रश्न : ‘सौ अजान एक सुजान’ के रचनाकार का नाम है

  • बदरीनारायण चौधरी
  • बालमुकुन्द गुप्त
  • बालकृष्ण भट्ट
  • सरदार पूर्ण सिंह

उत्तर : 3

प्रश्न : ‘हिन्दी भाषा और साहित्य’ नामक ग्रन्थ के लेखक हैं

  • भगवत शरण उपाध्याय
  • आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
  • डॉ. श्यामसुन्दर दास
  • डॉ. हरदेव बाहरी

उत्तर : 3

प्रश्न : भाषा सिखाने का सही क्रम है

  • बोलना, श्रवण, करना, पढ़ना, लिखना
  • श्रवण करना, बोलना, पढ़ना, लिखना
  • बोलना, पढ़ना, श्रवण करना, लिखना
  • श्रवण करना, पढ़ना, बोलना, लिखना

प्रश्न : 2

प्रश्न : लेखन से सम्बन्धित नहीं है

  • बैठने का उचित ढंग
  • शुद्ध उच्चारण
  • लेखनी पकड़ने का ढंग
  • आँखों से कागज की दूरी

उत्तर : 2

प्रश्न : ‘निर्बल’ का विलोम शब्द है

  • सबल
  • समुन्नत
  • सुदृढ़
  • बाहुबली

उत्तर : 2

प्रश्न : हिन्दी का प्रथम मौलिक उपन्यास किसे माना जाता है

  • नूतन ब्रह्मचारी
  • तितली
  • त्याग-पत्र
  • परीक्षा गुरु

उत्तर : 4

प्रश्न : ‘तद्भव’ पत्रिका कहाँ से प्रकाशित होती है?

  • बनारस
  • दिल्ली
  • लखनऊ
  • जबलपुर

उत्तर : 3

प्रश्न : “या लकुटी अरु कामरिया पर राज तिहूँ पुर को ताज डारौं।” किसकी पंक्ति है

  • सूरदास
  • नंददास
  • रसखान
  • मीराबाई

उत्तर : 3

प्रश्न : भाषा शिक्षक में होना आवश्यक नहीं है

  • व्याकरण का ज्ञान
  • सुन्दर लेख
  • विषय और मूल्यांकन विविधयों का ज्ञान
  • रसायनों का ज्ञान होना

उत्तर : 4

प्रश्न : उपन्यास एवं विवेच्य विषयवस्तु की दृष्टि से असंगत युग्म है

  • वरदान- रजवाड़ों की दासियों की समस्याओं पर
  • सेवासदन – गणिका समस्या एवं विवाह से सम्बन्धित समस्या पर
  • प्रेमाश्रम – कृषक जीवन की समस्याओं पर
  • कायाकल्प – साम्प्रदायिक समस्या योगाभ्यास व पुनर्जन्मवाद पर

उत्तर : 1

प्रश्न : तद्भव शब्द है

  • अँधेरा
  • रात्रि
  • प्रकाश
  • चन्द्र

उत्तर : 1

प्रश्न : ‘आचरण की सभ्यता के निबन्धकार कौन हैं?

  • भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
  • महावीर प्रसाद द्विवेदी
  • सरदार पूर्ण सिंह
  • बालकृष्ण भट्ट

उत्तर : 3

प्रश्न : ‘विरासत’ शब्द का अर्थ है

  • प्रकृति से प्राप्त
  • पुरखों से प्राप्त
  • मित्रों से प्राप्त
  • मूल्य देकर खरीदा हुआ

उत्तर : 2

प्रश्न. जो वाणी द्वारा व्यक्त न किया जा सके

  • आत्मसाक्षात्कार
  • स्वानुभूति
  • अनिर्वचनीय
  • रहस्य

उत्तर : ??