UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 20 :उत्तर प्रदेश में UPTET की परीक्षा 28 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर लीक हो जाने के कारण पूरी परीक्षा प्रक्रिया को ही रद्द करना पड़ा। अब इसकी परीक्षा जनवरी 2022 में होने की संभावना है, तथा CTET की परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेंगी। जिसकी तैयारी में अभ्यर्थी पूरे मेहनत से लगे हुए हैं।
ऐसे मे इस लेख के जरिये हम आपको UPTET/ CTET के परीक्षा मे पुछे गए विगत वर्षो के 30 महत्वपूर्ण हिन्दी भाषा के प्रश्नों और उनके उत्तरों से अवगत कराएंगे, जिसका अधध्ययन कर के आप अपनी तैयारी की और भी मजबूत बना सकते हैं।

UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 20
प्रश्न : निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिए।
- शुसुप्त
- रचइता
- द्रष्टा
- सृष्टा
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘चौराहा’ में कौन-सा समास है?
- द्विगु
- तत्पुरुष
- बहुव्रीहि
- कर्मधारय
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘अंदर-अंदर कड़ाही में गुड़ पगना’ का अर्थ है
- गुप्त मंत्रणा होना
- काम न आना
- ज्ञान होना
- अपने में सीमित होना
उत्तर : 1
प्रश्न : किस समास में कोई पद प्रधान नहीं होता?
- द्विगु
- अव्ययीभाव
- तत्पुरुष
- बहुव्रीहि
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘चिरंतन’ शब्द का विलोम निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?
- शाश्वत
- सनातन
- नश्वर
- अविच्छिन्न
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा गलत है?
- लोहा लेना- सामना करना
- रास्ता नापना – आकलन करना
- रग-रग जानना- अच्छी तरह से परिचित होना
- शैतान के कान काटना- बहुत चतुर होना
उत्तर : 2
प्रश्न : जोड़ा गलत है?
- उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे-अपना दोष न मानकर दूसरे पर मढ़ना
- आँख का अंधा नाम नयनसुख-नाम के प्रतिकूल कार्य करना
- अक्ल बड़ी या भैंस-बल की अपेक्षा बुद्धि अधिक शक्तिशाली होती है
- आ बैल मुझे मार-बैल को मारना
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘उड्डयन’ के संधि-विच्छेद का सही विकल्प कौन-सा है?
- उत् + डयन
- उच्च + डयन
- उड् + डयन
- उड + डयन
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘स्वर’ किसका भेद है?
- संधि
- समास
- वर्ण
- लिंग
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘अत्याचार’ शब्द में उपसर्ग है
- अति
- अत्
- आ
- अत्यु
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘दिग्गज’ का संधि-विच्छेद क्या है?
- दिग् + गज
- दिक् + गज
- दिः + गज
- दिग् + अगज
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘गुप्त’ का विलोम क्या है?
- मुक्त
- प्रकट
- भुक्त
- लिप्त
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘गाँठ का पूरा’ मुहावरे का क्या अर्थ है?
- ईमानदार
- लापरवाह
- दुकानदार
- मालदार
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘लक्ष्य’ का अनेकार्थक शब्द है
- निशाना, उद्देश्य
- गति, चाल
- नाम, बल
- सही, गलत
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘सुधा’ का अनेकार्थक शब्द क्या है?
- बादल, बिजली
- अमृत, पानी
- सेना, शक्ति
- प्राण, प्रियतम
उत्तर : 2
प्रश्न : जब छात्र शिक्षक की भाषा का अनुकरण करे, तो उसे कहते हैं
- प्रयत्न का सिद्धांत
- अनुकरण का सिद्धांत
- क्रियाशीलता का सिद्धांत
- अभ्यास का सिद्धांत
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘अम्बर पनघट में डुबो रही ताराघट ढ़या नागरी’ में कौन-सा अलंकार है?
- उपमा
- रूपक
- यमक
- उत्प्रेक्षा
उत्तर : 2
प्रश्न : ऊष्म वर्ण हैं
- य, र, ल, व
- च, छ, ज
- श, ष, स
- ट, ठ, ड
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘मेंढक’ का तत्सम रूप क्या है?
- मंडूक
- बंदूक
- मुद्ग
- मुष्टि
उत्तर : 1
प्रश्न : बिनु पग चलै सुनै बिनु काना,
कर विनु कर्म करै विधि नाना।
इस पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है
- विभावना
- असंगति
- विशेषोक्ति
- दृष्टांत
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘सूई’ का तत्सम रूप क्या है?
- सुज्जा
- सलाई
- सूचि
- सूची
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘परिसीमन’ का विलोम है
- ससीम
- निरसीमन
- असीमन
- ससीमन
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘घूसर’ शब्द का पर्याय है
- अश्व
- मेघ
- गर्दभ
- अजा
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘आँख का अंधा नाम नयनसुख’ लोकोक्ति का क्या अर्थ है?
- गुण के विरुद्ध नाम का होना
- आँख की रोशनी जाना
- नामकरण करना
- संतुष्ट होना
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘विद्यार्थी’ में कौन-सी संधि है?
- दीर्घ संधि
- गुण संधि
- वृद्धि संधि
- यण् संधि
उत्तर : 1
प्रश्न : कानन का पर्यायवाची शब्द है
- पुष्प
- वन
- विहिप
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘वाक्य विग्रह’ का अर्थ है
- शब्दों को जोड़ना
- वाक्य रचना करना
- वाक्य खंडों को अलग-अलग करके उनका संबंध बताना
- संधि और समास बताना
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘ऊँट की चोरी निहुरे निहुरे’ का अर्थ है
- जान जोखिम में डालना
- बड़े काम छिपकर नहीं किए जा सकते
- उद्दंड व्यक्ति की दुष्टता
- किसी की वस्तु किसी दूसरे को देना
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘धूतों अर्थात् जीवों द्वारा होने वाला (दुख) – वाक्य के लिए एक शब्द है
- आधिदैविक
- आधिभौतिक
- आधिदैहिक
- आत्मघाती
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘पंकज’ में कौन-सा समास है?
- द्वंद्व
- कर्मधारय
- द्विगु
- बहुव्रीहि
उत्तर : ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
4
4 ans
good
3
4
4
4
4
4
4
2
Bahubrihi samash
3
3
D
4
4
D
4
3
4