UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 17 : जैसा आप सभी को पता होगा कि CTET की परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलने वाली है, तथा इसकी परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कराई जानी है, और UPTET की परीक्षा की कोई निर्धारित तिथि का पता नहीं चला है, लेकिन इसकी परीक्षा CTET की परीक्षा होने के बाद होने की संभावना है। जिसके लिए परीक्षार्थी कई महीनों से अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। फ़िलहाल तैयारी का आखिरी पड़ाव चल रहा है।
ऐसे मे इस लेख के जरिये हम आपको UPTET/ CTET के परीक्षा मे पुछे गए विगत वर्षो के 30 महत्वपूर्ण हिन्दी भाषा के प्रश्नो और उनके उत्तरो से अवगत कराएंगे , जिसका अध्ययन कर के आप अपनी परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 17
प्रश्न : जो शब्द ‘धन’ का पर्यायवाची नहीं है उसे चुनिए
- द्रव्य
- द्रव
- दौलत
- सम्पदा
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘चन्द्रमा’ का पर्यायवाची शब्द चुनिए
- निशाचर
- कृशानु
- निशाकर
- तरणि
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘महादेव’ का पर्यायवाची शब्द चुनिए
- नारायण
- गरुड़ध्वज
- चन्द्रशेखर
- विश्वम्भर
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘वनिता’ का प्रयोग किस अर्थ में होता है?
- जंगल
- पुस्तक
- स्त्री
- व्यवसायी
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘मुकुंद’ किसका पर्याय है?
- विष्णु
- सूर्य
- शिव
- कामदेव
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘पुत्री’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है
- तनय
- आत्मजा
- सुता
- दुहिता
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘कमल’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है?
- सरोज
- सलिल
- अरविन्द
- पंकज
उत्तर : 2
प्रश्न : कानन का पर्यायवाची शब्द है
- पुष्प
- वन
- विहिप
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न : अनुपम का पर्यायावाची शब्द है
- स्वर्गीय
- पार्थिव
- लौकिक
- अद्वितीय
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘सूर्य’ का पर्यायवाची नहीं है?
- दिनकर
- अंशुमाली
- रवि
- यामिनी
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘बादल’ का
पर्यायवाची है?
- नीरद
- अम्बुज
- नीरज
- अम्बु
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘घूसर’ शब्द का पर्याय है
- अश्व
- गर्दभ
- मेघ
- अजा
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘कालिन्दी’ का पर्यायवाची क्या है?
- सरस्वती
- गंगा
- लक्ष्मी
- यमुना
उत्तर: 4
प्रश्न : ‘तरणि’ का पर्यायवाची शब्द है
- सूर्य
- युवती
- नाम
- नदी
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘मीन’ का पर्यायवाची शब्द है
- शिखी
- विभावरी
- शापक
- मत्स्य
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘अश्व’ का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित में से कौन-सा नहीं है?
- घोड़ा
- कटक
- घोटक
- हय
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘द्रौपदी’ का पर्याय नहीं है
- द्रुपद सुता
- पांचाली
- याज्ञसेनी
- रमणी
उत्तर : 4
प्रश्न : कौन-सा शब्द जंगल शब्द का पर्यायवाची नहीं है?
- अटवी
- कान्तार
- कान्ता
- कानन
उत्तर : 3
प्रश्न : सूर्य का पर्याय कौन नहीं है?
- आदित्य
- सुधांशु
- दिवाकर
- अंशुमाली
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में से पवन का पर्यायवाची शब्द है
- अनल
- नलिन
- अनिल
- सलिल
उत्तर : 3
प्रश्न : अनुपम शब्द का पर्यायवाची शब्द इनमें से कौन-सा नहीं है?
- अतुल
- अपूर्व
- अनिल
- अनोखा
उत्तर : 3
प्रश्न : कोप शब्द का पर्यायवाची शब्द है।
- अवितथ
- कृतान्त
- मृषा
- अमर्ष
उत्तर : 4
प्रश्न : कौन-सा शब्द ‘कमल’ का पर्यायवाची नहीं है?
- जलज
- मनसिज
- अम्बुज
- पंकज
उत्तर : 2
प्रश्न : कौन-सा शब्द ‘भ्रमर’ का पर्यायवाची नहीं है?
- षट्पद
- अलि
- मधुकर
- प्रभाकर
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘इन्द्र’ के पर्यायवाची शब्दों का समूह है
- वैनतेय, चन्द्रमौलि, सुरपति, देवराज
- मधवा, पुरन्दर, शचीपति, वासव
- सुरपति, पुरन्दर, उपेन्द्र, अंशुमाली
- वैनतेय, मधवा, सुरपति, वासव
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘जनार्दन’ किसका पर्यायवाची है?
- राम
- विष्णु
- कृष्णा
- ब्रह्मा
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘रात्रि’ का पर्यायवाची नहीं है?
- क्षपा
- शशक
- शर्वरी
- यामिनी
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित शब्दों में से ‘अग्नि’ का पर्यायवाची है
- पीयूष
- पावक
- अम्बर
- मयंक
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्न में से कौन-सा समूह ‘विष्णु’ के पर्यायवायी शब्दों का है?
- सुदेश, चक्रपाणि, चतुर्भुज, फणीश
- चक्रपाणि, चतर्भुज, शेषशायी, गरुड़ध्वज
- शेखर, शशांक, दामोदर, विठ्ठल
- महीधर, वैनतेय, वासव, देवराज
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘बट्पद’ का पर्यायवाची है
- तितली
- भ्रमर
- केकड़ा
- मकड़ी
उत्तर : ??