UPTET / CTET हिंदी भाषा प्रैक्टिस सेट 19 : परीक्षा में जानें से पहले इन 30 प्रश्नों का जरूर करें अध्ययन

UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 19 :उत्तर प्रदेश में UPTET की परीक्षा 28 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी। लेकिन परीक्षा से पहले पेपर लीक हो जाने के कारण पूरी परीक्षा प्रक्रिया को ही रद्द करना पड़ा। अब इसकी परीक्षा जनवरी 2022 में होने की संभावना है, तथा CTET की परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेंगी।

ऐसे मे इस लेख के जरिये हम आपको UPTET/ CTET के परीक्षा मे पुछे गए विगत वर्षो के 30 महत्वपूर्ण हिन्दी भाषा के प्रश्नो और उनके उत्तरो से अवगत कराएंगे , जिसका अधध्ययन कर के आप अपनी तैयारी की और भी मजबूत बना सकते हैं।

UPTET/CTET Hindi Language Practice Set
UPTET/CTET Hindi Language Practice Set

UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 19 :

प्रश्न : बिन घनश्याम धाम-धाम ब्रज मण्डल में,
उधौ नित बसति बहार बरसा की है।
इसमें प्रयुक्त अलंकार है

  • रूपक
  • उपमा
  • यमक
  • श्लेष

उत्तर : 4

प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द एकवचन तथा बहुवचन दोनों में प्रयोग हो सकता है?

  • मुनि
  • बालिका
  • लड़का
  • बेटा

उत्तर : 1

प्रश्न : तत्सम और तद्भव का कौन-सा युग्म सही है?

  • कर्हाट-कड़ाह
  • कुक्षि – कोख
  • अष्ठ-आठ
  • कपित्थ-कैथा

उत्तर : 2

प्रश्न : आठ निम्नलिखित शब्दों में किसमें उपसर्ग का निर्देश अशुद्ध है?

  • निम् + अज्जित = निमज्जित
  • नि + खरा =निखरा
  • अध+सेरा = अधसेरा
  • उत् + ग्रीव = उग्रीव

उत्तर : 1

प्रश्न : किस शब्द में तत्पुरुष समास है ?

  • दौड़धूप
  • पीताम्बर
  • मधुमक्खी
  • त्रिभुवन

प्रश्न : ‘मिट्टी का माधो’ होने का अर्थ है

  • समझदार होना
  • कृष्ण की मूर्ति
  • मिट्टी की मूर्ति
  • बहुत ही मूर्ख

उत्तर : 2

प्रश्न : ‘तद्धित’ का सन्धि-विच्छेद क्या है?

  • तत + धित
  • तत् + हित
  • तद् + धित
  • तद + हित

उत्तर : 2

प्रश्न : ‘उद्विग्न’ का सन्धि-विच्छेद क्या है?

  • उत + दिग्न
  • उद + दिन्न
  • उत् + विग्न
  • उत + वित्र

उत्तर : 3

प्रश्न : ‘बीती विभावरी जागरी
अम्बर पनघट में डुबो रही
ताराघट उषा नगरी’
उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?

  • यमक
  • रूपक
  • उत्प्रेक्षा
  • उपमा

उत्तर : 2

उत्तर : 3

प्रश्न : निम्नलिखित ध्वनियों की निर्दिष्ट विशेषताओं में कौन सा अशुद्ध है?

  • च-तालव्य, महाप्राण
  • ख-महाप्राण, कंठ्य
  • म-ओष्ठ्य, सघोष
  • त-अल्पप्राण, दंत्य

उत्तर : 1

प्रश्न : ‘बाण’ का पर्यायवाची नहीं है?

  • शिलीमुख
  • आशुग
  • विशिख
  • सारंग

उत्तर : 4

प्रश्न : उपचारात्मक शिक्षण का आधार निम्न में से कौन-सा है?

  • व्याख्यान परीक्षण
  • स्व परीक्षण
  • पाठ्य-पुस्तक परीक्षण
  • निदानात्मक परीक्षण

उत्तर : 4

प्रश्न : ‘अयोगवाह’ कहा जाता है

  • अल्पप्राण को
  • महाप्राण को
  • विसर्ग को
  • संयुक्त व्यंजन को

उत्तर : 3

प्रश्न : ‘चाँदनी चौक’ में कौन-सी संज्ञा है ?

  • द्रव्यवाचक संज्ञा
  • जातिवाचक संज्ञा
  • व्यक्तिवाचक संज्ञा
  • भाववाचक संज्ञा

उत्तर : 3

प्रश्न : ‘सिर पर सवार रहना’ मुहावरे का अर्थ क्या है?

  • पीछे पड़ना
  • भाग जाना
  • बाधक होना
  • मरने-मारने पर उतारू होना

उत्तर : 1

प्रश्न : ‘वह बहुत अच्छा लड़का है’ वाक्य में ‘वह’ कौन-सा सर्वनाम है?

  • निजवाचक सर्वनाम
  • निश्चयवाचक सर्वनाम
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  • सम्बन्धवाचक सर्वनाम

उत्तर : 2

प्रश्न : ‘मनोहर जीवनभर पूरा सुख भोगता रहा’ इसमें कौन सा विशेषण है?

  • संख्यावचक विशेषण
  • परिमाणवाचक विशेषण
  • गुणवाचक विशेषण
  • सार्वनामिक विशेषण

उत्तर : 2

प्रश्न : दाँत और जीभ के स्पर्श से बोले जाने वाले वर्ण को क्या कहते हैं?

  • मूर्द्धन्य
  • दंतोष्ठ्य
  • दंत्य
  • कंठोष्ठ्य

उत्तर : 3

प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प विलोम की दृष्टि से सही नहीं है?

  • सुबुद्धि – असुबुद्धि
  • उत्कर्ष – अपकर्ष
  • आरोह – अवरोह
  • कीर्ति – अपकीर्ति

उत्तर : 1

प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्र वाक्य है?

  • उसमें न पत्ते थे, न फूल थे।
  • मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबन्ध है।
  • यज्ञदत्त देवदत्त को व्याकरण पढ़ाता है।
  • वह उड़ती हुई चिड़िया पहचानता है।

उत्तर : 2

प्रश्न : ‘वह द्वार-द्वार भीख माँगता चलता है’ वाक्य में कौन सा कारक है?

  • सम्बन्ध
  • अपादान
  • अधिकरण
  • सम्बोधन

उत्तर : 3

प्रश्न : ‘आयुष्मान’ का स्त्रीलिंग क्या है?

  • आयुष्मती
  • आयुष्मयी
  • आयुष्यमयी
  • आयुषी

उत्तर : 1

प्रश्न : “आये थे हरि भजन को ओटन लगे कपास -मुहावरे ) का अर्थ क्या है?

  • हरि भक्ति का मार्ग कठिन होता है
  • उद्देश्य की प्राप्ति में असफल होना
  • ईश्वर भक्ति को छोड़कर व्यापार में लग जाना
  • किसी कार्य विशेष की उपेक्षा कर दूसरे कार्य को करना

उत्तर : 4

प्रश्न : वाक्य और उसके भेद से संबंधित कौन-सा जोड़ा गलत है?

  • बच्चे नाश्ता करके विद्यालय गए-सरल वाक्य
  • जो प्रथम आएगा वह पुरस्कार पाएगा-मिश्र वाक्य
  • नेता ने भाषण दिया और चला गया-संयुक्त वाक्य
  • लक्ष्मी गयी और सोफिया आ गयी-सरल वाक्य

उत्तर : 4

प्रश्न : वाक्यांश के लिए एक शब्द से संबंधित कौन-सा जोड़ा गलत है?

  • जिसका इलाज कठिन हो-दुःसाध्य
  • जो मनुष्यता से दूर हो- अमानुषिक
  • जो कम खर्च करने वाला हो-अपव्ययी
  • जो इतिहास लिखे जाने के युग से पूर्व का हो-प्रागैतिहासिक

उत्तर : 3

प्रश्न : विराम-चिह्न की दृष्टि से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है?

  • नहीं कल मैं तुम्हारे घर नहीं आ सकूँगा।
  • मैं क्या कहता ?
  • महक, रागिनी, श्वेता, आदि भी आई हैं, ये सब अब गाना गाएँगी।
  • उसने पूछा, ‘तुम कहाँ थे’ ?

उत्तर : 1

प्रश्न : कविता शिक्षण की विधि है

  • कौशल प्रणाली
  • अर्थबोध प्रणाली
  • लेखन प्रणाली
  • अक्षरबोध प्रणाली

उत्तर : 2

प्रश्न : शब्द और विलोम की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही नहीं है?

  • यौवन वार्धक्य
  • विश्लेषण-विवेचन
  • लोलुप संतुष्ट
  • एकांगी-सर्वांगीण

उत्तर : 2

प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही नहीं है?

  • अन्यान्य-और-और
  • अन्योन्य-परस्पर
  • कृति – रचना
  • कृती-निकृष्ट पुरुष

उत्तर : 4

प्रश्न : लोकोक्ति और उसके अभिप्राय का कौन-सा जोड़ा गलत है?

  • ओस चाटे प्यास नहीं बुझती-बड़े काम के लिए विशेष प्रयत्न की जरूरत होती है
  • कढ़ाही से गिरा, चूल्हे में पड़ा-एक आपत्ति से दूसरी विपत्ति में पड़ना छूटकर
  • घी भी खाओ और पगड़ी भी रक्खो-इतना खर्च करो कि इज्जत बनी रहे
  • काठ की हाँड़ी बार-बार चूल्हे पर नहीं चढ़ती- काठ की हाँड़ी बार-बार जल जाती है

उत्तर : ??

कमेन्ट करें