UPTET/CTET Environment Study Practice Set : प्रशिक्षण परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश के द्वारा 28 नवंबर 2021 को UPTET की परीक्षा दो पालियों में कराई जाने वाली थी। लेकिन परीक्षा में बैठने से पहले ही पेपर लीक हो गया। जिसकी वजह से पूरी परीक्षा प्रक्रिया को ही निरस्त करना पड़ा। उसके बाद UPTET की परीक्षा फिर से 1 महीने के भीतर कराए जाने की घोषणा की गई।
CTET की परीक्षा भी 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी। ऐसे में हम आपको इस लेख के जरिए पर्यावरण अध्ययन विषय के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए हैं। अतः परीक्षा में शामिल होने से पहले इन प्रश्नों को अच्छे से अभ्यास करके जाएं।

UPTET/CTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 7
प्रश्न. ओजोन के बारे में निम्न में से सत्य है
- यह जानवरों व पादपों के श्वसन के लिए अनिवार्य है।
- यह पराबैगनी किरणों का अवशोषण करती है।
- वायु में इसका प्रतिशत लगभग 3% है।
- इसका उपयोग जल को रोगाणु रहित करने में किया जाता है।
कूट
(a) 1, 2 और 3
(b) 2 और 4
(c) केवल 2
(d) 1 और 4
उत्तर : b
प्रश्न. भारत के किस क्षेत्र में स्थानान्तरित खेती की जाती है?
- उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में
- दक्षिणी पूर्वी क्षेत्र में
- उत्तर पूर्वी क्षेत्र में
- दक्षिणी क्षेत्र में
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा भारत के चार जैव विविधता युक्त हॉट स्पॉट में से एक है?
- अरावली पहाड़ियाँ
- खासी पहाड़ियाँ
- हिमालय
- विन्ध्याचल पहाड़ियाँ
उत्तर : 3
प्रश्न. सीएनजी व बायोगैस के मुख्य घटक हैं।
- प्रोपेन
- हाइड्रोजन सल्फाइड
- मेथेन
- एथेन
उत्तर : 3
प्रश्न. ‘भारत जल सप्ताह’ 2019 कब मनाया गया है?
- 15 जनवरी से 21 जनवरी
- 22 मार्च से 26 मार्च
- 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर
- 24 सितम्बर से 28 सितम्बर
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से ऊर्जा के गैर पारम्परिक स्रोतों का समूह है
- खनिज तेल, प्राकृतिक गैस, कोयला
- कोयला, पवन ऊर्जा, बायोगैस
- सौर ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा, पवन ऊर्जा
- भू-तापीय ऊर्जा प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम
उत्तर : 3
प्रश्न. विटामिन B12 में उपस्थित धातु है
- सोडियम
- मैग्नीशियम
- कोबाल्ट
- लोहा
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा पेट्रोलियम का उप-उत्पाद नहीं है?
- कोक
- बिटुमिन
- पैराफिन मोम
- स्नेहक तेल
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्न में से कौन-से क्रियाकलाप जंगलों के विनाश के लिए उत्तरदायी है?
- खनिजों की खुदाई
- बांस से टोकरी बनाना
- बांध का निर्माण करना
- पत्तो से पतल बनाना
- कृषि के लिए भूमि तैयार करना
कूट
(a) केवल 1
(b) 2, 4 और 5
(c) 1,3 और 5
(d) 2, 4 और 1
उत्तर : c
प्रश्न. वन पारिस्थितिको तन्त्र में पाई जाने वाली खाद्य श्रृंखला का चयन कीजिए
- पादपालवक-जल पिस्सु-छोटी मछली-टूना
- घास-टिड्डा-मेढक-सांप-बाज
- पर्णकरकट-शैवाल-केकड़ा-छोटी मासाहारी मछली-बड़ी मांसाहारी महली
- मृत कार्बनिक पदार्थ-कवक-जीवाणु
उत्तर : 2
प्रश्न. ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक गर्माहट) में तापमान
- क्षोभमण्डल का बढ़ता है
- आयनमण्डल का बढ़ता है
- मध्यमण्डल का बढ़ता है
- समतापमण्डल का बढ़ता है
उत्तर : 1
प्रश्न. जैवमण्डल रिजर्व के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सत्य है?
- इसकी सीमा के अन्दर अन्य कोई संरक्षित क्षेत्र नहीं है।
- इस संरक्षित क्षेत्र में केवल समाप्त होने वाली प्रजातियाँ रहती है।
- यह केवल पादपो व जानवरों के संरक्षण के लिए है।
- यह क्षेत्र जैव विविधता व वहाँ की संस्कृति दोनों के संरक्षण के लिए है।
उत्तर : 4
प्रश्न. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम भारत सरकार द्वारा कब लागू किया गया?
- वर्ष 1982
- वर्ष 1972
- वर्ष 1974
- वर्ष 1981
उत्तर : 2
प्रश्न. बायोडीजल के लिए किस पौधे की खेती की जाती है?
- सोयाबीन
- रतनजोत
- मूँगफली
- सूरजमुखी
उत्तर : 2
उत्तर : 3
प्रश्न. कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
- फिरन – जम्मू कश्मीर
- पानो भाजो – पश्चिम बंगाल
- राहिदे – हिमांचल प्रदेश
- फुलवारी – पंजाब
उत्तर : 2
प्रश्न. चन्द्र ग्रहण होता है, जब
- पृथ्वी, सूर्य एवं चन्द्रमा के बीच होती है
- चन्द्रमा, पृथ्वी एवं सूर्य के बीच होता है
- सूर्य, पृथ्वी एवं चन्द्रमा के बीच होता है
- पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा सीधी रेखा में होते हैं
उत्तर : 1
प्रश्न. पृथ्वी पर मौसम परिवर्तन का होना इस तथ्य पर आधारित है कि
- पृथ्वी का अक्ष झुका हुआ है
- वर्ष में पृथ्वी की परिक्रमण गति बदलती है
- वर्ष में पृथ्वी के अक्ष बिन्दु भिन्न दिशाओं में होते हैं
- गर्मियों में पृथ्वी सूर्य के निकट होती हैं।
उत्तर : 1
प्रश्न. विश्व पर्यावरण दिवस 2019 का विषय था
- जल प्रदूषण को हराना
- ध्वनि प्रदूषण को हराना
- वायु प्रदूषण को हराना
- मृदा संरक्षण
उत्तर : 3
प्रश्न. पारिस्थितिक तन्त्र के प्राकृतिक अधिवासों का संरक्षण तथा उनके प्राकृतिक वातावरणों में प्रजातियों का जीवनक्षम, जनसंख्या का रखरखाव एवं पुनः प्राप्ति के लिए प्रयुक्त पद है
- आन्तरिक संरक्षण
- परिधीय संरक्षण
- अपस्थाने संरक्षण
- स्वस्थाने संरक्षण
उत्तर : 4
प्रश्न. तिब्बत की सांग्पो नदी भारत में किस नाम से जानी जाती है?
- गंगा
- ब्रह्मपुत्र
- यमुना
- सिन्धु
उत्तर : 2
प्रश्न. प्राणियों की संकटग्रस्त जातियाँ वे हैं
- जो अन्य जातियों के लिए खतरनाक हैं।
- जो विशिष्ट क्षेत्रों में पाई जाती हैं।
- जिनकी संख्या कम हो गई है।
- जिनके लुप्त होने का खतरा है।
उत्तर : 4
प्रश्न. कुछ वर्षो पहले एक गिद्ध आमतौर पर दिखाई देते थे, लेकिन वर्तमान में गिद्ध कभी-कभार ही नजर आते हैं, इसका कारण है।
- नवीन प्रवासी जातियों द्वारा उनके आवास स्थलों का विनाश
- पशुपालकों द्वारा बीमार पशुओं के इलाज में प्रयुक्त औषधियाँ
- गिद्धों के भोजन में आयी कमी
- गिद्धों में फैली महामारी
उत्तर : 2
प्रश्न. संगमरमर कैंसर की घटना का कारण है
- कज्जल कण
- CFCs
- अम्लीय वर्षा
- कोहरा
उत्तर : 3
प्रश्न. प्राकृतिक संसाधनों को लम्बे समय तक उपयोग करने के लिए संरक्षण में सहायक तीन R हैं
- पुनः चक्रण, पुनः उत्पादन, पुन: उपयोग
- कम उपयोग, पुनः उत्पादन, पुन: उपयोग
- कम उपयोग, पुन: उपयोग, पुनः वितरण
- कम उपयोग, पुनः चक्रण, पुन: उपयोग
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्न में से कौन-सी प्रक्रिया प्रकृति में होने वाले जल चक्र का एक चरण नहीं है?
- वाष्पीकरण
- वाष्पोत्सर्जन
- अवक्षेपण
- प्रकाश संश्लेषण
उत्तर : 4
प्रश्न. भूपर्पटी में सबसे अधिक प्रचुरता में पाया जाने वाला तत्त्व है
- कार्बन
- नाइट्रोजन
- ऑक्सीजन
- सिलिकॉन
उत्तर : 3
प्रश्न. पारिस्थितिक तन्त्र में ऊर्जा प्रवाह होता है
- चार दिशाओं में
- दो दिशाओं में
- तीन दिशाओं में
- एक दिशा में
उत्तर : 4
प्रश्न. जल प्रदूषण से होने वाले रोगों का सही समूह है
- हैजा, पेचिश, पोलियो, टाइफॉइड
- हैजा, पीलिया, टाइफॉइड, एनीमिया
- एनीमिया, स्कर्वी, वातस्फीति, टाइफॉइड
- हैजा, पीलिया, टाइफॉइड, स्कर्वी
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
- वन मृदा को अपरदन से बचाते हैं।
- वन में पादप व जन्तु एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं।
- वन, जलवायु व जल चक्र को प्रभावित नहीं करते हैं।
- मृदा वनों की वृद्धि व पुनर्जनन में सहायक होती है
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भारत का सघ शासित प्रदेश नहीं है
- चण्डीगढ़
- मणिपुर
- जम्मू और कश्मीर
- लद्दाख
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
madipur
Good answer
2
Manipur
Manipur
2
30
.madipur
2
Manipur
मादीपुर
मणिपुर राज्य हैं बाकी सब केंद्रशासित प्रदेश है
Manipur
Madipur
Ans 2
Madipur
2
Ok
मणिपुर
Option 4
Madipur
2
Manipur
4 laddakh
Madipur
manipur
2
4