UPTET/CTET Environment Study Practice Set 12 : जैसा कि आप सभी लोग जानते है कि पिछले महीने 28 तारीख को UPTET की परीक्षा होने वाली थी। सभी प्रतियोगी छात्र परीक्षा केंद्र पर भी पहुच चुके थे लेकिन परीक्षा होने से पहले ही पेपर लीक हो गया। जिसको देखते हुए पूरी परीक्षा प्रक्रिया को ही निरस्त करना पड़ा। लेकिन UPTET की फिर से परीक्षा एक महीने के भीतर आयोजित की जाने की संभावना है। लेकिन बोर्ड की तरफ से अभी परीक्षा को लेकर कोई भी आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है।
CTET की परीक्षा भी 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी। ऐसे में हम आपको इस लेख के जरिए पर्यावरण अध्ययन विषय के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए हैं। अतः परीक्षा में शामिल होने से पहले इन प्रश्नों को अच्छे से अभ्यास करके जाएं।

UPTET/CTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट
प्रश्न. संसार का सर्वाधिक समस्याकारी जलीय खरपतवार, जिसे ‘बंगाल का आतंक’ भी कहते हैं, वह है
- ऐखोर्निया क्रॉसिपस (जलकुम्भी)
- पारथीनियम हिस्टेरोफोरस (काँग्रेस घास)
- लैण्टाना कैमारा
- सिनोडोन डेक्टाइलोन (दूब घास)
उत्तर : 1
प्रश्न. वायरस के अजैविक होने का लक्षण है
- यह प्रजनन नहीं कर सकता
- इसमें प्रोटीन नहीं पाया जाता
- इसमें वंशानुगत सामग्री नहीं पाई जाती
- इसको क्रिस्टल के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है
उत्तर : 4
प्रश्न. पादप हार्मोन जो फल को पकाने में सहायता करता है।
- साइटोकाइनिन
- जिबरेलिन
- ऑक्सिन
- इथाइलीन
उत्तर : 4
प्रश्न. स्वतन्त्र रूप से भूमि में रहने वाला अवायवीय जीवाणु, जिसमें नाइट्रोजन N 2 ) स्थिरीकरण की क्षमता होती है, वह है
- क्लॉस्ट्रिडियम
- राइजोबियम
- एजोटोबैक्टर
- विब्रियो
उत्तर : 1
प्रश्न. किस प्रकार का DNA कोशिका में सामान्य रूप से पाया जाता है?
- B-DNA
- C – DNA
- A-DNA
- Z – DNA
उत्तर : 1
प्रश्न. वर्ष 1853 में भारत की पहली यात्री ट्रेन चली थी
- कलकत्ता से अलीपुर के बीच
- बम्बई से ठाणे के बीच
- बम्बई से पुणे के बीच
- कलकत्ता से दमदम के बीच
उत्तर : 2
प्रश्न. एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला आयोजित होता है।
- पुष्कर में
- सोनपुर में
- हरिद्वार में
- नासिक में
उत्तर : 2
प्रश्न. राष्ट्रीय एकता परिषद् की स्थापना हुई
- 1971 में
- 1951 में
- 1961 में
- 1981 में
उत्तर : 3
प्रश्न. समता के अधिकार का उल्लेख संविधान के किन अनुच्छेदों में मिलता है ?
- अनुच्छेद-23 से 24
- अनुच्छेद-14 से 18
- अनुच्छेद-25 से 28
- अनुच्छेद-19 से 22
उत्तर : 2
प्रश्न. किस देश में लचीला संविधान लागू है?
- अमेरिका
- चीन
- भारत
- यूनाइटेड किंगडम
उत्तर : 4
प्रश्न. पुरवा किस अधिवास में शामिल है?
- अपखण्डित
- नगरीय
- रेखीय
- ग्रामीण
उत्तर : 4
प्रश्न. कौन-सा ज्वालामुखी पर्वत है ?
- अप्लेशियन
- अरावली
- यूराल
- किलिमंजारो
उत्तर : 4
प्रश्न. ऐलीफेण्टा द्वीप अवस्थित है।
- मुम्बई तट
- कच्छ तट
- गोवा तट
- गंगा डेल्टा
उत्तर : 1
प्रश्न. मानसूनी वन पाए जाते हैं जहाँ वर्षा होती है
- 50-150 सेमी
- 150-200 सेमी
- 70-100 सेमी
- 70-200 सेमी
उत्तर : 4
प्रश्न. कार्बी ऐंगलोंग पठार विस्तार है
- तिब्बत का
- हिमालय का
- प्रायद्वीप पठार का
- शान पठार का
उत्तर : 3
प्रश्न. भारत में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था कहाँ है?
- मन्त्रिमण्डल
- विधानसभा
- लोकसभा
- पंचायती राज संस्थाओं में
उत्तर : 4
प्रश्न. किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति के लिए कम-से-कम आयु क्या होनी चाहिए?
- 50 वर्ष
- 35 वर्ष
- 45 वर्ष
- 30 वर्ष
उत्तर : 2
प्रश्न. अनुच्छेद-356 का प्रथम प्रयोग कब और कहाँ हुआ?
- जम्मू-कश्मीर 1956
- केरल 1959
- बिहार 1958
- मध्य प्रदेश 1957
उत्तर : 2
प्रश्न. नगर निगम द्वारा कौन-सा कर लगाया जा सकता है ?
- चुंगी कर
- मनोरंजन कर
- गृह कर
- ये सभी
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस प्रदेश में रेण्डियर पाया जाता है ?
- मानसून
- गर्म मरुस्थल
- टैगा
- टुण्ड्रा प्रदेश
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक शीतोष्ण घास प्रदेश नहीं है
- डाउन्स
- कम्पास
- पंपास
- प्रेयरीस
उत्तर : 2
प्रश्न. जनसंख्या के आकार के अनुसार वृहत्तम महाद्वीप है
- एशिया
- यूरोप
- उत्तरी अमेरिका
- अफ्रीका
उत्तर : 1
प्रश्न. भारत में थारू जनजाति कहाँ निवास करती है ?
- उत्तराखण्ड में
- थार मरुस्थल में
- उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में
- झारखण्ड में
उत्तर : 3
प्रश्न. भिलाई इस्पात संयन्त्र स्थित है
- छत्तीसगढ़ में
- मध्य प्रदेश में
- झारखण्ड में
- ओडिशा में
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा अचल जीव का उदाहरण है ?
- काइटन
- यूप्लेक्टेला
- लीच
- इकनस
उत्तर : 2
प्रश्न. प्रोटीन अणुओं की इकाई है।
- अमीनो अम्ल
- ग्लूकोज
- वसा अम्ल
- विटामिन
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा अंग पादप कोशिका में अनुपस्थित होता है?
- रिक्तिकाएँ
- लवक
- सेल्यूलोस कोशिका भित्ति
- तारककाय
उत्तर : 4
प्रश्न. मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि है
- अधिवृक्क ग्रन्थि
- अग्न्याशय
- पीयूष ग्रन्थि
- यकृत
उत्तर : 4
प्रश्न. उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी है
- गौरैया
- मोर
- सारस क्रेन
- तोता
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा विटामिन कोशिकाओं की सुरक्षा में सहायक है?
- विटामिन-B12
- विटामिन-K
- विटामिन-E
- विटामिन-A
नोट – इस प्रश्न का उत्तर क्या होगा अपना जवाब कमेंट करके जरूर बताएं।
आशा है कि आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा ऐसे अन्य विषयों के प्रैक्टिस सेट को देखने के लिए सरकारी अलर्ट को अवश्य ही बुकमार्क करें।
E
e
V.a
विटामिन E
Vitamin E
Vitamin E
विटामिन E
Vitamin E
Vitamin E
Vitamin k
Vitamin k
A
3
Hi
Vitamin – E
Vitamin E