UPTET Environment Studies Practice Set 10 : प्रशिक्षण परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश 28 नवंबर को UPTET की परीक्षा आयोजित करने वाला था जिसके अनुसार परीक्षा 2 पालियों में आयोजित होने वाली थी, लेकिन पेपर लीक हो जाने की वजह से परीक्षा निरस्त कर दी गई। अब इसकी परीक्षा दिसम्बर के अंतिम सप्ताह मे होने की संभावना है।
CTET की परीक्षा अगले साल आयोजित होने वाली हैं जिसके लिए परीक्षार्थी कई महीनों से अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। फ़िलहाल तैयारी का आखिरी पड़ाव चल रहा है. ऐसे में परीक्षार्थियों को नीचे दिए गए CTET Environment Studies Practice Set को अवश्य हल करना चाहिए, जिससे वे अपनी तैयारी को और भी सुनिश्चित कर सकते हैं.
UPTET / CTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 10
प्रश्न : भूकम्प की तीव्रता मापने के यन्त्र को क्या कहते हैं?
- फिजियोग्राफ
- सीस्मोग्राफ
- कार्डियोग्राफ
- बैरोग्राफ
उत्तर : 2
प्रश्न : सूर्य से निकटतम ग्रह कौन है?
- मंगल
- बृहस्पति
- शुक्र
- बुध
उत्तर : 4
प्रश्न : प्रेक्षण विधि की सीमाएँ हैं
- यह विधि मितव्ययी नहीं है
- इस विधि में प्रेक्षण सूक्ष्मता से न करने पर प्राप्त परिणाम अधिक वैध एवं विश्वसनीय नहीं होते हैं
- इस विधि से व्यक्ति के आन्तरिक व्यवहारों का अध्ययन सम्भव नहीं है
- उपरोक्त सभी
उत्तर : 4
प्रश्न : इकोसिस्टम की सही परिभाषा क्या है?
- परस्पर क्रिया करने वाला जीव समुदाय
- किसी स्थान का अजीवीय घटक
- पृथ्वी और वायुमण्डल का क्षेत्र जहाँ जीव रहते हैं
- जीव समुदाय और उसके वातावरण का सन्तुलित तन्त्र
उत्तर : 4
प्रश्न : मानव विकास के क्रम में दो पैरों पर चलने का सबसे
बड़ा लाभ है
- शरीर को अच्छी प्रकार आधार देना
- शरीर का भार कम होना
- हाथ स्वतन्त्र रूप से मस्तिष्क की आज्ञानुसार कार्य कर सकते हैं.
- अधिक तेज चाल
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘गिर’ राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित है?
- राजस्थान में
- गुजरात में
- मध्य प्रदेश में
- महाराष्ट्र में
उत्तर : 2
प्रश्न : निरीक्षण विधि की विशेषता नहीं है
- यह एक मनोवैज्ञानिक विधि है
- यह प्रत्यक्ष अनुभवों पर आधारित है
- यह एक बाल केन्द्रित विधि है जिसमें शिक्षक एक प्रशासक के रूप में होता है
- यह विधि विभिन्न सर्वेक्षणों द्वारा अपनायी जाती है
उत्तर : 3
प्रश्न : पर्यावरण शिक्षा में समस्या समाधान विधि का गुण है
- लक्ष्य केन्द्रित विधि
- सर्जनात्मक विधि
- चयनात्मकता
- ये सभी
उत्तर : 4
प्रश्न : पौधों में अर्द्धसूत्री विभाजन होता है
- मूलशीर्ष में
- परागकणों में
- तने में
- परागकोष में
उत्तर : 4
प्रश्न : जैविक समुदाय में प्राथमिक उपभोक्ता हैं
- मांसाहारी
- सर्वाहारी
- शाकाहारी
- डेट्रिटीवोर
उत्तर : 3
प्रश्न : ज्वर नियन्त्रण में आमतौर पर सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली औषधि है
- ब्रूफेन
- बी-कॉम्प्लेक्स
- पैरासीटामोल
- लिव-52
उत्तर : 3
प्रश्न : किसी पारितन्त्र में तत्वों का चक्रण कहलाता है
- जीव भू-रासायनिक चक्र
- भूवैज्ञानिक चक्र
- रासायनिक चक्र
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 1
प्रश्न : चिपको आन्दोलन के प्रणेता हैं।
- हेमवती नन्दन बहुगुणा
- सुन्दरलाल बहुगुणा
- मदर टेरेसा
- महात्मा गाँधी
उत्तर : 2
प्रश्न : इन्सुलिन की रासायनिक प्रकृति है
- विटामिन
- प्रोटीन
- वसा
- कार्बोहाइड्रेट
उत्तर : 2
प्रश्न : दही निर्माण हेतु कौन सूक्ष्मजीवी उत्तरदायी हैं
- एस्पर्जिलस
- स्ट्रेप्टोकोकस
- रेट्रोवाइरस
- लैक्टोबैसिलस
उत्तर : 4
प्रश्न : मानव रुधिर वर्ग की खोज सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने की?
- लैण्डस्टीनर
- जैनिंग्स
- पैण्टिन एवं मास्ट
- कार्ल मार्क्स
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित वाहनीय ईंधनों में से किसकोंआजकल पर्यावरण स्नेही माना जाता है?
- डीजल
- पेट्रोल
- द्रवित पेट्रोलियम गैस
- सम्पीड़ित प्राकृतिक गैस
उत्तर : 4
प्रश्न : गैसीय अपशिष्ट है
- सब्जी एवं फलों के छिलके
- घरों की नालियों का गन्दा पानी
- खेत खलिहानों से निकलने वाला कचरा
- लकड़ी, कोयला से जलने वाला धुआँ
उत्तर : 4
प्रश्न : प्याज, आलू, अदरक हैं
- जड़
- तना
- अपस्थानिक जड़ें
- शल्क पत्र
उत्तर : 2
प्रश्न : एककोशीय सूक्ष्म जीव है
- स्पाइरोगायरा
- विषाणु
- पैरामीशियम
- हाइड्रा
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्न में से कौन-सा पादप उत्पाद साबुन का विस्थापन है?
- रुद्राक्ष
- रीठा
- तेन्दू
- ये सभी
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-से पौधे दूर-दूर प्रसारित होंगे?
- बीजाणु द्वारा प्रकीर्णित पौधे
- बीज द्वारा प्रकीर्णित पौधे
- फल द्वारा प्रकीर्णित पौधे
- कायिक जनन द्वारा वितरित
उत्तर : 3
प्रश्न : जब एक जीव लाभ लेता है बगैर दूसरे सहवासी जीव को प्रभावित किए, तो कहलाता है
- परजीवी
- सहभोजी
- मृतोपजीवी
- सहजीवी
उत्तर : 2
प्रश्न : राज्यसभा में होने वाली सभाओं की अध्यक्षता कौन करता है?
- उपराष्ट्रपति
- राष्ट्रपति
- प्रधानमन्त्री
- भारत के मुख्य न्यायाधीश
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्न में से किस मिट्टी का विस्तार भारत के सर्वाधिक क्षेत्र पर है?
- काली मिट्टी
- जलोढ़ मिटटी
- लाल मिट्टी
- बलुई मिट्टी
उत्तर : 2
प्रश्न : जब मोर साँप को खाता है, साँप कीड़ों को खाता है और कीड़े हरे पौधों को खाते हैं, तो मोर का पोषण तल है
- प्राथमिक उपभोक्ता
- अन्तिम अपघटक
- प्राथमिक अपघटक
- खाद्य पिरामिड के शीर्ष पर
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्न में से कौन-सा कार्यान्तरित शैल का उदाहरण है?
- बलुआ पत्थर
- ग्रेनाइट
- संगमरमर
- चूना पत्थर
उत्तर : 3
प्रश्न : महासागरों में निम्न में से कौन-सा लवण सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है?
- मैग्नीशियम सल्फेट
- कैल्शियम सल्फेट
- मैग्नीशियम क्लोराइड
- सोडियम क्लोराइड
उत्तर : 4
प्रश्न : जो शाकाहारी जन्तु भोजन के लिए हरे पेड़-पौधों पर निर्भर रहते हैं
- प्रथम चरण उपभोक्ता
- द्वितीय चरण उपभोक्ता
- तृतीय चरण उपभोक्ता
- उपभोक्ता
उत्तर : 1
प्रश्न : प्लेग है
- विषाणु जनित बीमारी
- कवक जनित बीमारी
- जीवाणु जनित बीमारी
- खनिज जनित बीमारी
उत्तर : ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको पर्यावरण अध्ययन का यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , UPTET /CTET परीक्षा से जुड़ी हर जानकारियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।