UPTET / CTET बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र प्रैक्टिस सेट 21 : परीक्षा में बैठने से पहले इन 30 प्रश्नों का करें अध्ययन

UPTET/CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 21 : CTET की परीक्षाएं 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलने वाली हैं जिसके लिए अभ्यार्थी कई महीनों से अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं, और इसकी परीक्षा ऑनलाईन माध्यम द्वारा कराई जानी है, तथा UPTET की परीक्षा भी इसके बाद होने की संभावना है। फ़िलहाल तैयारी का अंतिम समय चल रहा है। सभी अभ्यर्थी अपनी तैयारी बहुत ही तेजी से कर रहे हैं ।

ऐसे में अभ्यार्थियों को नीचे दिए गए UPTET / CTET Child Development And pedagogy Practice Set 21 में दिए 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों को जरूर हल करना चाहिए, जिससे वे अपनी तैयारी को और भी मजबूत कर सकते हैं।

UPTET/CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 21 
UPTET/CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 21 

UPTET/CTET Child Development And Pedagogy Practice Set 21 

प्रश्न : किस व्यवहारवादी का मानना है कि अन्य व्यवहारों की भाँति भाषा भी क्रिया-प्रसूत अनुबन्धन द्वारा सीखी जाती है?

  • वाटसन
  • स्किनर
  • गुथरी
  • थॉर्नडाइक

प्रश्न : 2

प्रश्न : निम्न में से कौन केन्द्रीय प्रवृत्ति का माप नहीं है?

  • मध्यांक
  • मध्यमान
  • बहुलांक
  • प्रसार

उत्तर : 4

प्रश्न : अधिगम में प्रयत्न व भूल के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया?

  • पावलोव
  • थॉर्नडाइक
  • हेगार्टी
  • हल

उत्तर : 2

प्रश्न : मनोलैंगिक विकास में सुप्तावस्था का वर्ष – अन्तराल सम्बन्धित है

  • 2-5 वर्षों का
  • 6 से यौवन तक
  • 18-20 वर्षों का
  • 20-22 वर्षों का

उत्तर : 2

प्रश्न : विकास के मनोसामाजिक सिद्धान्त का प्रतिपादन…. ने किया था।

  • एरिकसन
  • कोहलर
  • फ्रायड
  • वाटसन

उत्तर : 1

प्रश्न : ……..के अनुसार इदम् अहम् तथा पराहम् व्यक्तित्व के तीन घटक हैं।

  • बन्डुरा
  • एडलर
  • युंग
  • फ्रायड

उत्तर : 4

प्रश्न : निम्नलिखित मापन के स्तरों में सबसे अच्छा कौन है?

  • नामिक
  • क्रमिक
  • अनुपात
  • अन्तराल

उत्तर : 3

प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन व्यक्तित्व का प्रक्षेपी परीक्षण नहीं है?

  • रोर्शा स्याही धब्बा परीक्षण
  • टी.ए.टी.
  • शब्द साहचर्य परीक्षण
  • 16 पी. एफ. परीक्षण

उत्तर : 4

प्रश्न : आवश्यकता का पदानुक्रम सिद्धान्त द्वारा प्रतिपादित किया गया था।

  • वाटसन
  • कोहलर
  • मैस्लो
  • पावलोव

उत्तर : 3

प्रश्न : अधिगम का क्रिया-प्रसूत अनुबन्धन सिद्धान्त ………   द्वारा दिया गया था।

  • पावलोव
  • टोलमैन
  • थॉर्नडाइक
  • स्किनर

उत्तर : 4

प्रश्न : औसत बुद्धि वाले बालकों की बुद्धि लब्धि (IQ.) ……….. के बीच होगी।

  • 70-80
  • 110-129
  • 50-59
  • 90-109

उत्तर : 4

प्रश्न : बन्डुरा का कथन है कि बच्चे प्रतिक्रियाएँ प्रतिमानीकरण द्वारा सीखते हैं, जिसको ……….भी कहा जाता है।

  • अभ्यास द्वारा सीखना
  • अन्तर्दृष्टि द्वारा सीखना
  • पुरस्कार द्वारा सिखना
  • निरीक्षणात्मक अधिगम

उत्तर : 4

प्रश्न : निम्नलिखित में से किसको मुख्य (अधिकारी) ग्रन्थि कहते हैं?

  • थाइरॉयड ग्रन्थि
  • अन्तःस्रावी ग्रन्थि
  • एड्रीनल ग्रन्थि
  • पीयूष ग्रन्थि

उत्तर : 4

प्रश्न : ………ने सामूहिक अचेतन का सम्प्रत्यय दिया था।

  • युंग
  • फ्रायड
  • एडलर
  • सलीवन

उत्तर : 1

प्रश्न : “अंगूर खट्टे हैं”. ….. का उदाहरण है।

  • दमन
  • प्रतिगमन
  • यौक्तिकीकरण
  • प्रतिक्रिया निर्माण

उत्तर : 3

प्रश्न : पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त में अमूर्त तर्क एवं परिपक्व नैतिक चिंतन किस अवस्था की विशेषताएँ हैं?

  • संवेदनात्मक-गामक अवस्था
  • पूर्व संक्रियावस्था
  • औपचारिक संक्रियावस्था
  • मूर्त संक्रिया अवस्था

उत्तर : 3

प्रश्न : …………जन्मजात वैयक्तिक गुणों का योगफल है

  • समानता
  • वंशानुक्रम
  • निरन्तरता
  • युयुत्सा

उत्तर : 2

प्रश्न : मनोवैज्ञानिकों के अनुसार निम्नलिखित में से किस विधि द्वारा मूल प्रवृत्तियों में परिवर्तन लाया जा सकता है?

  • सहसम्बन्ध
  • विलयन
  • मार्गान्तरीकरण
  • नवीनीकरण

उत्तर : 3

प्रश्न : पढ़ाते समय सामान्य कक्षा में अध्यापक का सर्वाधिक ध्यान किस मनोवैज्ञानिक तथ्य पर होना चाहिए?

  • शिक्षण तकनीक
  • शारीरिक क्षमता
  • वैयक्तिक विभिन्नता
  • पारिवारिक स्थिति

उत्तर : 3

प्रश्न : अधिगम स्थानान्तरण के द्वि-तत्व सिद्धांत के प्रवर्तक थे।

  • स्पीयरमैन
  • थॉर्नडाइक
  • जड
  • गिलफोर्ड

उत्तर : 1

प्रश्न : सीखी हुई बात को स्मरण रखने या पुनः स्मरण करने की असफलता कहलाती है

  • संवेदना
  • स्मृति
  • पुनः स्मरण
  • विस्मृति

उत्तर : 4

प्रश्न : प्रत्ययों का बनते रहना एक …….. प्रक्रिया है।

  • विषम
  • सामयिक
  • अनियमित
  • संचयी

उत्तर : 4

प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन सा भूलने का कारण नहीं है?

  • मानसिक द्वन्द्व
  • पुनरावृत्ति का अभाव
  • सीखने की मात्रा
  • शिक्षक की योग्यता

उत्तर : 4

प्रश्न : स्पीयरमैन (1904) के अनुसार तर्क करने की क्षमता और समस्या समाधान करने की क्षमता कहलाती है

  • एस कारक
  • जी कारक
  • विशिष्ट बुद्धि
  • सांस्कृतिक बुद्धि

उत्तर : 2

प्रश्न : “व्यक्ति में उन मनोशारीरिक अवस्थाओं का गतिशील संगठन, जो उसके पर्यावरण के साथ अद्वितीय सामंजस्य निर्धारित करता है।”, कहलाता है।

  • व्यक्तित्व
  • संवेदना
  • समायोजन
  • चरित्र

उत्तर : 1

प्रश्न : आवृत्ति वितरण को रेखाचित्र द्वारा प्रदर्शित करने की विधियों में से…………एक विधि है।

  • आकृति
  • गुम्फाक्षर आकृति
  • स्तम्भाकृति
  • स्वलिखित आकृति

उत्तर : 3

प्रश्न :  निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • “वंशानुक्रम माता-पिता से सन्तान में गुणों का संचरण है”
  • “विकास प्राणी और उसके पर्यावरण की अन्तर्क्रिया का परिणाम है”
  • “वंशानुक्रम व्यक्ति की जन्मजात विशेषताओं का शोधन है”
  • “माता-पिता की शारीरिक और मानसिक विशेषताओं का सन्तानों में संचरित होना वंशानुक्रम है”

उत्तर : 3

प्रश्न : सामान्य पुरुष में XY गुणसूत्र होते है जबकि सामान्य महिला में……… होते हैं।

  • XX गुणसूत्र
  • XXX गुणसूत्र
  • XYY गुणसूत्र
  • X गुणसूत्र

उत्तर : 1

प्रश्न : “प्राप्तांकों के समूह का वह बिन्दु, जिसके नीचे समूह के आधे प्राप्तांक और जिसके ऊपर समूह के आधे प्राप्तांक होते है”, कहलाता है

  • मध्यमान
  • बहुलांक
  • मध्यांक
  • मानक विचलन

उत्तर : 3

प्रश्न :  साहचर्य के नियम हैं

  • समानता का नियम
  • समीपता का नियम
  • वैषम्य का नियम
  • ये सभी

उत्तर : ??

कमेन्ट करें