UPTET Child Development and Pedagogy Questions : उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण परीक्षा नियामक जल्द ही UPTET की परीक्षा आयोजित करने वाला है, इसके लिए आयोग ने 19 नवंबर 2021 को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया था वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (UPTET Child Development and Pedagogy Questions) विषय से जुड़े 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों से अवगत कराएंगे, जो आपकी UPTET परीक्षा के लिहाज से बेहद ही जरूरी हैं।

UPTET बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र प्रैक्टिस सेट 2
प्रश्न 01. ‘लिंग’ है?
- शारीरिक संरचना
- सामाजिक संरचना
- जैविक सत्ता
- सहज गुण
उत्तर : 2
प्रश्न 02. बुद्धि के ‘g’ कारक को जन्मजात कारक माना गया है?
- थर्सटन द्वारा
- गार्डनर द्वारा
- गिलफोर्ड द्वारा
- स्पीयरमैन द्वारा
उत्तर: 4
प्रश्न 03. “आंतरिक संभाषण” का संप्रत्यय किसने दिया?
- युग
- वाइगोत्सकी
- कोहलर
- पैवलव
उत्तर : 2
प्रश्न 04. कक्षा में बच्चों को सीखने के लिए अभिप्रेरित करने हेतु शिक्षक को बढ़ावा देना चाहिए?
- प्रतिस्पर्धा
- प्रतिभाशाली बच्चों की प्रशंसा करके
- पुरस्कार देकर
- सीखने की उचित स्थिति और वातावरण का सृजन करके
उत्तर : 4
प्रश्न 05. ……….एक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से शिशु समाज के सक्रिय सदस्य के रूप में निष्पादन करने के लिए आवश्यक कौशलों का अर्जन करना प्रारम्भ करता है।
- विकास
- समाजीकरण
- सीखना
- परिपक्वता
उत्तर : 2
प्रश्न 06. सृजनात्मक की पहचान के लिए………ने अनेकों परीक्षणों का निर्माण किया है?
- गिलफोर्ड
- आसर्बन
- रूश
- फ्रायड
उत्तर : 1
प्रश्न 07. अधिगम के किस वक्र में वर्धमान शिक्षण वक्र (Curve of Increasing Returns) तथा हास शिक्षण वक्र (Curve of Decreasing Returns) दोनों सम्मिलित होते हैं?
- समान निष्पादन वक्र
- वर्धमान निष्पादन वक्र
- ह्रास निष्पादन वक्र
- S आकारीय चक्र
उत्तर : 4
प्रश्न 08. सीखने की प्रक्रिया का प्रथम सोपान है
- पाठ्य पुस्तकें
- रुचि
- अनुभव
- जिज्ञासा
उत्तर : 4
प्रश्न 09. शिक्षा में फ्रॉबेल का महत्वपूर्ण योगदान था………..का विकास।
- पब्लिक स्कूल
- लैटिन स्कूल
- किंडरगार्टन
- व्यावसायिक स्कूल
उत्तर : 3
प्रश्न 10. बाल मनोविज्ञान के आधार पर कौन-सा कथन सर्वोत्तम है?
- प्रत्येक बच्चा विशिष्ट होता है
- कुछ बच्चे विशिष्ट होते हैं
- कुछ बच्चे एक जैसे होते हैं
- सारे बच्चे एक जैसे होते हैं
उत्तर : 1
प्रश्न 11. बच्चा किस प्रकार अधिगम करता है?
- प्रश्न पूछकर
- विचार-विमर्श द्वारा
- पुस्तकें पढ़कर
- कई प्रकार से
उत्तर : 4
प्रश्न 12. भूख’ और ‘प्यास है?
- अर्जित प्रेरक
- जन्मजात प्रेरक
- सामाजिक प्रेरक
- व्यक्तिगत प्रेरक
उत्तर : 2
प्रश्न 13. एक बच्चे की बुद्धिलब्धि 90 से 110 के मध्य है वह है?
- उत्कृष्ट बुद्धि
- प्रखर बुद्धि
- प्रतिभाशाली
- सामान्य बुद्धि
उत्तर : 4
प्रश्न 14. अधिगम अक्षमता डिस्लेक्सिया का सम्बन्ध है?
- शारीरिक अक्षमता से
- पढ़ने की अक्षमता से
- मानसिक अक्षमता से
- लेखन अक्षमता से
उत्तर : 2
प्रश्न 15. ……………तक के बच्चों के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू है।
- 6-14 वर्ष
- 5-11 वर्ष
- 7-13 वर्ष
- 6-12 वर्ष
उत्तर : 1
प्रश्न 16. पियाजे की कौन-सी अवस्था का सम्बन्ध जीववाद (animism) से है?
- संवेदीगामक अवस्था
- पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
- औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
- मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
उत्तर : 2
प्रश्न 17. “पिछडा (10-11 वर्ष) में अपनी आयु के अनुरूप सामान्य कक्षा से नीचे की कक्षा का कार्य न कर सके।” यह कथन किसका ह?
- मारटिस
- रिली एवं लेविस
- टर्मन
- सिरिल बर्ट
उत्तर : 4
प्रश्न 18. ‘अभिक्रमित अनुदेशन’ के प्रतिपादक कौन हैं?
- थॉर्नडाइक
- ऐलन
- स्किनर
- किलपैट्रिक
उत्तर : 3
प्रश्न 19. “संवेग क्रियाओं का उत्तेजक है।” यह कथन है
- बेरान
- बर्न
- गेलडार्ड
- कैंटोविज
उत्तर : 3
प्रश्न 20. आप एक कक्षा में शिक्षक के तौर पर छात्रों को प्रेरित करते हैं
(I) निर्देश निर्धारित कर
(II) श्यामपट्ट का प्रयोग कर
(III) दृष्टान्त/उदाहरण के द्वारा
(IV) छात्रों की सक्रिय भागीदारी द्वारा
- A,B,C
- A, D
- B, D
- ये सभी
उत्तर : 4
प्रश्न 21. शैक्षिक रूप से मंदित बालक होते हैं
- सृजनशील बालक
- मन्द बुद्धि बालक
- पिछड़े बालक
- अपराधी बालक
उत्तर : 3
प्रश्न 22 . वैयक्तिक विभिन्नता का कारण नहीं है?
- आनुवंशिकता
- प्रजाति
- वातावरण
- अध्यापन विधियाँ
उत्तर : 4
प्रश्न 23. आकलन उद्देश्यपूर्ण होता है, यदि ?
- इससे छात्रों में भय एवं चिन्ता का संचार हो
- इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रतिपुष्टि (फीडबैक) प्राप्त हो
- केवल एक बार वर्ष के अन्त में हो
- विद्यार्थियों की उपलब्धियों में अन्तर करने के लिए तुलनात्मक मूल्यांकन किया जाए।
उत्तर : 2
प्रश्न 24. विकास से की ओर होता है
- विशेष से सामान्य
- सामान्य विशेष
- ज्ञात से अज्ञात
- अज्ञात से ज्ञात
उत्तर : 2
प्रश्न 25. पूर्व- बाल्यावस्था की अवधि है
- 0-2 वर्ष
- 6 से 11 वर्ष
- 2-6 वर्ष
- 2 से 4 वर्ष
उत्तर : 3
प्रश्न 26. ………….से तात्पर्य किसी खास क्षेत्र या विषय में ज्ञान, अभिरुचि कौशल इत्यादि विकसित करने की अन्तः शक्ति है।
- अभिक्षमता
- मनोवृत्ति
- निष्पादन
- अभिरुचि
उत्तर : 1
प्रश्न 27. समस्या समाधान की वैज्ञानिक विधि का प्रथम चरण है
- सम्भावित समाधानों का निर्माण
- सम्भावित समाधानों का परीक्षण
- सम्भावित समाधानों का मूल्यांकन
- समस्या को समझना
उत्तर : 4
प्रश्न 28: सीखना
- सीखने वाले के संवेगों से प्रभावित नहीं होता है
- संवेगों से क्षीण सम्बन्ध रखता है
- सीखने वाले के संवेगों से स्वतन्त्र है
- सीखने वाले के संवेगों से प्रभावित होता है
उत्तर : 4
प्रश्न 29. निम्न में से कौन-सा वंशानुक्रम का नियम नहीं है?
- अभिप्रेरणा
- भिन्नता
- प्रत्यागमन
- समानता
उत्तर : 1
प्रश्न 30. चिन्तन प्रारम्भ होने के लिए क्या आवश्यक है?
- पूर्वानुभव
- भाषा
- तर्क
- समस्या
उत्तर : 4
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, इसके साथ ही UPTET परीक्षा से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
Nice
Very nice
Bahut acha
Thanks
Achcha Laga aapka yah Prayas Hamare Tak pahunch aane mein
Very nice question. And thank alot
Social studies ke bhi question dijiye
Good questions
Acche hai
Nice
Nice
Nice questions
Acche question hai