UPTET Child Development And Pedagogy Practice Set 11 : UPTET की परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होनी थी लेकिन पेपर लीक हो जाने के वजह से पूरी परीक्षा प्रक्रिया को बीच मे ही रद्द करना पड़ा, अब इसकी परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित कराई जानी है। इसका एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के अभ्यर्थी अपनी पूरी मेहनत से तैयारी में लगें हुए हैं।
ऐसे में इस लेख के जरिये हम आपको UPTET के परीक्षा में पूछे गए विगत वर्षों के बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों से अवगत कराएंगे, जिसका अध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान कर सकतें हैं।

UPTET Child Development And Pedagogy Practice Set 11
प्रश्न : व्यक्तिगत विभिन्नताओं का क्षेत्र है।
- लिंग-भेद
- शारीरिक रचना
- मानसिक योग्यताएँ
- ये सभी
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन मानव विकास का सही क्रम है?
- शैशवावस्था, किशोरावस्था, बाल्यावस्था, प्रौढ़ावस्था
- शैशवावस्था, बाल्यावस्था, किशोरावस्था, प्रौढ़ावस्था
- बाल्यावस्था, किशोरावस्था, प्रौढ़ावस्था, शैशवावस्था
- बाल्यावस्था, शैशवावस्था, किशोरावस्था, प्रौढ़ावस्था
उत्तर : 2
प्रश्न : जब बालक सीखने के लिए तैयार होता है, तब वह जल्दी व प्रभावशाली तरीके से सीखता है। यह सिद्धान्त प्रतिपादित किया गया है
- थॉर्नडाइक द्वारा
- पावलॉव द्वारा
- स्किनर द्वारा
- कुर्ट लेविन द्वारा
उत्तर : 1
प्रश्न : सामाजिक नियमों व कानूनों के विरुद्ध व्यवहार करने वाला बालक कहलाता है
- पिछड़ा बालक
- मन्दबुद्धि बालक
- जड़बुद्धि बालक
- बाल अपराधी
उत्तर : 4
प्रश्न : एक शिक्षक को कक्षा में कार्य करना चाहिए
- प्रगतिशील भूमिका में
- प्रभुत्ववादी भूमिका में
- प्रजातान्त्रिक भूमिका में
- प्रभावशाली भूमिका में
उत्तर : 3
प्रश्न : अधिगम का सबसे उपयुक्त कार्य है
- व्यक्तिगत समायोजन
- व्यवहार परिवर्तन
- सामाजिक व राजनीतिक चेतना
- स्वयं को रोजगार के लिए तैयार करना
उत्तर : 2
प्रश्न : एक सजीव कक्षा स्थिति में निम्नलिखित में सबसे अधिक सम्भावित है
- कभी कभार हँसी का शोर
- पूर्णरूप से शान्ति
- शिक्षक-छात्र वार्ता
- विद्यार्थियों के बीच तेज आवाज में वार्तालाप
उत्तर : 3
प्रश्न : आपके अनुसार, शिक्षण है
- एक प्रक्रिया
- एक कौशल
- एक कला
- विकल्प (2) और (3)
उत्तर : 4
प्रश्न : मानव आवश्यकताओं का पदानुक्रम किसने दिया?
- मास्लो
- थॉर्नडाइक
- कॉपका
- गिल्फोर्ड
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘जोन ऑफ प्रॉक्सिमल डेवलपमेण्ट (ZPD)’ का प्रत्यय दिया गया
- बैण्ड्यूरा द्वारा
- पियाजे द्वारा
- स्किनर द्वारा
- वाइगोत्स्की द्वारा
उत्तर : 4
प्रश्न : व्यक्तित्व का ‘समाजशास्त्रीय प्रकार का सिद्धान्त’ दिया गया
- हिप्पोक्रेटस के द्वारा
- क्रेचमर के द्वारा
- शेल्डन के द्वारा
- स्फ्रेंजर के द्वारा
उत्तर : 4
प्रश्न : शिक्षा का उद्देश्य है
- अच्छा नागरिक बनाना
- ऐसे व्यक्तियों का निर्माण जो समाज के लिए उपयोगी हों
- व्यावहारिकता का निर्माण करना
- उपरोक्त सभी
उत्तर : 4
प्रश्न : फ्रोबेल ने निम्न में से किस खेल पर प्रमुख बल दिया?
- गेंद का खेल
- आकृतियों का खेल
- ब्लॉक का खेल
- ये सभी
उत्तर : 1
प्रश्न : प्रयोगात्मक विधि को सर्वप्रथम प्रस्तावित किया
- जुड ने
- राइस एवं कार्नमैन ने
- कोलिन्स व ड्रेवर ने
- विलहेल्म वुण्ट ने
उत्तर : 4
प्रश्न : बालक का चिन्तन किसके द्वारा प्रदर्शित नहीं होता है?
- आत्मकेन्द्रिकता
- सजीवतावाद
- यथार्थवाद
- वैयक्तिकवाद
उत्तर : 4
प्रश्न : वह कथन, जो वैयक्तिक विभिन्नता के सन्दर्भ में सत्य नहीं है, वह है
- व्यक्ति विशेष प्रकार में भिन्न होते हैं
- व्यक्ति विशेष कोटि में भिन्न होते हैं।
- व्यक्ति विशेष प्रकार व कोटि दोनों में भिन्न होते हैं
- व्यक्ति विशेष न तो कोटि और न ही प्रकार में भिन्न होते हैं
उत्तर : 3
प्रश्न : प्रोजेक्ट शिक्षण विधि किससे सम्बन्धित है?
- फ्रोबेल
- जॉन डीवी
- आर्मस्ट्रांग
- मैक्ड्यूगल
उत्तर : 2
प्रश्न : जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम किस वर्ष लागू किया गया था?
- 1990
- 1993
- 1998
- 2000
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘समूह शिक्षण’ है
- संसाधनों, रुचि व विशेषता का इष्टतम उपयोग करने हेतु शिक्षकों के समूहों द्वारा शिक्षण है
- शिक्षकों की अनुपलब्धता से निबटने का एक उपाय है
- स्कूल में शिक्षकों के समूहों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा को प्रोत्साहित करता है
- विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार छोटे समूहों में बाँटकर शिक्षण है
उत्तर : 1
प्रश्न : बाल अन्तर्बोध (एपरसेप्शन) परीक्षण का निर्माण किसने किया?
- मरें
- बेलक
- रॉबर्ट
- रोजनविंग
उत्तर : 2
प्रश्न : एक शिक्षक की सबसे महत्त्वपूर्ण चुनौती है
- विद्यार्थियों से उनका गृहकार्य करवाना
- शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को आनन्दप्रद बनाना
- कक्षा में अनुशासन बनाए रखना
- प्रश्न-पत्र तैयार करना
उत्तर : 2
प्रश्न : समावेशी शिक्षा से तात्पर्य है।
- नियमित विद्यालयों में सभी प्रकार के बालकों का बिना किसी भेदभाव के स्वागत करना
- शिक्षण का एक विशेष तरीका, जिससे सभी बालक सीख सकें
- कड़ी दाखिला प्रक्रिया को बढ़ावा देना
- शिक्षण के लिए विशेष विद्यालयों का प्रयोग करना
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सतत व व्यापक मूल्यांकन के लिए सही नहीं है?
- यह एक विद्यालय आधारित मूल्यांकन है
- यह विद्यार्थियों में तनाव को कम करता है।
- इसमें नम्बरों के स्थान पर ग्रेड का प्रयोग होता है
- इससे शिक्षकों पर बोझ बढ़ जाता है
उत्तर : 4
प्रश्न : एक प्रभावी शिक्षक वह है, जो कर सकता है
- कक्षा पर नियन्त्रण
- कम समय में अधिक सूचना देना
- विद्यार्थियों को सीखने के लिए अभिप्रेरित
- दत्तकार्य को ध्यानपूर्वक जाँचना
उत्तर : 3
प्रश्न : “ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड” परिणाम था
- कोठारी आयोग का
- राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रचना, 2005
- राष्ट्रीय शैक्षिक योजना, 1986
- राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रचना, 2000
उत्तर : 3
प्रश्न : शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के क्रियान्वयन के बाद कक्षा-कक्ष
- अप्रभावित है, क्योंकि शिक्षा का अधिकार विद्यालय में कक्षा की औसत आयु को प्रभावित नहीं करता
- जेण्डर के अनुसार अधिक समजातीय है
- आयु के अनुसार अधिक समजातीय है
- आयु के अनुसार अधिक विषमजातीय है
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्न में से कौन पुनर्बलन का एक प्रकार नहीं है?
- सकारात्मक शाब्दिक पुनर्बलन
- शारीरिक दण्ड
- नकारात्मक शाब्दिक पुनर्बलन
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 4
प्रश्न : एक व्यक्ति वैधानिक रूप से दृष्टिबाधित है, यदि उसका विजन क्षेत्र 20° है, तो उसकी विजुअल एक्यूइटी
- अत्यधिक उपयुक्त सुधार के साथ, ठीक आँख में 6/6 से कम है
- अत्यधिक उपयुक्त सुधार के साथ, ठीक आँख में 6/7 से कम है
- अत्यधिक उपयुक्त सुधार के साथ, ठीक आँख में 6/30 से कम है
- अत्यधिक उपयुक्त सुधार के साथ, ठीक आँख में 6/60 से कम है
उत्तर : 4
प्रश्न : विद्यार्थियों में अभिप्रेरणा विकसित करने के लिए, एक शिक्षक को क्या करना चाहिए?
- गलाकाट प्रतियोगिता को प्रोत्साहित करना
- विद्यार्थियों के सम्मुख एक अप्राप्य लक्ष्य रखना
- नई तकनीक व नई विधियों का प्रयोग करना
- उनके आकांक्षा स्तर को घटाना
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम का क्षेत्र नहीं है?
- संज्ञानात्मक
- क्रियात्मक
- भावात्मक
- आध्यात्मिक
उत्तर : ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
D
Last question ka 4th hai
D
D
Ans. D
D
Adhyatmik 4
C
4
D
4
4
4
4
4
4
भावात्मक
Ans.d
4
4