UPTET बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र प्रैक्टिस सेट 02 : परीक्षा में जानें से पहले इन 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों पर डालें एक नज़र

UPTET Child Development And Pedagogy Practice Set 02 : UPTET की परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होनी थी लेकिन पेपर लीक हो जाने के वजह से पूरी परीक्षा प्रक्रिया को बीच मे ही रद्द करना पड़ा, अब इसकी परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित कराई जानी है। इस परीक्षा के अभ्यर्थी अपनी पूरी मेहनत से तैयारी में लगें हुए हैं।

ऐसे में इस लेख के जरिये हम आपको UPTET के परीक्षा में पूछे गए विगत वर्षों के बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों से अवगत कराएंगे, जिसका अध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान कर सकतें हैं।

UPTET Child Development And Pedagogy Practice Set 02
UPTET Child Development And Pedagogy Practice Set 02

UPTET Child Development And Pedagogy Practice Set 02

प्रश्न : क्रियाप्रसूत अनुकूलन सिद्धान्त का प्रतिपादन ……….. ने किया था।

  • पावलॉव
  • स्किनर
  • थॉर्नडाइक
  • कोहलर

उत्तर : 2

प्रश्न : अल्बर्ट बैण्डूरा निम्न में किस सिद्धान्त से सम्बन्धित है?

  • सामाजिक अधिगम सिद्धान्त
  • व्यवहारात्मक सिद्धान्त
  • विकास का संज्ञानात्मक सिद्धान्त
  • विकास का मनो-सामाजिक सिद्धान्त

उत्तर : 1

प्रश्न : मानसिक आयु का प्रत्यय दिया था

  • बिने-साइमन ने
  • टर्मन ने
  • स्टर्न ने
  • सिरिल बर्ट ने

उत्तर : 1

प्रश्न : पियाजे मुख्य रूप से किसके अध्ययन के लिए जाने जाते हैं?

  • भाषा विकास
  • संज्ञानात्मक विकास
  • सामाजिक विकास
  • यौन विकास

उत्तर : 2

प्रश्न : जब मानव शरीर के एक भाग को दिए गए प्रशिक्षण का अन्तरण दूसरे भाग में हो जाता है, तो इसे कहते हैं

  • ऊर्ध्व अन्तरण
  • क्षैतिज अन्तरण
  • द्विपार्श्विक अन्तरण
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर : 3

प्रश्न : दिए हुए प्राप्तांकों के समूह में, जो प्राप्तांक बहुधा सबसे अधिक बार आता है, उसे…. कहते हैं।

  • बहुलांक
  • मध्यमान
  • मध्यांक
  • मानक विचलन

उत्तर : 1

प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा सीखने का नियम नहीं है?

  • तत्परता का नियम
  • तनाव का नियम
  • प्रभाव का नियम
  • अभ्यास का नियम

उत्तर : 2

प्रश्न : सीखने से सम्बद्ध प्रतिक्रिया सिद्धान्त में पावलॉव ने प्रयोग किया

  • बिल्ली पर
  • बन्दर पर
  • कुत्ते पर
  • चूहे पर

उत्तर : 3

प्रश्न : विस्मृति कम करने का उपाय है।

  • सीखने में कमी
  • सीखने की त्रुटिपूर्ण विधि
  • पाठ की पुनरावृत्ति
  • स्मरण करने में कम ध्यान देना

उत्तर : 3

प्रश्न : क्रोध व भय प्रकार हैं

  • अभिप्रेरणा के
  • परिकल्पना के
  • संवेग के
  • मूलप्रवृत्ति के

उत्तर : 3

प्रश्न : दूसरे व्यक्ति के बाह्य व्यवहार की नकल है

  • सीखना
  • कल्पना
  • अनुकरण
  • चिन्तन

उत्तर : 3

प्रश्न : सूझ द्वारा सीखने के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया

  • थॉर्नडाइक ने
  • पावलॉव ने
  • कोहलर ने
  • वुडवर्थ ने

उत्तर : 3

प्रश्न : कार्य को आरम्भ करने, जारी रखने और नियमित करने की प्रक्रिया है

  • प्रेरणा
  • सीखना
  • संवेदना
  • प्रत्यक्षीकरण

उत्तर : 1

प्रश्न : यदि पूर्व ज्ञान व अनुभव नए प्रकार के सीखने में सहायता करते हैं तो उसे कहते हैं

  • नकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण
  • सकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण
  • प्रशिक्षण स्थानान्तरण
  • सीखना

उत्तर : 2

प्रश्न : सीखी हुई बात को स्मरण रखने या पुनःस्मरण करने की असफलता को कहते हैं

  • कल्पना
  • विस्मृति
  • स्मृति
  • ध्यान

उत्तर : 2

प्रश्न : मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला को किसने स्थापित किया था?

  • डब्ल्यू वुण्ट
  • सिग्मण्ड फ्रायड
  • पावलॉव
  • वॉटसन

उत्तर : 1

प्रश्न : गेस्टाल्ट मनोविज्ञान की आधारशिला किसने रखी थी?

  • फ्रान्ज ब्रेन्टानो
  • मैक्स वर्थीमर
  • एडगर रूबिन
  • कर्ट लेविन

उत्तर : 2

प्रश्न : संघनन सिद्धान्त निम्न में किससे सम्बन्धित है?

  • अधिगम
  • अभिप्रेरण
  • स्मृति
  • सृजनात्मकता

उत्तर : 3

प्रश्न : टर्मन के अनुसार, 90-100 बुद्धिलब्धि बालक माना जाता है

  • मन्द बुद्धि
  • श्रेष्ठ बुद्धि
  • सामान्य बुद्धि
  • क्षीण बुद्धि

उत्तर : 3

प्रश्न : हॉल का सिद्धान्त निम्न में किसकी व्याख्या करता है?

  • बुद्धि की प्रकृति
  • अधिगम में अभिप्रेरण की भूमिका
  • मूल्यों का विकास
  • किशोरों का मनोविज्ञान

उत्तर : 4

प्रश्न : मानव व्यक्तित्व के मनो-लैंगिक विकास को निम्न में किसने महत्त्व दिया था ?

  • कमेनियस
  • हॉल
  • हॉलिंगवर्थ
  • फ्रायड

उत्तर : 4

प्रश्न : क्षेत्र सिद्धान्त निम्न में किस वर्ग का योगदान है?

  • व्यवहारविदों का
  • मनोविश्लेषकों का
  • संरचनाविदों का
  • गेस्टाल्टवादियों का

उत्तर : 4

प्रश्न : भाटिया बैटरी का प्रयोग निम्न में किसके मापन हेतु किया जाता है ?

  • व्यक्तित्व
  • बुद्धि
  • रुचि
  • अभिक्षमता

उत्तर : 2

प्रश्न : अभिक्रमायोजित अधिगम का प्रत्यय किसने दिया था?

  • हल
  • थॉर्नडाइक
  • स्किनर
  • वॉटसन

उत्तर : 3

प्रश्न : संवेग का कौन-सा सिद्धान्त इस विचार को मानता है कि संवेगात्मक अनुभव संवेगात्मक व्यवहार पर आधारित है?

  • जेम्स-लैंग सिद्धान्त
  • हाइपोथैलमिक सिद्धान्त
  • सक्रियता सिद्धान्त
  • अभिप्रेरण सिद्धान्त

उत्तर : 1

प्रश्न : किसी इच्छा या आवश्यकता में रुकावट पड़ने पर उससे उत्पन्न होने वाला सांवेगिक तनाव ……… कहलाता है।

  • द्वन्द्व
  • कुण्ठा
  • चिन्ता
  • तनाव

उत्तर : 3

प्रश्न : कोलबर्ग का सिद्धान्त निम्न में किस विकास से सम्बन्धित है?

  • भाषा विकास
  • नैतिक विकास
  • सामाजिक विकास
  • शारीरिक विकास

उत्तर : 2

प्रश्न : व्यावहारिक क्षमताओं में वह सापेक्ष स्थायी परिवर्तन जोकि प्रबलित अभ्यास का परिणाम होता है, उसे क्या कहते हैं?

  • अधिगम
  • अभिप्रेरणा
  • अभिवृत्ति
  • अभिक्षमता

उत्तर : 1

प्रश्न : संज्ञान किस बुद्धि के सिद्धान्त का हिस्सा है?

  • प्रतिदर्श सिद्धान्त
  • समूह कारक सिद्धान्त
  • गिलफोर्ड का सिद्धान्त
  • फ्लूइड तथा क्रिस्टलाइज्ड सिद्धान्त

उत्तर :4

प्रश्न : आठ वर्ष के सुधीर की मानसिक आयु दस वर्ष है, उसकी बुद्धिलब्धि कितनी है?

  • 80
  • 100
  • 110
  • 125

उत्तर : ??

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें