UPTET Exam 2022 : उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाना है तथा इसके लिए आयोग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण परीक्षा नियामक जल्द ही यूपीटेट का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट को लगातार चेक करते रहे तथा जैसे ही एडमिट कार्ड आए उसे तुरंत डाउनलोड करके सेव कर लें।
इसके अलावा हाल ही में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी ने हाल ही में अभ्यर्थियों को एक बड़ी सुविधा देने का ऐलान किया है, जिससे कि अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा तो आज हम इस लेख के जरिए आपको उस सुविधा से अवगत कराएंगे।

अभ्यर्थियों को मिलेगी 3 दिन बसों में मुफ्त आवागमन की सुविधा
दरअसल योगी सरकार ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक सकुशल पहुंचाने के लिए मुफ्त बसों का इंतजाम किया है। इस संदर्भ में बेसिक शिक्षा के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को भेजे आदेश में लिखा है कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मुफ्त आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र की 2 से 3 प्रतियां डाउनलोड डाउनलोड करके रखनी होगी तथा मांगे जाने पर एक प्रति स्वहस्ताक्षरित करके परिचालक को देना होगा।
परीक्षा को सकुशल कराने के लिए इस बार काफी सारी तैयारियां की गई हैं। इसके लिए जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इसमें पुलिस अधीक्षक, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य व जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य सचिव होंगे।
आपको माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताएं, इसके अलावा UPTET परीक्षा से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट्स के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
पागल है सरकार और विद्यार्थियों को पागल बना रही है ।सरकार पहले परीक्षा निरस्त कर दी। अब बस का किराया माफ कर रही है।ये सब चुनाव का माहौल बनाने के लिए कर रहे हैं। सुपर टेंट का पद 17000 हजार सुना रहे हैं। जहां बस का सुविधा नहीं है वहां क्या करेंगी सरकार और टेम्पु का किराया उसका बाप देगा।
Nice yogi ji
Exam cancel hua tha eseley to ye suvidha de ja rhe h vrna ye suvidha hr exam may de jate
Thanku sir but kya isse stet ki vacancy a jayegi oct- nov tk to koi vacancy a hi ni sakti
Thanku sir but kya isse stet ki vacancy a jayegi oct- nov tk to koi vacancy a hi ni sakti
Oto ka kiraya kiya modi dega
????????????hadd h khane ka bill kon dega hm pura din bhukhe rahenge kya wha ????
Jai ygi ji, ty yogi ji. Great c. m., salute you, again again yogi ji.
Oto ka kiraya akhileshwa se le lo
Ye baba pagal bana rhe h students ka
Tu to waise hi pagl ho
So disgusting government….. Totally fail to govern the UP…… Our CM should be a good educated… Who can understand the feeling of peoples..
Bs ka kiraya sasta hota h kya it itna kr rhe h ye km h. Agr bs ka kiraya dena pdta to paper ni dete kya aise log jo aisa bol rhe h
Ye rojgar ka mudda nahi h dost ye jatigat politics ki bat kr rhe ho
Is omicron mahamari m uptet nhi hona chahiye hme kuch Ho gya to hmare baccho ka kya hoga sarkar jimmedari le sakti h kya.
Or chij ka kiraya kon dega
Achha bas hi thodi phuchygi center tk
Achha bas hi thodi phuchygi center tk
Exam cancil hone ke baad ye hmare c m ki bht heham bhumika h esa or koi nhi kr skta tha