Advertisements

UPSSSC PET Syllabus

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ की भर्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा के लिए Preliminary Eligibility Test (PET) के लिए हर साल PET ऑनलाइन आवेदन जारी करता है, इसके लिए हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं, तथा इसके बाद UPSSSC PET एडमिट कार्ड जारी किया जाता है, तथा UPSSSC PET परीक्षा तिथि की घोषणा के बाद परीक्षा आयोजित होती है, तथा UPSSSC पीईटी उत्तर कुंजी के बाद UPSSSC PET रिजल्ट जारी किया जाता है. आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

ऐसे में यदि आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं तो आपको UPSSSC PET Syllabus 2024 तथा परीक्षा पैटर्न के बारे में जानना बेहद ही जरूरी है, तो चलिए आज हम आपको इसके सिलेबस से रूबरू कराते हैं। इसके अलावा नीचे अंत मे हम आपको इसके सिलेबस का पीडीएफ भी प्रदान करेंगे।

यूपी PET भर्ती के बारे में संक्षिप्त विवरण

  1. संस्था का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
  2. परीक्षा का मोड : ऑफलाइन
  3. श्रेणी : सिलेबस
  4. आधिकारिक वेबसाइट : http://upsssc.gov.in/

UPSSSC PET परीक्षा पैटर्न की जानकारी

हम आपको अपने इस लेख के जरिए बताने का प्रयास करेंगे कि आखिरकार UPSSSC PET एग्जाम पैटर्न क्या है, तथा इसमें किन- किन विषयों से कितने प्रश्नों का संकलन किया जाएगा, इसके बारे में आपको जो भी परेशानी हो वो दूर हो सकें।

आपको बता दें कि यह केवल प्रारंभिक परीक्षा है, जिसमें यदि आप उत्तीर्ण होते हैं तो आप UPSSSC द्वारा जारी किए गए ग्रुप C के पदों के विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन के लिए सक्षम माने जाएंगे, यदि आप आयोग जारी मानदंडों पर नहीं पाए जाते हैं तो आप आवेदन नहीं कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के आधार पर आपका आकलन आयोग द्वारा किया जाएगा।

  1. इस परीक्षा प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय रहेगा, तथा प्रश्न पत्र द्विभाषी यानि हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रहेगा।
  2. इसके लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  3. वहीं ऋणात्मक अंक की बात करें तो इसमें 1/4 ऋणात्मक अंकन का प्रावधान आयोग द्वारा किया गया है।

आइए अब तालिका के अनुसार समझते हैं कि कितने विषयों से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषय का नामकुल प्रश्न/कुल अंक
भारतीय इतिहास05
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन05
भूगोल05
भारतीय अर्थव्यवस्था05
भारतीय संविधान और लोक प्रशासन05
सामान्य विज्ञान05
प्राथमिक अंकगणित05
सामान्य हिंदी05
सामान्य अंग्रेजी05
रीजनिंग05
सामयिकी या करेंट अफेयर्स 10
सामान्य जागरूकता10
हिंदी गद्यांश / व्याकरण10
ग्राफ की ब्याख्या एवं विश्लेषण10
तालिका की ब्याख्या एवं विश्लेषण10
कुल प्रश्न / कुल अंक100 / 100

UPSSSC PET Syllabus HIndi

यदि आप लंबे अरसे से अधीनस्थ द्वारा जारी रिक्तिियों की तैयाारी मेंं जुुटे हैं तो आपको UPSSSC PET Syllabus के बारे में विस्तृत जानकारी होना बेहद ही आवश्यक है, आइए आयोग द्वारा जारी इस PET Exam Syllabus के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।

विषयविषयों के महत्वपूर्ण टॉपिकअंक
भारतीय इतिहाससिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, मौर्य वंश, गुप्त वंश, हर्षवर्धन, राजपूत काल,सल्तनत काल, मराठा, ब्रिटिश राज्य एवं उसके आर्थिक प्रभाव, इत्यादि।05
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलनस्वाधीनता आंदोलन, महात्मा ग़ांधी का जन्म एवं अन्य नेताओं की भूमिका, क्रांतिकारी आंदोलन, विधायी संशोधन, भारत छोड़ो आंदोलन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, इत्यादि।05
भूगोलभारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल, नदियां, घाटियां, मरुस्थल, वन, टाइम जोन, जनसंख्या एवं प्रभाव इत्यादि।05
भारतीय अर्थव्यवस्थाभारतीय अर्थव्यवस्था, योजना, पंचवर्षीय योजनाओं, मिश्रित अर्थव्यवस्था, दुग्ध विकास, श्रम सुधार इत्यादि05
भारतीय संविधान और लोक प्रशासनभारतीय संविधान एवं मुख्य विशेषताएं, संसदीय प्रणाली, नीति निदेशक तत्व, जिला प्रशासन, न्यायालय, स्थानीय तथा ग्राम राज्य संस्थाएं, इत्यादि।05
सामान्य विज्ञानप्रारंभिक भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान।05
प्राथमिक अंकगणितपूर्ण, अपूर्ण संख्याएं, प्रतिशतता, वर्ग, वर्गमूल, साधरण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, औसत, घातांक, घात इत्यादि।05
सामान्य हिंदीसंधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची, वाक्यांश के लिए एक शब्द, मुहावरे, लेखक रचनाओं, सामान्य अशुद्धियां इत्यादि।05
सामान्य अंग्रेजीअंग्रेजी व्याकरण, रीडिंग Comprehension इत्यादि।05
रीजनिंगक्रम, रैंकिंग, संबंध, कैलेंडर, घड़ी, कोडिंग, डिकोडिंग इत्यादि।05
सामयिकीभारत एवं वैश्विक10
सामान्य जागरूकताभारत के पड़ोसी देश, मुद्रा, राजधानी, अंतराष्ट्रीय दिवस, भारतीय पर्यटन स्थल, भारतीय कला एवं संस्कृति, पुस्तकें एवं लेखक, भारतीय अनुसंधान संगठन इत्यदि।10
हिंदी गद्यांश / व्याकरणअपठित गद्यांश एवं विवेचना।10
ग्राफ की ब्याख्या एवं विश्लेषणग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण।10
तालिका की ब्याख्या एवं विश्लेषणतालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण।10

UPSSSC PET Syllabus PDF Download

यदि आप PET सिलेबस पीडीएफ को डाउनलोड चाहते हैं, तो आप इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे द्वारा दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी इसके सिलेबस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैैं।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

इस परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार कैसा रहेगा ?

इस परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय रहेगा।

क्या इस परीक्षा में ऋणात्मक अंकन का प्रावधान है ?

हाँ, इस परीक्षा में ऋणात्मक अंकन का प्रावधान 1/4 है, यानि 0.25 है।

इस परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाएंगे ?

इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

इस फॉर्म को आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता क्या है ?

इस फॉर्म को आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण है।

इस फॉर्म को आवेदन करने के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा क्या है ?

इस फॉर्म को आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 होनी चाहिए।

Advertisements