उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) हर साल समूह ‘ख’ और समूह ‘ग’ पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test – PET) का आयोजन करता है, ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने के बाद आयोग UPSSSC PET एडमिट कार्ड जारी करता है, जिसके बाद निर्धारित तिथि पर परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा संपन्न होने के पश्चात UPSSSC PET उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी की जाती है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयोग UPSSSC PET रिजल्ट घोषित करता है, जिसे आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आसानी से चेक कर सकते हैं।
यदि आप UPSSSC की आगामी भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं, तो आपके लिए UPSSSC PET Syllabus 2025 In Hindi और Exam Pattern को समझना बेहद जरूरी है। सही सिलेबस और पैटर्न की जानकारी आपको बेहतर रणनीति बनाने और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद करेगी।
Note – 06 और 07 सितम्बर 2025 को UP PET Exam का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड आप ऊपर एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।
UP PET Exam के बारे में संक्षिप्त विवरण
- संस्था का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
- परीक्षा का मोड : ऑफलाइन
- श्रेणी : सिलेबस
- आधिकारिक वेबसाइट : http://upsssc.gov.in/
UPSSSC PET Exam Pattern 2025
UPSSSC PET परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाता है और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं। परीक्षा पैटर्न को समझना जरूरी है क्योंकि यह आपकी तैयारी की दिशा तय करता है। नीचे UPSSSC PET परीक्षा पैटर्न की मुख्य बातें दी गई हैं:
UPSSSC PET परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाता है और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं। परीक्षा पैटर्न को समझना जरूरी है क्योंकि यह आपकी तैयारी की दिशा तय करता है। नीचे UPSSSC PET Exam Pattern की मुख्य बातें दी गई हैं:
| विषय | विवरण |
|---|---|
| प्रश्नों का प्रकार (Type of Questions) | बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) |
| कुल प्रश्नों की संख्या | 100 प्रश्न |
| कुल अंक | 100 अंक |
| समय अवधि (Duration) | 2 घंटे (120 मिनट) |
| नेगेटिव मार्किंग | 1/4 अंक (0.25) प्रति गलत उत्तर |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR शीट आधारित) |
| कठिनाई स्तर (Difficulty Level) | NCERT के सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्तर के अनुसार |
परीक्षा पैटर्न से जुड़ी मुख्य बातें
- परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक (1/4) काटे जाएंगे।
- परीक्षा का समय 2 घंटे होगा, इसलिए टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दें।
- प्रश्नपत्र का कठिनाई स्तर NCERT हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के अनुसार होगा।
- सभी विषयों को सिलेबस के अनुसार पढ़ना जरूरी है, खासकर सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, गणित, रीजनिंग और हिंदी व्याकरण पर फोकस करें।
आइए अब तालिका के अनुसार समझते हैं कि कितने विषयों से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे।
| विषय का नाम | कुल प्रश्न/कुल अंक |
| भारतीय इतिहास | 05 |
| भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 05 |
| भूगोल | 05 |
| भारतीय अर्थव्यवस्था | 05 |
| भारतीय संविधान और लोक प्रशासन | 05 |
| सामान्य विज्ञान | 05 |
| प्राथमिक अंकगणित | 05 |
| सामान्य हिंदी | 05 |
| सामान्य अंग्रेजी | 05 |
| रीजनिंग | 05 |
| सामयिकी या करेंट अफेयर्स | 10 |
| सामान्य जागरूकता | 10 |
| हिंदी गद्यांश / व्याकरण | 10 |
| ग्राफ की ब्याख्या एवं विश्लेषण | 10 |
| तालिका की ब्याख्या एवं विश्लेषण | 10 |
| कुल प्रश्न / कुल अंक | 100 / 100 |
UPSSSC PET Syllabus In HIndi 2026
अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो UPSSSC PET Exam आपका पहला कदम है। PET पास करने के बाद ही आप ग्रुप B और C पदों की मुख्य परीक्षाओं में बैठ सकते हैं। सही दिशा में तैयारी के लिए नवीनतम UP PET Syllabus जानना बेहद जरूरी है। यहाँ हम आपको पूरा UPSSSC PET Syllabus और महत्वपूर्ण विषय सरल भाषा में बता रहे हैं, ताकि आप अपनी तैयारी को मजबूत बना सकें और परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकें।
| विषय | विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक | अंक |
| भारतीय इतिहास | सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, मौर्य वंश, गुप्त वंश, हर्षवर्धन, राजपूत काल,सल्तनत काल, मराठा, ब्रिटिश राज्य एवं उसके आर्थिक प्रभाव, इत्यादि। | 05 |
| भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | स्वाधीनता आंदोलन, महात्मा ग़ांधी का जन्म एवं अन्य नेताओं की भूमिका, क्रांतिकारी आंदोलन, विधायी संशोधन, भारत छोड़ो आंदोलन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, इत्यादि। | 05 |
| भूगोल | भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल, नदियां, घाटियां, मरुस्थल, वन, टाइम जोन, जनसंख्या एवं प्रभाव इत्यादि। | 05 |
| भारतीय अर्थव्यवस्था | भारतीय अर्थव्यवस्था, योजना, पंचवर्षीय योजनाओं, मिश्रित अर्थव्यवस्था, दुग्ध विकास, श्रम सुधार इत्यादि | 05 |
| भारतीय संविधान और लोक प्रशासन | भारतीय संविधान एवं मुख्य विशेषताएं, संसदीय प्रणाली, नीति निदेशक तत्व, जिला प्रशासन, न्यायालय, स्थानीय तथा ग्राम राज्य संस्थाएं, इत्यादि। | 05 |
| सामान्य विज्ञान | प्रारंभिक भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान। | 05 |
| प्राथमिक अंकगणित | पूर्ण, अपूर्ण संख्याएं, प्रतिशतता, वर्ग, वर्गमूल, साधरण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, औसत, घातांक, घात इत्यादि। | 05 |
| सामान्य हिंदी | संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची, वाक्यांश के लिए एक शब्द, मुहावरे, लेखक रचनाओं, सामान्य अशुद्धियां इत्यादि। | 05 |
| सामान्य अंग्रेजी | अंग्रेजी व्याकरण, रीडिंग Comprehension इत्यादि। | 05 |
| रीजनिंग | क्रम, रैंकिंग, संबंध, कैलेंडर, घड़ी, कोडिंग, डिकोडिंग इत्यादि। | 05 |
| सामयिकी | भारत एवं वैश्विक | 10 |
| सामान्य जागरूकता | भारत के पड़ोसी देश, मुद्रा, राजधानी, अंतराष्ट्रीय दिवस, भारतीय पर्यटन स्थल, भारतीय कला एवं संस्कृति, पुस्तकें एवं लेखक, भारतीय अनुसंधान संगठन इत्यदि। | 10 |
| हिंदी गद्यांश / व्याकरण | अपठित गद्यांश एवं विवेचना। | 10 |
| ग्राफ की ब्याख्या एवं विश्लेषण | ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण। | 10 |
| तालिका की ब्याख्या एवं विश्लेषण | तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण। | 10 |
UPSSSC PET Syllabus PDF Download
UPSSSC PET परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सिलेबस का सही और अपडेटेड वर्जन होना बेहद जरूरी है। सिलेबस की मदद से आप जान सकते हैं कि किन-किन टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करना है और किन्हें कम प्राथमिकता देनी है। इसलिए यहाँ हम आपके लिए UPSSSC PET Syllabus 2025 का PDF उपलब्ध करा रहे हैं, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर कहीं भी और कभी भी पढ़ सकते हैं। यह PDF आपकी तैयारी को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में मदद करेगा।
UPSSSC PET Preparation Tips 2025
- सिलेबस को अच्छे से समझें – हर टॉपिक को ध्यान से पढ़ें और महत्वपूर्ण विषयों की लिस्ट बनाएं।
- टाइम टेबल बनाएँ – कठिन विषयों के लिए ज्यादा समय और आसान विषयों के लिए कम समय तय करें।
- NCERT किताबों से बेस मजबूत करें – 10वीं और 12वीं स्तर की NCERT किताबें जरूर पढ़ें।
- मॉक टेस्ट और पिछले पेपर हल करें – स्पीड और एक्युरेसी बढ़ाने के लिए नियमित प्रैक्टिस करें।
- करंट अफेयर्स पर फोकस करें – दैनिक समाचार पत्र और मासिक करंट अफेयर्स पीडीएफ पढ़ें।
- नोट्स तैयार करें – छोटे-छोटे नोट्स बनाएं ताकि अंतिम समय में तेजी से रिवीजन हो सके।
- रिवीजन करें – हर दिन 1-2 घंटे पुराने टॉपिक्स का रिवीजन जरूर करें।
UPSSSC PET Syllabus – FAQ
UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) एक प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है, जिसे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए आयोजित करता है।
UPSSSC PET सिलेबस में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, हिंदी भाषा, गणित, रीजनिंग, भारतीय इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान और अर्थशास्त्र जैसे विषय शामिल हैं।
परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाते हैं, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।
इस फॉर्म को आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण है।
इस फॉर्म को आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 होनी चाहिए।
PET परीक्षा का कठिनाई स्तर NCERT हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) स्तर के अनुसार होता है।
आप UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर या हमारे दिए गए डाउनलोड लिंक से UPSSSC PET Syllabus 2025 PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।