UPSSSC PET Reasoning Practice Set 23 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा समूह ‘ग’ भर्ती के लिए प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा (PET) का आयोजन प्रक्रिया आरम्भ कर दिया गया है। जिसके तहत इस परीक्षा का आयोजन सितम्बर में किया जाना था किंतु किसी कारणवश अब इसकी परीक्षा 15 एवं 16 अक्टूबर महीनें में आयोजित किया जाएगा और आयोग द्वारा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात ही उम्मीदवार समूह ‘ग’ की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
इसलिए आज हम इस लेख के जरिए रीजनिंग से जुड़ें अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आएं हैं, जिनका अध्ययन करके आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं और परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

UPSSSC PET Reasoning Practice Set 23
प्रश्न. “MATURITY” शब्द के अक्षरों का उपयोग करके इनमें से कौन-सा अर्थपूर्ण शब्द बनाया जा सकता है?
- NATURAL
- ARMATURE
- ATRIUM
- RITUAL
उत्तर: ?
प्रश्न. निम्न में असंगत को चुनिए।
- शेर : मांद
- पक्षी : घोसला
- बिल्ली : म्याऊ
- मधुमक्खी : छत्ता
उत्तर: ?
प्रश्न. मनीष नितिन का भाई है। शांता दया की माँ है और मनीष की मौसी / मामी है। मनीष का दया से क्या संबंध है?
- मौसा/मामा/फूफा
- मौसेरा/ममेरा/फुफेरा भाई
- पिता
- भांजा
उत्तर: ?
प्रश्न. महाथिर नज्मा के पति हैं। नज्मा के बेटे, कामरान की पत्नी रेशमा का अशरफ नाम का एक बेटा है। अशरफ की इकलौती बहन उर्जा है। महाथिर उर्जा से किस रूप में संबंधित है?
- पिता
- दादा
- चचेरा/ममेरा/मौसेरा भाई
- चाचा
उत्तर: ?
प्रश्न. उस शब्द का चयन करें जो तीसरे शब्द से वही संबंध रखता है, जो दूसरा शब्द पहले शब्द से रखता हैं। केन्या : नैरोबी : : नॉर्वे : ?
- ओस्लो
- हवाना
- लंदन
- पेरिस
उत्तर: ?
यह भी पढें
प्रश्न. नीचे एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए जो अनुक्रम को पूरा करे।
WORLD, XPSME, ?, ZRUOG
- YQTNF
- YTQNF
- YRTNF
- YQNTF
उत्तर: ?
प्रश्न. हरि को याद है कि उसके पिता का जन्मदिन 13 और 16 जून के बीच में पड़ता है जबकि उसकी बहन को याद है कि उनके पिता का जन्मदिन 14 और 18 जून के बीच पड़ता है। उनके पिता का जन्मदिन किस दिन होगा जिस पर दोनों सहमत हों?
- 14 जून
- 16 जून
- 15 जून
- 17 जून
उत्तर: ?
प्रश्न. दिए गए विकल्पों में से तीन विकल्प एक निश्चित तरीके से समान हैं। हालाँकि, एक विकल्प अन्य तीन की तरह नहीं है। उस विकल्प का चयन करें जो अन्य से अलग है।
- ABC
- UVW
- FGH
- CEG
उत्तर: ?
प्रश्न. यदि किसी सांकेतिक भाषा में LIRG को GIRL लिखा जाता है, तो उसी भाषा में BAML को कैसे लिखा जाएगा?
- ALMB
- LAMB
- MALB
- LABM
उत्तर: ?
प्रश्न. यदि RIGHMG, PLEASE का कूट हो,तो SLEEP का कूट क्या होगा?
- MIGGR
- GHMGG
- GRIMG
- HIMMR
उत्तर: ?
प्रश्न. अक्षरों का कौन-सा समूह खाली स्थानों पर क्रमवार रखने से दी गई अक्षर श्रृंखला को पूरा करेगा?
b baaabb_a_bb_a_
- abbaaba
- ababbaa
- babaaba
- baabaab
उत्तर: ?
प्रश्न. 8 PM बजे मिनट की सुई और घंटे की सुई के बीच न्यून कोण (डिग्री में ) क्या होगा ?
- 90
- 120
- 150
- 180
उत्तर: ?
प्रश्न. आज शुक्रवार है। पिछले सोमवार को तारीख 29 दिसम्बर 2008 थी, तो आज क्या तारीख है?
- 28 दिसम्बर, 2008
- 3 जनवरी, 2009
- 2 जनवरी, 2009
- 1 जनवरी, 2009
उत्तर: ?
सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार-3,3,2,2,1,1,3,4,2,1,1,2,3
आपने कितने प्रश्नों के सही उत्तर दिए नीचे कमेंट करके जरूर बताएं