UPSSSC PET Reasoning Practice Set 18 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा समूह ‘ग’ भर्ती के लिए प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा (PET) का आयोजन प्रक्रिया आरम्भ कर दिया गया है। जिसके तहत इस परीक्षा का आयोजन सितम्बर में किया जाना था किंतु किसी कारणवश अब इसकी परीक्षा 15 एवं 16 अक्टूबर महीनें में आयोजित किया जाएगा और आयोग द्वारा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात ही उम्मीदवार समूह ‘ग’ की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
इसलिए आज हम इस लेख के जरिए रीजनिंग से जुड़ें अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आएं हैं, जिनका अध्ययन करके आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं और परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

UPSSSC PET Reasoning Practice Set 18
प्रश्न. दिए गए विकल्पों में से सम्बन्धित अक्षर/शब्द/संख्या को चुनिए।
स्टेथॉस्कोप हृदयस्पन्द :: ? तापमान
- ऊष्मा
- पारा
- पैमाना
- तापमापी
उत्तर: ?
प्रश्न. BYW : DWU :: FUS : ?
- GST
- ESQ
- HSQ
- EST
उत्तर: ?
प्रश्न. NUMBER : UNBMRE:: GHOST : ?
- HOGST
- HGOTS
- HOGTS
- HGSOT
उत्तर: ?
प्रश्न. 520: 738 :: ?: 350
- 220
- 222
- 248
- 230
उत्तर: ?
प्रश्न.13. 13:24 ?:?
- 45:79
- 56: 78
- 35:59
- 57: 68
उत्तर: ?
प्रश्न. A, B का पिता है, C, B की पुत्री है, D, B का भाई है, E, A का पुत्र है। C और E के बीच क्या सम्बन्ध है?
- भाई और बहन
- चचेरे भाई-बहन
- भतीजी और चाचा
- चाचा और चाची
उत्तर: ?
प्रश्न. छः व्यक्ति A, B, C, D, E, F दो पंक्तियों में बैठे हैं, प्रत्येक में तीन । यदि E किसी सिरे पर नहीं है, D, F के बाएँ में दूसरा है, C, E का पड़ोसी है और D के विकर्णतः सामने बैठा है और B, F का पड़ोसी है, तो B के सामने कौन होगा?
- A
- C
- E
- D
उत्तर: ?
प्रश्न. यदि SEVEN को कूट भाषा में 23136 लिखा जाए और EIGHT को 34579, तो NINE को कैसे लिखा जाएगा?
- 6463
- 6364
- 6346
- 6436
उत्तर: ?
यह भी पढें
प्रश्न. नीचे दिए गए प्रश्न में, एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए जो अनुक्रम को पूरा करें।
1763, 1992, 2221, ?, 2679, 2908
- 2474
- 2314
- 2512
- 2450
उत्तर: ?
प्रश्न. नीचे दिए गए शब्दों का प्रेक्षण करते हुए उनके लिए सम्बन्धित वर्ग चुनिए ।
टमाटर, बैंगन, फूलगोभी
- सब्जी
- आलू
- मसाला
- खाद्य
उत्तर: ?
प्रश्न. नीचे दिए गए शब्दों का प्रेक्षण करते हुए उनके लिए सम्बन्धित वर्ग चुनिए ।
चुकन्दर, गाजर, मूली
- टमाटर
- परमल
- शलजम
- सब्जी
उत्तर: ?
प्रश्न. एक लड़के की आयु, उसके पिता की आयु की एक-चौथाई है। उस लड़के तथा उसके पिता की आयु का योग 35 वर्ष है। तद्नुसार, उस पिता की 8 वर्षों के बाद, कितनी आयु हो जाएगी?
- 15 वर्ष
- 28 वर्ष
- 36 वर्ष
- 35 वर्ष
उत्तर: ?
प्रश्न. एक पुरुष ने एक महिला से कहा, “तुम्हारी माँ के पति की बहन मेरी चाची है”। तद्नुसार, उस महिला का उस पुरुष से कौन-सा रिश्ता है?
- बहन
- माँ
- पुत्री
- पौत्री
उत्तर: ?
प्रश्न. यदि दक्षिण-पूर्व की दिशा उत्तर में हो जाए, तो दक्षिण-पश्चिम की दिशा क्या हो जाएगी?
- उत्तर
- पूर्व
- पश्चिम
- उत्तर-पश्चिम
उत्तर: ?
प्रश्न. किसी कूट भाषा में GRAPE को 27354 और FOUR को 1687 लिखा जाता है। तद्नुसार, उस कूट भाषा में GROUP को क्या लिखा जाएगा?
- 27384
- 27684
- 27685
- 27658
उत्तर: ?
सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार-4,3,4,2,4,3,3,1,,4,1,4,3,1,2,3
आपने कितने प्रश्नों के सही उत्तर दिए नीचे कमेंट करके जरूर बताएं